scorecardresearch

मेडिटेशन का अभ्यास कन्या राशि की महिलाओं के मानसिक स्वास्थ्य को रखेगा संतुलित

रात को सोने से पहले मेडिटेशन का अभ्यास, आपको मानसिक तनाव से दूर रहने में मदद करेगा। साथ ही यह आपकि अच्छी नींद के लिए भी फायदेमंद होता है।
Written by: Tamanna C
Published On: 7 Apr 2022, 12:00 am IST
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
kanya raashi ka raashifal
ये है कन्या राशि का आज का स्वास्थ्य राशिफल।

आज आपका स्वास्थ्य संतुलित रहेगा। अपनी अनुशासित जीवन शैली को लेकर अधिक संगठित रह सकती हैं। वहीं दिन के दूसरे भाग में अस्वस्थ भोजन करने से पेट के संवेदनशील रहने की संभावना है। आज बाहरी भोजन से परहेज रखें। शाम तक परिस्थितियों में सुधार देखने को मिल सकता है। शारीरिक रूप से संतुलित रहने के लिए जरूरी शारीरिक गतिविधियों को करने का प्रयास करें। बदलते मौसम को देखते हुए कुछ चीजों को लेकर एहतियात बरतने की जरूरत है।

आज कार्य को समय से पूरा करने के बाद आप आराम कर सकती हैं। कार्यस्थल पर लोगों की समस्याओं में उलझने से बेहतर होगा अपने कार्य पर ध्यान केंद्रित रखना। वहीं नए ग्राहकों द्वारा लंबित कार्यों को पूरा करने का दबाव रहेगा। आज हर कोई आपसे मदद की मांग कर सकता है। हालांकि, इसकी बजह से आप मानसिक रूप से परेशान हो जाएंगी परंतु यह आपके आत्मविश्वास को मजबूत करेगा। वित्त में सुधार होने की संभावना है। नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज कई अवसर प्राप्त होंगे।

आज पारिवारिक जीवन संतुलित रहेगा। साथ ही आप परिवार के सदस्यों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकती हैं। भाई बहन के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। वहीं आज आपके पार्टनर काम को लेकर तनाव में रहेंगे। ऐसे में ओवर रिएक्ट करने की जगह उनकी मदद करने की कोशिश करें। कई मनोरंजक सामाजिक योजनाओं में भाग लेने का मौका मिलेगा। पुराने दोस्तों से मुलाकात कर सकती हैं। क्योंकि आज वह आपके साथ समय बिताना चाह सकते हैं। यदि आप सिंगल हैं, तो आज आपको नए लोगों से जोड़ने में मुश्किल होगी। ऐसी चीजों में जल्दबाजी करने की जगह जितना समय लेना है उतना समय ले सकती हैं।

एक्टिविटी टिप – अपनी रुचि की डॉक्यूमेंट्री देखने से मदद मिलेगी।

कार्य के लिए शुभ रंग – बेबी पिंक

प्यार के लिए शुभ रंग – लाल

कर्म टिप – चीजों को लेकर अधिक चौकन्ना रहें।

यह भी पढ़ें:   Eye Problems : जानिए कंजक्टिवाइटिस और मामूली एलर्जी के बीच का अंतर

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
संबंधित विषय:
लेखक के बारे में
Tamanna C
Tamanna C

Tamanna C is an Angel Therapist, Psychic Healer and Spiritual Coach, Reiki practitioner, Crystal and Pranic Healer. She helps individuals in recognizing their underlying subconscious blocks and fears that might be affecting their personal and professional life. She specializes in past life healing, soul chart preparation, karma releasing, spirit guide connection.

अगला लेख