scorecardresearch

इंटिमेट हेल्थ के प्रति सचेत रहें कन्या राशि की लड़कियां

आपकि इंटिमेट हेल्थ स्वास्थ्य को पूरी तरह प्रभावित कर सकती है। ऐसे में इंटिमेट हेल्थ को लेकर जागरूक होने की आवश्यकता है।
Written by: Tamanna C
Published On: 11 Jun 2022, 12:00 am IST
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
Ye hai kanya rashi ka aaj ka swasthya rashifal
ये है कन्या राशि का आज का स्वास्थ्य राशिफल।

पेट और पीठ के निचले हिस्से से संबंधित समस्याओं के कारण सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता है। यदि समस्या लंबे समय से चल रही है, तो डॉक्टर से मिलकर सलाह लेना उचित रहेगा। साथी अपने खानपान की आदतों को संतुलित रखने का प्रयास करें। बाहरी भोजन से परहेज रखने की जरूरत है। क्योंकि यह आपकी सेहत को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकता है। वहीं मॉनसून के इस मौसम में महिलाओं को अपनी इंटिमेट हेल्थ का खास ध्यान रखने की जरूरत है।

आज आपका कार्य उत्पादक रहेगा। नए पार्टनरशिप की शुरुआत करने पर विचार कर सकती हैं। साथ ही लंबे कार्यों को पूरा करने में सहकर्मियों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। ऐसे में मदद मांगने के लिए खुली रहें। नए विचारों को कार्य में लागू कर सकती हैं। साथ ही भविष्य की योजनाओं पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है। दूसरों पर अत्यधिक खर्च करने से बचें, अन्यथा यह आपके वित्तीय संकट का कारण बन सकता है।

छाती से जुड़ी समस्याओं को लेकर परिवार के सदस्यों की सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता है। साथ ही उनके साथ समय बिताने का प्रयास करें। ऐसा करने से उन्हें बेहतर महसूस होगा। सामाजिक जीवन व्यस्तता से भरा रहेगा। वहीं लंबे समय बाद कुछ दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। लोगों के पीठ पीछे उनकी आलोचना करने से बचें, क्योंकि यह एक नकारात्मक व्यक्तित्व की निशानी है। आज पार्टनर पारिवारिक दायित्वों में व्यस्त रहेंगे। यदि आप सिंगल हैं, तो आज कॉमन फ्रेंड्स के माध्यम से किसी दिलचस्प व्यक्ति के साथ डेट पर जा सकती हैं।

एक्टिविटी टिप – सोने से पहले ध्यान का अभ्यास करने और संगीत सुनने से मदद मिलेगी।
कार्य के लिए शुभ रंग – सफेद
प्यार के लिए शुभ रंग – काला
कर्म टिप – हर परिस्थिति में ढलने का प्रयास करें।

यह भी पढ़ें: क्या ब्रेक मानसिक थकान से छुटकारा दिला सकता है? एक्सपर्ट का जवाब है हां

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
संबंधित विषय:
लेखक के बारे में
Tamanna C
Tamanna C

Tamanna C is an Angel Therapist, Psychic Healer and Spiritual Coach, Reiki practitioner, Crystal and Pranic Healer. She helps individuals in recognizing their underlying subconscious blocks and fears that might be affecting their personal and professional life. She specializes in past life healing, soul chart preparation, karma releasing, spirit guide connection.

अगला लेख