बदलते मौसम के कारण इन तीन राशियों का स्वास्थ्य होगा अस्थिर, जानिए क्या कहते हैं 12 राशियों के सेहत के सितारें

बदलते मौसम के कारण स्वास्थ्य में भी बदलाव आ सकता है। इसलिए ठण्डा खाने से थोड़ा परहेज रखें। इसके साथ ही बैलेंस डाइट और शारीरिक व्यायाम के साथ बनी रहें।
यह है आपका 24 सितम्बर का राशिफल
Tamanna C Published: 24 Sep 2022, 05:00 am IST
  • 141

मेष – मौसम के कारण स्वास्थ्य में बदलाव आ सकता है

त्वचा और गले की एलर्जी के कारण स्वास्थ्य संवेदनशील होने की संभावना है। मौसम में बदलाव ज्यादा समस्या पैदा कर सकता है। आज काम पर अगले कदम को लेकर स्पष्टता आने की संभावना है। इसके साथ ही आप किसी बहुत प्रभावशाली व्यक्ति से भी जुड़ सकती हैं, जो आने वाले समय में आपके लिए सकारात्मक साबित हो सकता है। आज काम को लेकर ज्यादा गंभीर बनी रहें। परिवार का कोई सदस्य आपको काम खत्म करने में मदद कर सकता है। साथ ही आज आपको दोस्तों का सहयोग भी मिल सकता है। शाम में आज घूमने या नाईट आउट करने की योजना बना सकती हैं। लेकिन अपने आसपास के लोगों की आलोचना करने से परहेज करें।

लव टिप – अपने पार्टनर की भावनात्मक जरूरतों के लिए गंभीर बनी रहें

एक्टिविटी टिप – प्रकृति के बीच समय बिताएं
कार्य के लिए शुभ रंग – गहरा हरा
प्यार के लिए शुभ रंग – हल्का गुलाबी
कर्म टिप – सहनशील बनी रहें

वृषभ – पुरानी स्वास्थ्य समस्या परेशान कर सकती है

आप आपको जागने के बाद दर्द और पीड़ा महसूस हो सकती है। इसके साथ ही ज्यादा परिश्रम करने के कारण अतीत की कुछ समस्याएं आपको परेशान कर सकती है। आज आप अपने काम को लेकर हाइपर फील कर सकती हैं। आपको कम समय में बहुत कुछ करने की आवश्यकता होगी, लेकिन इसको लेकर निश्चिंत बनी रहें। आज पारिवारिक जीवन पर भी ध्यान देने की आवश्यकता हो सकती है, क्योंकि हो सकता है कि आपके आसपास के लोग आपके फैसलों को स्वीकार नहीं कर पाएं।

लव टिप – आज आपकी लव लाइफ पीछे छुट सकती है

एक्टिविटी टिप – स्ट्रेस दूर करने के लिए काम के बाद कोई स्पोर्ट खेलें
कार्य के लिए शुभ रंग – भूरा
प्यार के लिए शुभ रंग – गहरा नीला
कर्म टिप – समस्याओं को ज्यादा नहीं बढ़ाएं

मिथुन – शारीरिक गतिविधि की आदत होगी लाभदायक

स्वास्थ्य स्थिर बना रहेगा, लेकिन आज कोई भी शारीरिक गतिविधि शुरू करना एक अच्छा विचार हो सकता है। अपने घुटनों पर ज्यादा जोर डालनें से परहेज करें। काम पहले से बहुत बेहतर रहेगा, लेकिन हो सकता है कि आप लोगों के काम के तरीके से खुश नहीं हों। आप सभी को कंट्रोल नहीं कर सकती, लेकिन आप उन्हें देखने का तरीका बदल सकती हैं। आज परिवार के सदस्य भी सहायक रहेंगे और आपकी कल्पना से भी ज्यादा समझदार होंगे। आज अपनों से सलाह लेने के लिए तैयार बनी रहें। मानसिक थकावट के कारण आप समाजिक जीवन से पीछे हट सकती हैं।

लव टिप – अपने पार्टनर के साथ अच्छी श्रोता बनी रहें

एक्टिविटि टिप – सुबह प्रार्थना या जप करें
कार्य के लिए शुभ रंग – सफेद रंग
प्यार के लिए शुभ रंग – गुलाबी
कर्म टिप – दूसरों से अनुमोदन नहीं लें

