Vegetables for diabetes : दवा के साथ-साथ इन 5 सब्जियों का भी करें नियमित सेवन, रहेगा ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल

कई खाद्य पदार्थ ब्लड शुगर लेवल को कम करने में मदद कर सकते हैं। दूसरों की तुलना में कुछ सब्जियां ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित करने में अधिक प्रभावी साबित हो सकती हैं। दवा के साथ-साथ इनका नियमित सेवन डायबिटीज़ के मरीज के लिए जरूरी होता है।
kachchi vegetables nahin khayen
कच्ची सब्जियां, अनाज, पत्तेदार सब्जियां, स्प्राउट्स औfoodर कच्चा आटा भी नहीं खाना चाहिए। चित्र : अडॉबी स्टॉक
स्मिता सिंह Updated: 9 Nov 2023, 19:30 pm IST
  • 125
मेडिकली रिव्यूड

वेट गेन (Weight Gain for Diabetes), फिजिकल एक्टिविटी, तनाव और जेनेटिक्स जैसे कारक ब्लड शुगर लेवल को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यदि आप प्री डायबिटिक या डायबिटिक हैं, तो ब्लड शुगर का मैनेजमेंट बहुत जरूरी है। इसके लिए स्वस्थ आहार का पालन जरूरी है। कुछ खाद्य पदार्थ में हाई मात्रा में एडेड शुगर और प्रोसेस्ड कार्ब्स शामिल होते हैं। कुछ सब्जियां ब्लड शुगर को कंट्रोल (Vegetables for diabetes) कर सकती हैं।

महिलाओं के लिए सब्जी की कितनी मात्रा जरूरी

न्यूट्रीएंट जर्नल के अनुसार, पर्याप्त फल और सब्जियों का सेवन हेल्दी डाइट के लिए जरूरी है। यह आपकी उम्र भी बढ़ा सकता है। महिलाओं को एक दिन में 2 से 3 कप और पुरुषों को 3 से 4 कप सब्जियों की जरूरत पड़ती है। यदि आप अपनी डायबिटीज का प्रबंधन कर रही हैं, तो आपको जरूरी मात्रा में पोषक तत्वों से भरपूर और हाई फाइबर वाली सब्जियां लेनी चाहिए। इससे ब्लड शुगर मैनेजमेंट और क्रोनिक डायबिटीज मैनेजमेंट में मदद मिल सकती है।

यहां हैं 5 सब्जियां, जो ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद कर सकती हैं (5 vegetables to control blood sugar level) 

1. गाजर (Carrot)

सब्जियों में मौजूद फाइबर हमें पेट भरा हुआ और संतुष्ट महसूस करने में मदद करता है। गाजर को विशेष रूप से पेट भरने वाली और हाई फाइबर वाली सब्जी माना जाता है। इसमें विटामिन ए भी अधिक मात्रा में होता है। यह रोग प्रतिरोधक क्षमता और आंखों को स्वस्थ रखने में मदद करता है। गाजर में मौजूद फाइबर ब्लड में शुगर छोड़ने को धीमा करता है। आलू जैसी अन्य जड़ वाली सब्जियों (Rooted Vegetables) की तुलना में गाजर का ग्लाइसेमिक इंडेक्स (Low Glycaemic Index of Carrot) कम होता है।

2. ब्रोकोली (Broccoli)

पेट भरा हुआ महसूस कराने के अलावा सब्जियों में मौजूद फाइबर प्रीबायोटिक के रूप में कार्य करता है। प्रीबायोटिक फाइबर इंटेसटाइन के बैक्टीरिया से फर्मेंट होते हैं। इससे उन्हें पनपने में मदद मिलती है। यह ग्लूकोज और कोलेस्ट्रॉल मेटाबोलिज्म में मदद कर सकता है। कोलेस्ट्रॉल मेटाबोलिज्म से ब्लड शुगर मैनेजमेंट में मदद मिल सकती है। अन्य क्रूसिफेरस सब्जियों की तरह ब्रोकोली भी इसके लिए एक बढ़िया विकल्प है।

broccoli soojan kam karta hai.
ब्रोकोली में पाए जाने वाला प्रीबायोटिक फाइबर इंटेसटाइन के बैक्टीरिया से फर्मेंट होते हैं। चित्र : अडोबी स्टॉक

3 सलाद का पत्ता (Lettuce)

विभिन्न प्रकार के सलाद में अलग-अलग पोषक तत्व होते हैं। सभी में फाइबर और पानी की मात्रा अधिक होती है। 1 कप लाल पत्ती वाला लेटुस दैनिक विटामिन के की 33% जरूरत को पूरा करता है। विटामिन के ब्लड के थक्के जमने और हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। अन्य खाद्य पदार्थ के साथ सलाद परोसने से उनके अवशोषण को धीमा करने में मदद मिल सकती है। इससे ब्लड शुगर कण्ट्रोल में भी मदद मिलती है

4 हरी सेम (Green Beans)

हरी फलियों या सेम में विटामिन सी और विटामिन ए होता है। फाइबर भी उच्च मात्रा में होता है। किसी भी प्रकार की सब्जी बना रही हैं, तो उसमें कटी हुई हरी फलियां या सेम डाल कर बना सकती हैं। उबली हुई फलियों को नमक, नींबू, हरी मिर्च और धनिया पत्ती के साथ खा सकती हैं। फलियों का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होने के कारण यह ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने में मदद कर सकता है। यदि कैन वाली फलियों का उपयोग कर रही हैं, तो लो सोडियम वाला विकल्प चुनें

Hari beans ko bhi kar sakte hai store
हरी फलियों या सेम में विटामिन सी और विटामिन ए होता है।  चित्र: शटरस्‍टॉक

5 टमाटर (Tomato)

टमाटर किसी भी भोजन का स्वाद बढ़ा देते हैं। ये हेल्दी भी होते हैं। सैंडविच और अन्य फ़ूड में रंग और स्वाद जोड़ने के अलावा टमाटर में लाइकोपीन की मात्रा अधिक होती है। न्यूट्रीएंट जर्नल के अनुसार, लाइकोपीन कंपाउंड ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करता है। इसके अलावा यह हृदय रोग और कुछ कैंसर के जोखिम को भी कम कर सकता है।

यह भी पढ़ें :-सेहत के लिए अनहेल्दी हैं बहुत ज्यादा चमकदार सेब, जानिए वैक्स कोटेड सेब पहचानने का तरीका

  • 125
लेखक के बारे में

स्वास्थ्य, सौंदर्य, रिलेशनशिप, साहित्य और अध्यात्म संबंधी मुद्दों पर शोध परक पत्रकारिता का अनुभव। महिलाओं और बच्चों से जुड़े मुद्दों पर बातचीत करना और नए नजरिए से उन पर काम करना, यही लक्ष्य है। ...और पढ़ें

अगला लेख