स्वास्थ्य स्थिर रहेगा। आप जागने के बाद तरोताजा और शांत महसूस करेंगी। आप अपनी इटिंग हेब्बिट को संतुलित रखने के साथ मीठे के सेवन पर भी नियंत्रण रख पाएंगी। मसालेदार भोजन करने से परहेज करने की आवश्यकता है। आप सैर या योग करने की योजना फिर से बना सकती है, जिससे आपको आराम करने में मदद मिलेगी। अपने शरीर पर ज्यादा जोर डालने की कोशिश नही करें।
काम के मोर्चे पर आपको एक समय पर एक चीज पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। अत्यधिक वादे नही करें और उन्हे अधूरा भी नही छोड़े अन्यथा यह मतभेद का कारण बन सकता है। काम पर व्यस्त दिन के कारण दोपहर का भोजन छोड़ने की गलती नही करें। काम सकारात्मक रूप से व्यस्त हो सकता है। आज आपको परिस्थितियों को केवल लोगों पर छोड़ने के बजाय खुद संभालने की जरूरत है। आज किसी मीटिंग के कैंसिल या देरी होने की संभावना है। लेकिन इसे अपनी निराशा का कारण नही बनने दे।
पारिवारिक जीवन तनावपूर्ण रहेगा क्योंकि कोई व्यक्ति भावनात्मक रूप से आप पर बहुत ज्यादा निर्भर हो सकता है, उनकी अपेक्षाएं आप पर ज्यादा दबाव डाल सकती हैं। आपको दृढ़ रहने अपनी सीमाएं निर्धारित करने की आवश्यकता है। दिन के दूसरे भाग में माता-पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता हो सकती है। क्योंकि वे लंबे समय से अपने स्वास्थ्य को नजरअंदाज कर रहे होंगे। सुनिश्चित करें कि आप उनके साथ डॉक्टर के पास जाएं और उनकी समस्या का निदान करवाएं। सामाजिक जीवन व्यस्त रहेगा लेकिन पारिवारिक तनाव के कारण आप उससे पीछे हट सकती है। पार्टनर को भावनात्मक रूप से आपके साथ और वक्त की जरूरत हो सकती है। आपको सभी की अपेक्षाओं को संतुलित करने की कोशिश करनी चाहिए। सुनिए वे क्या कहते है, लेकिन किसी और चीज का वादा नही करें, अन्यथा आपको बाद में पछताना पड़ सकता है। अगर आप सिंगल हैं, तो इस बारे में स्पष्ट रहें कि जिनसे आप बात कर रही हैं उनके साथ संबंध में आप क्या अपेक्षा करती हैं। अन्यथा आप बाद में निराश हो सकते हैं।
ऐक्टिविटी टिप – काम पर जाने से पहले जिम जाएं।
कार्य के लिए शुभ रंग – गहरा नीला
प्यार के लिए शुभ रंग – ऑफ व्हाइट
कर्म टिप – लोगों की समस्या से दूर रहे
यह भी पढ़े – आपके पुराने अंडरवियर भी बन सकते हैं आपकी वेजाइनल हेल्थ के लिए ख़तरा, जानिए कैसे