आज आपका स्वास्थ्य संतुलित रहेगा। वहीं नींद के पैटर्न में सुधार देखने को मिल सकता है। अपनी शारीरिक गतिविधियों पर ध्यान दें। अधिक मात्रा में मीठा खाने से आपको परेशानी उठानी पड़ सकती है। पर्याप्त मात्रा में पानी पीने का प्रयास करें। दिन के दूसरे भाग में थकान महसूस कर सकती हैं। वहीं रात को जल्दी सोने से अगले पूरे दिन एक्टिव रहने में मदद मिलेगी। आज आप सकारात्मक कार्यों में व्यस्त रह सकती हैं। परिस्थितियों को पूरी तरह समय पर छोड़ने की जगह इसे ठीक करने का प्रयास करें। आपको अपने मानसिक स्वास्थ्य को संतुलित रखने की जरूरत है। ऐसे में सुबह खुले वातावरण में योग का अभ्यास कर सकती हैं।
रात को खाने के बाद कुछ देर टहलने की कोशिश करें यह आपके पाचन क्रिया को संतुलित रखने में मदद करेगा। साथ ही बढ़ती गर्मी को देखते हुए बच्चों को तरल युक्त फल दें। वहीं उन्हें हीट स्ट्रोक से बचाना बहुत जरूरी है। आज कार्यस्थल पर सहकर्मियों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। आज आपको लंबित कार्यों का प्रभार मिल सकता है। वहीं आपकी मेहनत के लिए आपको मनचाहे परिणाम और प्रशंसा मिलेगी। सीनियर्स के साथ मनमुटाव होने की संभावना है। ऐसी परिस्थिति में दिमाग को शांत और संतुलित रखने का प्रयास करें। आपको अपने वित्तीय कागजी कार्यों को व्यवस्थित रखने की जरूरत है। वहीं आज पारिवारिक जीवन संतुलित रहेगा। पुराने रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है।
छोटी-छोटी बातों को लेकर पार्टनर के साथ मनमुटाव होने की संभावना है। यह आपको मानसिक रूप से बिचलित कर सकता है। पार्टनर के साथ साथ परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी समय बिताने का प्रयास करें। सामाजिक रुप से आज आप सभी के ज्ञान का केंद्र बनी रहेंगी। आज अपने दोस्तों के साथ समय बिताने के लिए इच्छुक रह सकती हैं। अतीत की बातों पर चर्चा करने से बचें। ऐसा करना से आपकी भावनाओं को चोट पहुंच सकती है। यदि आप सिंगल हैं, तो आप म्यूच्यूअल फ्रेंड्स के माध्यम से किसी से मिलने की योजना बना सकती है।
एक्टिविटी टिप – काम से पहले व्यायाम और योग का अभ्यास करने से आपके दिमाग को स्पष्टता मिल सकती है।
कार्य के लिए शुभ रंग – सफेद
प्यार के लिए लकी रंग – गहरा गुलाबी
कर्म टिप – अधिक निर्णायक बनें।
यह भी पढ़ें: Grain free diet : वेट लॉस के लिए छोड़ना चाह रहीं हैं अनाज, तो इसके साइड इफैक्ट भी जान लें