आज आपका स्वास्थ्य संतुलित रहेगा। पर्याप्त नींद लेने से आपकी ऊर्जाशक्ति में बृद्धि होगी। अपने खानपान की आदतों को संतुलित रखने का प्रयास करें। खाने में पर्याप्त फाइबर लेना जरूरी है। अधिक समय स्क्रीन के सामने बिताने के कारण आंखों में खिंचाव महसूस होगा। ऐसे में स्क्रीन के सामने थोड़ा कम रहने की कोशिश करें। ब्लड प्रेशर और डायबिटीज के मरीजों को अपनी सेहत के प्रति सचेत रहने की जरूरत है। साथ ही कुछ महत्वपूर्ण व्यायाम का अभ्यास करने से मदद मिलेगी। इस बढ़ती गर्मी में बच्चों की सेहत का खास ध्यान रखें।
दिन की शुरुआत में काम धीमी गति से आगे बढ़ेगा। परंतु जैसे-जैसे दिन बीतता जाएगा कार्य की गति में रफ्तार देखने को मिल सकता है। यदि आप अपने कार्य को बदलने या नहीं नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आज के दिन आपको कई अवसर प्राप्त हो सकते हैं। रचनात्मक या मीडिया उद्योग में काम कर रहे लोगों को आज के दिन लाभ होने की संभावना है। दिन के दूसरे भाग में काम से जुडी कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां आपको सौंपी जा सकती हैं। वहीं सुन कर्मियों के साथ गलत बात शीत के कारण मनमुटाव हो सकता है। ऐसी परिस्थिति से बचे क्योंकि यह आपके तनाव का कारण बन सकती है।
पारिवारिक जीवन सहज रहेगा। क्योंकि आज आप परिवार और पार्टनर के साथ खूब सारा समय बिता सकती हैं। वही भाई बहन और परिवार के साथ कहीं बाहर जाने की योजनाएं बना सकती हैं। हालांकि दिन के दूसरे भाग में संवेदनशील बातचीत होने के कारण मूड ऑफ रह सकता है। ऐसी परिस्थिति में धैर्य से काम लेने की कोशिश करें और चीजों को उचित बातचीत करके सुलझा लेना सही रहेगा। पारिवारिक दायित्वों के कारण सामाजिक जीवन पीछे छूट जाएगा। वहीं आज अपनी मानसिक शांति के लिए कुछ समय अकेले बिताना चाहेंगी। यदि आप सिंगल हैं, तो अपने अतीत के व्यक्ति के साथ जोड़ने से बचें, अन्यथा आगे चलकर आपको इसका पछतावा हो सकता है।
एक्टिविटी टिप – अपने लक्ष्य के प्रति काम शुरू कर दें।
कार्य के लिए शुभ रंग – हल्का हरा
प्यार के लिए लकी रंग – हल्का नीला
कर्म टिप – संतुलित रहें।
यह भी पढ़ें: वात, पित्त और कफ के दोष को संतुलित कर आपकी सेहत को 6 लाभ देता है सात्विक आहार
डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।