आपको स्वस्थ खाने के साथ खुद को हाइड्रेटेड रखने पर ध्यान देना होगा। काम पर आक्रामक होने की गलती नहीं करें। काम धीमा बना रहेगा, लेकिन दिन के आखिर तक आपको अपने और कार्यो के प्रति स्पष्टता मिलती जाएगी। आज आपकी आर्थिक स्थिति स्थिर भी हो सकती है। पारिवारिक जीवन स्थिर होगा, लेकिन सामाजिक जीवन में आप सभी के आकर्षण का केंद्र बनी रहेंगी। सामाजिक जीवन व्यस्त होगा, आज किसी दोस्त को आपके समर्थन और मार्गदर्शन की आवश्यकता भी हो सकती है।
लव टिप – अपने रिश्तें को अपनी प्राथमिकता बनाए
एक्टिविटी टिप – कृतज्ञ होने का प्रयास करें
कार्य के लिए शुभ रंग – हल्का नीला
प्यार के लिए शुभ रंग – सफेद
कर्म टिप – चीजों को व्यक्तिगत रूप से नहीं ले
स्वास्थ्य स्थिर बना रहेगा। किसी शारीरिक गतिविधि की शुरूआत करना आज एक अच्छा विचार हो सकता है। अपने घुटनों पर ज्यादा जोर डालनें की गलती नहीं करें। काम बेहतर रहेगा लेकिन लोगों के काम के तरीके से आप खुश नहीं होंगी। आप सभी को कंट्रोल नहीं कर सकते, इसलिए उन्हें देखने का तरीका बदले। आज आपके आर्थिक कार्यो में विलंब हो सकता है। पारिवारिक जीवन स्थिर रहेगा, लेकिन सामाजिक जीवन में कोई आपसे नाराज भी हो सकता है।
लव टिप – पार्टनर से बातचीत करते वक्त चीजों को उनके नजरिए से भी समझे
एक्टिविटी टिप – अपना मनपसंद भोजन तैयार करें
काम के लिए शुभ रंग – सफेद
प्यार के लिए शुभ रंग – गहरा नीला
कर्म टिप – सभी के साथ धैर्य से पेश आएं
अगर आपको खान-पान से जुड़ी एलर्जी है, तो आज अपना खास ध्यान रखें। अगर आप लो ब्लड प्रेशर से ग्रस्त रहती हैं, तो दिन के दूसरे भाग में अपने ब्लड प्रेशर पर ज्यादा ध्यान दे। काम धीमा बना रहेगा लेकिन आपको अपने कार्यो पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी। पारिवारिक जीवन तनावपूर्ण रहेगा, क्योंकि परिवार के सदस्यों को आपसे ज्यादा उम्मीदें हो सकती है। अपने कार्यो के लिए दूसरों से सलाह नहीं लें।
लव टिप – अतीत को अपने वर्तमान रिश्तें में लाने से परहेज करें
एक्टिविटी टिप – अपना पर्सनल स्पेस व्यवस्थित करके रखें
कार्य के लिए शुभ रंग – गहरा भूरा
प्यार के लिए शुभ रंग – सफेद
कर्म टिप – लोगों की बातों पर ज्यादा ध्यान नहीं दें
स्वास्थ्य स्थिर बना रहेगा। आज आपको कई चीज़े संभालनी होगी क्योंकि आपके आस-पास के सभी लोग आज आप पर निर्भर हो सकते हैं। काम पर आपकी जिम्मेदारियां भी बढ़ सकती है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज स्पष्टता प्राप्त हो सकती है। काम में स्थिरता बनी रहेगी, लेकिन कोई नया प्रोजेक्ट आर्थिक रूप से फ़ायदेमंद साबित हो सकता है। रुका हुआ पेपर वर्क आगे बढ़ेगा लेकिन स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी। पारिवारिक और सामाजिक जीवन सुचारू रूप से चलता रहेगा, लेकिन स्वास्थ्य समस्याओं के कारण आपको आराम करने की आवश्यकता होगी।
लव टिप – जिसके साथ आप डेट पर जा रही हैं, उसके साथ सावधान बनी रहे
एक्टिविटी टिप – स्पष्टता पाने के लिए काम शुरू करने से पहले मेडिटेशन करें
