आज आपका स्वास्थ्य संतुलित रहेगा। कमर दर्द से परेशान रह सकती हैं। स्क्रैच और मालिश करने से मदद मिलेगी। तैलीय भोजन से परहेज रखें। मील स्किप करने से बचे, क्योंकि यह आपको एसिडिटी की समस्या से ग्रसित कर सकता है। लंबे समय तक काम करने के कारण आंखों में खिंचाव महसूस होगा। ऐसे में काम के बीच आंखों को थोड़ी थोड़ी देर पर आराम देने की कोशिश करें। साथ ही ठंडे पानी से आंखों को धुलने से मदद मिलेगी।
आज अधिक कार्य होने के कारण दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। नई परियोजनाओं को लेकर स्पष्टता मिलने की संभावना है। साथ ही नए लोगों के साथ काम करने का मौका मिलेगा और उनसे बहुत कुछ नया सीख सकती है। अपने विचारों को लोगों के सामने बेझिझक होकर प्रकट करें। अन्यथा लोगों द्वारा आलोचना सुननी पड़ सकती है। कागजी कार्यों को व्यवस्थित रखने का प्रयास करें। अपने विचारों को नोट करके रखें, क्योंकि आपकि भूलने की प्रवृत्ति आगे चल कर आपको मुसीबत में डाल सकती है।
परिवार का कोई बड़ा सदस्य आज कार्यक्षेत्र में आपकी मदद कर सकता है। अपने काम के तनाव को पार्टनर पर थोपने से बचें। पार्टनर का स्वास्थ्य संवेदनशील रहेगा और वह इसे छुपाने की पर्याप्त कोशिश कर सकते हैं। ऐसे में उनके साथ विनम्रता से पेश आने की जरूरत है। साथ ही जरूरत पड़ने पर डॉक्टर से मिलकर सलाह लेना उचित रहेगा। वहीं आज आपका सामाजिक जीवन व्यस्तता से भरा रहेगा। यदि आप सिंगल हैं, तो आज सभी के आकर्षण का केंद्र बनी रहेंगी, इसलिए लोगों से जुड़ने से पहले सचेत रहें।
एक्टिविटी टिप – शारीरिक गतिविधियों को करने से मदद मिलेगी।
कार्य के लिए शुभ रंग – हल्का हरा
प्यार के लिए शुभ रंग – सफेद
कर्म टिप – हर परिस्थिति में ढलने का प्रयास करें।
यह भी पढ़ें: एयर कंडीशनर में रहने की पड़ गई है आदत? तो इन स्वास्थ्य जोखिमों के लिए हो जाएं तैयार
हेल्थशॉट्स पीरियड ट्रैकर का उपयोग करके अपने
मासिक धर्म के स्वास्थ्य को ट्रैक करें