शारीरिक दर्द के कारण सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। खेल और कसरत के दौरान अधिक परिश्रम करने से दर्द उत्पन्न हो सकता है। वहीं भारी शारीरिक गतिविधियों को करते वक़्त मांसपेशियों में खिंचाव महसूस कर सकती है। मालिश और फिजियोथेरेपी की मदद से दर्द से राहत मिलेगी। स्वस्थ खानपान के साथ खुद को डिटॉक्स करने की आवश्यकता है। पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की जरूरत है, जूस और नारियल पानी के साथ खुद को हाइड्रेटेड रख सकती हैं। बदलते मौसम को देखते हुए उचित एहतियात बरतें। लू लगने की संभावना को देखते हुए बाहर निकलने से पहले शरीर को पूरी तरह कवर करना न भूले।
आज कार्य में सहकर्मियों द्वारा देरी किए जाने के कारण काम तनावपूर्ण रहेगा। वहीं किसी महत्वपूर्ण मीटिंग में भी देरी हो सकती है। लंबे कार्यों को पूरा करने की समय सीमा होने से आपको परेशानी का सामना करना पड़ेगा। वहीं सीनियर्स जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए आपके और अन्य सहकर्मियों के ऊपर दबाव बना सकते हैं। वहीं ऐसे अनावश्यक मुद्दों के कारण आप मानसिक रूप से अशांत रहेंगी। दिन के अंत में आराम करते हुए अकेले समय व्यतीत कर सकती हैं।
परिवार के सदस्यों के साथ बाहर जाने की योजना बना सकती हैं। परंतु लंबे कार्य को पूरा करने और किसी महत्वपूर्ण कार्य की तैयारी को लेकर अंतिम समय में योजनाओं में बदलाव करना पड़ सकता है। ऐसे में अपने कार्य की व्यस्तता के बारे में परिवार के साथ बातचीत करती रहें। ताकि उन्हें इस बात का खराब न लगे। सामाजिक जीवन स्थिर रहेगा। वहीं काम के विषय पर चर्चा करने के लिए पुराने दोस्तों से मुलाकात कर सकती हैं। पार्टनर सपोर्टिव रहेंगे और आपको कार्य को पूरा करने के लिए स्पेस देने का पर्याप्त प्रयास करेंगे। यदि आप सिंगल हैं, तो अतीत के किसी व्यक्ति की ओर दोबारा से ध्यान आकर्षित हो सकता है।
एक्टिविटी टिप – अपने घर और कार्यालय की जगह को व्यवस्थित रखने का प्रयास करें।
कार्य के लिए शुभ रंग – ग्रे
प्यार के लिए शुभ रंग – सफेद
कर्म टिप – अपने निर्णय को लेकर स्पष्ट रहें।
यह भी पढ़ें: क्या अर्ली प्यूबर्टी लड़कियों की ग्राेथ पर भी असर करती है? जानिए इस बारे में क्या कहती हैं एक्सपर्ट
डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।