कार्य के लिए शुभ रंग – हल्का नीला
प्यार के लिए शुभ रंग – गहरा गुलाबी
कर्म टिप – अतीत को जाने दें
मानसिक तनाव के कारण आप शारीरिक रूप से बोझिल और भारीपन महसूस कर सकती हैं। योग और मेडिटेशन करने से शांत होने में मदद मिलेगी। आखिरी समय के कार्यो के कारण आपका काम व्यस्त हो सकता हैं। आज किसी जरूरी मीटिंग में थोड़ी देरी भी हो सकती है, इसलिए ज्यादा गंभीर बनी रहें। परिवार के सदस्य सप्पोर्टिव बने रहेंगे और आपको खुश रखने की पूरी कोशिश करेंगे। आज आप लंबे समय से दूर दोस्तों से फिर से जुड़ सकती हैं।
लव टिप – तनाव होने पर लव लाइफ से थोड़ी दूरी बनाए रखें
एक्टिविटी टिप – जल्दी सोना शुरू करें
काम के लिए शुभ रंग – ग्रे
प्यार के लिए शुभ रंग – लाल
कर्म टिप – गिल्ट महसूस न करें
शारीरिक गतिविधी करते समय अपनी पीठ पर ज्यादा दबाव डालने की गलती नहीं करें। बेचैनी और दर्द के कारण भी नींद में समस्या हो सकती है। आज काम धीमा हो सकता है, लेकिन इस कारण काम पर चिड़चिड़ा व्यहवार न रखें। दिन का पहला भाग व्यस्त रहेगा और आपको जरूरी निर्णय लेने की आवश्यकता होगी। आज किसी सदस्य के स्वास्थ्य के कारण पारिवारिक जीवन तनावपूर्ण हो सकता है। सामाजिक जीवन में किसी दोस्त से मिलने की संभावना हो सकती है।
लव टिप – आज अपने प्रेमी के प्रति अधिक सहनशील बनें।
एक्टिविटी टिप – तनाव कम करने के लिए स्पा जाकर रिलेक्स करें
कार्य के लिए शुभ रंग – गहरा हरा
प्यार के लिए शुभ रंग – नीला
कर्म टिप – ज्यादा निर्णायक बनी रहे
पेट से जुड़ी समस्याएं आज चिंता का कारण बना सकती है। रात के दौरान ऑयली फूड से परहेज रखने की कोशिश करें। आज काम पर दिन प्रोडक्टिव रहेगा। आपको अपनी कड़ी मेहनत के लिए परिणाम और पहचान भी मिलेगी। इसलिए अपने निजी तनाव को काम पर भारी न पड़ने दें। परिवार के सदस्य कोई सलाह या मार्गदर्शन के लिए भी आपके पास आ सकते हैं। आज ज्यादा संतुलित बनी रहें। परिवार को समय देने की आवश्यकता के कारण सामाजिक जीवन धीमा हो सकता है।
लव टिप – पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताना होगा लाभदायक
एक्टिविटी टिप – काम के बाद वर्कआउट के लिए समय निकालें
कार्य के लिए शुभ रंग – हल्का नीला
प्यार के लिए शुभ रंग – हरा रंग
कर्म टिप – बेहतर लिसनर बनी रहें
गले से जुड़ी समस्याओं के कारण स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता हो सकती है। आज आप चिड़चिड़ी, कंफ्यूज और थकावट महसूस कर सकती हैं। लेकिन खुद पर ज्यादा दबाव डालने की गलती नहीं करें, अन्यथा लोगों को इसकी कीमत चुकानी पड़ सकती है। किसी के प्रति आलोचनात्मक होने से आपका काम धीमा हो सकता है। इसके कारण आपका पारिवारिक और सामाजिक जीवन पीछे छूट सकता है।
लव टिप – अपने प्रति पार्टनर की समझ को हल्के में नहीं लें
एक्टिविटी टिप – अपने ईटिंग पैटर्न को संतुलित बनाए और पर्याप्त आराम लेना शुरू करें
कार्य के लिए शुभ रंग – गहरा नीला
प्यार के लिए शुभ रंग – हरा रंग
कर्म टिप – भरोसा बनाए रखें
