Jojoba Oil for skin : पिम्पल और रिंकल की छुट्टी कर सकता है जोजोबा ऑयल, यहां जानिए इस्तेमाल का सही तरीका

पर्यावरण और प्रदूषण के कारण फेस स्किन खराब होने लगती हैं। इसके कारण एक्ने, पिम्पल और रिंकल भी होने लगते हैं। जानें इन सभी स्किन समस्याओं को दूर करने के लिए फेस पर कैसे लगायें जोजोबा ऑयल?
jojoba oil acne aur pimple ko door karta hai.
चेहरे के लिए जोजोबा तेल का नियमित उपयोग करने से चेहरे की सुस्ती को दूर करने में मदद मिल सकती है। चित्र : शटरस्टॉक
स्मिता सिंह Published: 11 Dec 2023, 12:21 pm IST
  • 125
मेडिकली रिव्यूड

पर्यावरण और प्रदूषण के कारण फेस स्किन खराब होने लगती हैं। इसके कारण एक्ने, पिम्पल और अलग-अलग स्किन टाइप के लिए अलग-अलग तेल का इस्तेमाल किया जाता है। कुछ तेल हर तरह की त्वचा के लिए फायदेमंद होते हैं। इन दिनों जोजोबा पौधे के बीज से निकाला गया जोजोबा तेल काफी लोकप्रिय हो रहा है। जोजोबा का तेल अमेरिका से भारत आया है, लेकिन इसके फायदे बहुत अधिक हैं। यह तेल विटामिन, एंटीऑक्सिडेंट और फैटी एसिड से भरपूर होता है। जोजोबा तेल में स्किन की रक्षा करने और पोषण देने की क्षमता बहुत अधिक होती है। किसी अन्य प्राकृतिक तेलों की तुलना में जोजोबा आयल के फायदे बहुत अधिक हैं। यह त्वचा को मॉइस्चराइज करता है, चमक देता है। जानते हैं जोजोबा तेल कैसे स्किन (jojoba oil for skin) के लिए फायदेमंद है?

कैसे काम करता है जोजोबा तेल (How does Jojoba oil work)

जोजोबा तेल सबसे बढ़िया मॉइस्चराइज़र है। एक प्राकृतिक ह्यूमेक्टेंट के रूप में यह त्वचा को सील कर सकता है और नमी बनाए रखने में मदद कर सकता है। त्वचा में नमी को बनाए रखने की यह क्षमता जोजोबा तेल को चेहरे की सफाई करने के लिए आदर्श घटक बनाती है। यह चेहरे की सफाई के बावजूद ड्राईनेस नहीं लाती है। यह सीबम उत्पादन को नियंत्रित करने में मदद करता है। सीबम एक तरल पदार्थ है, जो शरीर में फैट ग्लैंड द्वारा निर्मित होता है। यह त्वचा को मॉइस्चराइज और सुरक्षित रखने में मदद करता है। जब चेहरे के लिए जोजोबा तेल का उपयोग किया जाता है, तो यह अपने-आप वसामय ग्रंथियों को आराम करने का संकेत भेजता है। जोजोबा तेल विटामिन ई का एक समृद्ध स्रोत है, जो शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट के रूप में कार्य करता है।

यहां हैं जोजोबा तेल के फायदे ( Jojoba Oil Benefits)

1 ऑक्सीडेटिव तनाव से लड़ने में मदद (Jojoba Oil for Oxidative stress)

ऑक्सीडेटिव तनाव के कारण स्किन पर एजिंग के निशान दिखते हैं। पिम्पल्स, एक्ने जैसी समस्या होती है। ऑक्सीडेटिव तनाव प्रदूषण के नियमित संपर्क के कारण हो सकता है। जोजोबा स्किन को ऑक्सीडेटिव तनाव से लड़ने में मदद कर सकता है। चेहरे के लिए जोजोबा तेल का नियमित उपयोग करने से चेहरे की सुस्ती को दूर करने में मदद मिल सकती है। तेल त्वचा को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है। यह स्किन को नरम और प्राकृतिक चमक देता है।

2 एंटी बैक्टीरियल गुण (Anti Bacterial Jojoba Oil)

जोजोबा आयल जीवाणुरोधी गुणों के साथ आता है। यह स्किन के लिए बैक्टीरिया के विकास को रोकता है, जिससे हानिकारक परिणाम हो सकते हैं। रात को सोने से पहले जोजोबा एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदें पीने से भी फायदा होता है। यह सनबर्न के लिए भी प्रभावी इलाज के रूप में काम कर सकता है। जोजोबा तेल में सूजन को कम करने और त्वचा में कोशिका निर्माण की गति को बढ़ाने की अद्वितीय क्षमता होती है। इसका मतलब यह है कि इस तेल की कुछ बूंदे त्वचा पर तुरंत उपचार प्रभाव डाल सकती हैं।

3 स्किन को साफ़ करता है (Jojoba to clean skin)

जोजोबा तेल बहुत अच्छे मेकअप रिमूवर के रूप में भी काम कर सकता है। जोजोबा तेल से चेहरा साफ करने से गंदगी हटाने की प्रक्रिया के दौरान प्राकृतिक तेल नहीं हट पाते हैं। इसके लिए जोजोबा तेल की कुछ बूंदें लें। इसे स्किन पर धीरे-धीरे मालिश करें। फिर रुई या वॉशक्लॉथ से पोंछ लें।

jojoba essential oil se skin problem door hoti hai.
जोजोबा तेल बहुत अच्छे मेकअप रिमूवर के रूप में भी काम कर सकता है। चित्र :शटरस्टॉक

कैसे करें फेस स्किन के लिए तेल का प्रयोग (how to use jojoba oil for face)

1 चेहरे को साफ़ करें (Clean Skin)

चेहरे को गीला करें। चेहरे की धीरे से मालिश करें। उपयुक्त फेसवॉश से साफ करें और फिर धो लें।

2 मुलायम तौलिये से सुखाएं

पानी सूखने तक चेहरे को एक मुलायम तौलिये से सिर्फ थपथपाएं।

3 मॉइस्चराइजर के साथ जोजोबा एसेंशियल आयल (Jojoba Essential Oil)

हाथ में थोड़ा सा फेस मॉइस्चराइजर या क्रीम ले लें। इसमें जोजोबा एसेंशियल आयल की कुछ बूंदें मिलाएं।

surakshit hai nutmeg essential oil
जोजोबा एसेंशियल आयल के  नियमित उपयोग से ज्यादातर स्किन समस्याएं खत्म हो जायेंगी।  चित्र : अडोबी स्टॉक 

4 चेहरे की मालिश करें (Massage with jojoba oil)

इस मिश्रण से धीरे-धीरे चेहरे की मालिश करें। नियमित उपयोग से ज्यादातर स्किन समस्याएं खत्म हो जायेंगी। साथ ही स्किन हेल्दी और शायनी हो जाएगी। इसे सनस्क्रीन, बॉडी लोशन और अन्य प्रोडक्ट के साथ मिक्स कर इसे एप्लाई कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें :- Multani mitti hair mask : लंबे, घने और चमकदार बालों के लिए ट्राई करें ये 3 मुल्तानी मिट्टी हेयर मास्क

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

  • 125
लेखक के बारे में

स्वास्थ्य, सौंदर्य, रिलेशनशिप, साहित्य और अध्यात्म संबंधी मुद्दों पर शोध परक पत्रकारिता का अनुभव। महिलाओं और बच्चों से जुड़े मुद्दों पर बातचीत करना और नए नजरिए से उन पर काम करना, यही लक्ष्य है। ...और पढ़ें

अगला लेख