scorecardresearch

फाइबर युक्त भोजन मीन राशि के जातकों को पाचन की समस्या से रखेगा दूर

अपने संतुलित आहार में फाइबर युक्त भोजन को शामिल करें यह आपको स्वस्थ और संतुलित रहने में मदद करेगा। फाइबर आपकी पेट की समस्याओं के लिए अधिक फायदेमंद होता है।
Written by: Tamanna C
Published On: 3 Apr 2022, 12:00 am IST
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
ye hai meen rashi ka aaj ka swasthya rashifal
ये है मीन राशि का आज का स्वास्थ्य राशिफल।

आपका स्वास्थ्य संतुलित रहेगा। परंतु कुछ महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मुद्दों पर ध्यान केंद्रित रखने की आवश्यकता है। ब्लड प्रेशर और डायबिटीज के मरीजों को स्वास्थ्य को लेकर अधिक सचेत रहने की जरूरत है। क्योंकि इस समय स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। वहीं दिन के दूसरे भाग में पेट के संवेदनशील रहने की संभावना है। ऐसी परिस्थिति में मील स्किप करने से बचें। दिन के दौरान पर्याप्त मात्रा में पानी पीने के साथ फाइबर युक्त भोजन करना उचित रहेगा। बढ़ती गर्मी में लू से बचाव के लिए ठंडे फल और आम के रस का सेवन कर सकती हैं।

आज आपका कार्य संतुलित रहेगा। नए कर्मचारियों की नियुक्ति के कारण आज आप व्यस्त रह सकती है। वही अपने क्रिएटिव विचारों को दूसरों तक पहुंचाने का प्रयास करें। इस बात पर ध्यान दें कि जैसा आप चाहते हैं वैसा ही हो यह बिल्कुल भी जरूरी नहीं है। इसलिए बेवजह निराश होने से बचें। आज किसी भी चीज में जल्दबाजी न करें। साथ ही चल रहे परियोजनाओं के अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। आज वित्तीय स्थिति भी अच्छी रहेगी। 

परिवार के सदस्यों के शारीरिक तथा भावनात्मक दोनों ही स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। चाहे कितने भी व्यस्त हो परिवार के साथ समय बिताने का प्रयास करें। पैसों को लेकर पार्टनर के साथ मनमुटाव होने की संभावना है। क्योंकि उनका एक अलग वित्तीय नजरिया हो सकता है। पैसों से जुड़े किसी भी प्रकार के निर्णय लेने से पहले यह सुनिश्चित करें कि जिस कार्य में आप पैसा खर्च कर रहे हैं, वह जरूरी है या नहीं। वहीं आज सामाजिक जीवन से दूर रहेंगी। यदि आप सिंगल हैं,  तो किसी ऐसे व्यक्ति के लिए मानसिक जुड़ाव महसूस करेंगी जिनसे आप हाल ही में मिली हैं।

एसिटीविटी टिप – अपनी रचनात्मकता को चैनेलाइज कर सकती हैं।

कार्य के लिए शुभ रंग – गहरा हरा

प्यार के लिए शुभ रंग – बेज

कर्म टिप – खुद के प्रति विनम्र रहे

यह भी पढ़ें:  इस गर्मी में अपनी त्वचा और बालों को खूबसूरत बनाए रखने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
संबंधित विषय:
लेखक के बारे में
Tamanna C
Tamanna C

Tamanna C is an Angel Therapist, Psychic Healer and Spiritual Coach, Reiki practitioner, Crystal and Pranic Healer. She helps individuals in recognizing their underlying subconscious blocks and fears that might be affecting their personal and professional life. She specializes in past life healing, soul chart preparation, karma releasing, spirit guide connection.

अगला लेख