आज आपको ज्यादा थकावट और कमजोरी महसूस हो सकती है। इसका कारण कई सारे कार्य एक साथ करना हो सकता है। आज आपको अपनी एनर्जी पर काम करने की आवश्यकता होगी। नई जिम्मेदारीयों और प्रोजेक्ट्स के कारण काम सकारात्मक बना रहेगा। आप काम पर लोगों के साथ का आनंद नहीं ले पाएंगी। आज परिवार या दोस्त आपकी हर बात को व्यक्तिगत रूप से ले सकते हैं। इसलिए उनसे शांति से बात करने की कोशिश करें। अकेले समय बिताने से आपको लाभ मिल सकता है।
लव टिप – नए लोगों से मिलने के लिए अपने कम्फर्ट जोन से बाहर आए
एक्टिविटी टिप – अपनी वर्क शेड्यूल को व्यवस्थित बनाए रखें
काम के लिए शुभ रंग – मस्टर्ड
प्यार के लिए शुभ रंग – लाल
कर्म टिप – अपने कार्यो पर ध्यान केंद्रित करें
त्वचा और गले से जुड़ी एलर्जी के कारण आपका स्वास्थ्य संवेदनशील हो सकता है। मौसम में बदलाव इस समस्या को ज्यादा बढ़ा सकता है। आज आपको अपने काम को लेकर भी स्पष्टता मिल सकती है। आप किसी प्रभावशाली या वीआईपी व्यक्ति से भी जुड़ेंगी, जो लंबे समय में आपके लिए फायदेमंद होगी। परिवार के सदस्य सहायक बने रहेंगे। दोस्तों से सलाह लेने के लिए सतर्क बनी रहें। मानसिक थकावट के कारण आप सामाजिक जीवन से पीछे हटना चाहेंगी।
लव टिप – अपने पार्टनर के साथ बेहतर लिसनर बनी रहें
एक्टिविटी टिप – रोज सुबह प्रार्थना या जप करना शुरू करें
काम के लिए शुभ रंग – ऑफ व्हाइट
प्यार के लिए शुभ रंग – गुलाबी
कर्म टिप – दूसरों से स्वीकृति नहीं लें
आज स्वास्थ्य स्थिर रहेगा। अधूरे कार्यों पर ध्यान देने के कारण काम धीमा और तनावपूर्ण हो सकता है। आप पर काम का दबाव रहेगा, सीनियर्स और सहकर्मियों से मदद लेने से पीछे नहीं हटे। जरूरत से ज्यादा वादें नहीं करें। पारिवारिक जीवन पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी, क्योंकि परिवार के सदस्य आपके कुछ फैसलों को स्वीकार नहीं कर पाएंगे।
लव टिप – आज आपका प्रेम जीवन भी पीछे छूट सकता है
एक्टिविटी टिप – तनाव कम करने के लिए काम के बाद कोई गेम खेलना शुरू करें
कार्य के लिए शुभ रंग – भूरा
प्यार के लिए शुभ रंग – गहरा नीला
कर्म टिप – अपनी समस्याओं को बढ़ा-चढ़ाकर नहीं दिखाएं
आज आपको जागने के बाद दर्द या पीड़ा महसूस हो सकती है। शरीर पर ज्यादा जोर देने के कारण पुरानी कुछ पुरानी समस्याएं भी सामने आ सकती है। आप अपने काम को लेकर भी बहुत ज्यादा खुश होंगी। आपको इतने कम समय में भी बहुत कुछ करना पड़ सकता है, लेकिन निश्चिंत रहें समय के साथ सभी चीजें ठीक होती जाएंगी। आज परिवार का कोई सदस्य आपके काम निपटाने में आपकी मदद कर सकता है। आज की शाम आप कहीं घूमने-फिरने में बीता सकती हैं।
लव टिप – पार्टनर की भावनात्मक समस्याओं पर ध्यान दे
एक्टिविटी टिप – प्रकृति के बीच समय व्यतीत करें
कार्य के लिए शुभ रंग – गहरा हरा
प्यार के लिए शुभ रंग – हल्का गुलाबी
कर्म टिप – सहनशील बनी रहें
यह भी पढ़े – Monthly Horoscope : जानिए आपकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के लिए कितना प्रोडक्टिव रहेगा दिसंबर
हेल्थशॉट्स पीरियड ट्रैकर का उपयोग करके अपने
मासिक धर्म के स्वास्थ्य को ट्रैक करें