आज आपका स्वास्थ्य संतुलित रहेगा। शारीरिक गतिविधियों में भाग लेकर ऊर्जा शक्ति को बढ़ा सकती हैं। परंतु दिन के दूसरे भाग में शारीरिक रूप से थकान महसूस करेंगी। ऐसा नहीं है कि यह आपके स्वास्थ्य को प्रभावित करेगा परंतु आलस और थकान के कारण कार्य पर ध्यान केंद्रित रखना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। आंखों को आराम देने से आपको बेहतर महसूस होगा। अत्यधिक कार्यभार होने से नींद की समस्या हो सकती है। स्वस्थ जीवन शैली आपकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक होनी चाहिए।
आज कार्य व्यस्तता से भरा रहेगा। जरूरी मीटिंग की योजनाएं बनेंगी, जिनकी जिम्मेदारीया आपको सौंपी जा सकती है। अटके हुए कार्यों के आगे बढ़ने की संभावना है। दिन की शुरुआत में अलग-अलग कार्यशैली होने के कारण सहकर्मियों के साथ मनमुटाव का माहौल बन सकता है। परंतु कुछ देर बाद इन परिस्थितियों में सुधार देखने को मिलेगा। कार्य से जुड़ी योजनाएं बनाते वक्त चौकन्ना रहने का प्रयास करें। वहीं अटके हुए वित्त में सुधार देखने को मिल सकता है। साथ ही नई नौकरी की शुरुआत करने वाले लोगों को अपनी रचनात्मकता पर विश्वास रखने की जरूरत है।
परिवारिक जीवन संतुलित रहेगा। शाम को परिवार और दोस्तों के साथ कई योजनाओं में शामिल हो सकती हैं। ऐसे में सामाजिक दायित्वों पर ध्यान नहीं दे पाएंगी। पार्टनर भावनात्मक रूप से संवेदनशील रहेंगे। ऐसे में आज उन्हें कुछ भी ऐसा ना बोले जिससे वह और ज्यादा प्रभावित हो जाए। कुछ निजी मुद्दों पर चर्चा करने के लिए लंबे समय बाद पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। यदि आप सिंगल है तो परिवार के माध्यम से किसी रिश्ते का प्रस्ताव आ सकता है।
एक्टिविटी टिप – अपनी रचनात्मक ऊर्जा को चैनेलाइज कर सकती हैं।
कार्य के लिए शुभ रंग – गहरा गुलाबी
प्यार के लिए शुभ रंग – लाल
कर्म टिप – एक बेहतर श्रोता बने।