कर्क – स्वस्थ खाने के साथ खुद को हाइड्रेट बनाएं रखे

अगर आपको लो ब्लड प्रेशर है, तो आज अपना खास ख्याल रखने की कोशिश करें, अन्यथा आपको कमजोरी महसूस हो सकती है। इसके साथ ही स्वस्थ खाने और खुद को हाइड्रेट रखने की कोशिश करें। काम पर ज्यादा आक्रामक होने से परहेज करें। आज काम धीमा और निराशाजनक होगा, लेकिन दिन के आखिर तक आपको अपने काम के प्रति लोगों की मंशा के बारे में स्पष्टता मिल जाएगी। आपकी आर्थिक स्थिति स्थिर बनी रहेगी। साथ ही आज परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य के कारण पारिवारिक जीवन पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी। लेकिन सामाजिक जीवन में आपको किसी दोस्त के कारण समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

लव टिप – अपने प्यार के साथ ज्यादा गंभीर बनी रहें
एक्टिविटि टिप – रिलेक्स करने के लिए स्पा जाएं
कार्य के लिए शुभ रंग – गहरा हरा
प्यार के लिए शुभ रंग – नीला
कर्म टिप – ज्यादा निर्णायक बनी रहें

सिंह – अपने स्लीप पैटर्न पर ध्यान देने की कोशिश करें

शारीरिक गतिविधि करते समय अपनी पीठ पर ज्यादा दबाव डालने से परहेज करें। बेचैनी और दर्द के कारण नींद में समस्या हो सकती है। आज आपका काम धीमा रहेगा, लेकिन इसके कारण लोगों के साथ चिड़चिड़े होने से परहेज करें। परिवार के सदस्य सहयोगी बने रहेंगे और आपको खुश रखने की पूरी कोशिश करेंगे। आप लंबे समय से दूर दोस्त के साथ फिर से जुड़ पाएंगी। लेकिन आज खुद को ज्यादा गंभीरता से नहीं लें।

लव टिप – पार्टनर के साथ अपने अतीत को वर्तमान में लाने से परहेज करें

एक्टिविटि टिप – अपने व्यक्तिगत स्थान को व्यवस्थित करें
कार्य के लिए शुभ रंग – गहरा भूरा
प्यार के लिए शुभ रंग – सफेद
कर्म टिप – लोगों के कहने पर ध्यान नहीं दें

कन्या – रात के समय तैलीय भोजन से परहेज रखने की कोशिश करें

आपका संवेदनशील पेट आज चिंता का कारण बन सकता है। इसलिए रात में तैलीय भोजन से परहेज करने की कोशिश करें। आज काम पर एक उत्पादक दिन होगा, बहुत लंबे समय के बाद, आज आपको अपनी मेहनत का परिणाम और मान्यता भी मिलने की संभावना है। काम पर व्यक्तिगत तनाव नहीं लें। आज आपका पारिवारिक जीवन अस्थिर हो सकता है, क्योंकि लोग आपसे बहुत ज्यादा अपेक्षा कर सकते हैं। आप अपना काम करें, लेकिन किसी से मंजूरी लेने की कोशिश नहीं करें अन्यथा आप निराश ही होंगी। मानसिक रूप से थके होने के कारण आपका सामाजिक जीवन धीमा हो सकता है।

लव टिप – अपने तनाव को अपनी लाइफ से दूर रखने की कोशिश करें

एक्टिविटि टिप – समय पर सोने की आदत बनाएं
कार्य के लिए शुभ रंग – ग्रे
प्यार के लिए शुभ रंग – लाल
कर्म टिप – शर्मिंदा महसूस नहीं करें

तुला – वर्कआउट करते समय खुद पर ज्यादा जोर नहीं डालें

वर्कआउट करते समय आज खुद पर ज्यादा जोर नहीं डालें। इसके साथ ही अपने ईटिंग पैटर्न को संतुलित बनाए रखें। आज काम स्थिर बना रहेगा, लेकिन कोई नया प्रोजेक्ट आर्थिक रूप से आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। आज रुका हुआ पेपर वर्क भी आगे बढ़ने की संभावना है। इसके साथ ही आज सेहत पर ध्यान देने की जरूरत होगी। पारिवारिक और सामाजिक जीवन सुचारू रूप से चलता रहेगा, लेकिन स्वास्थ्य खराब होने के कारण, आप बस आराम करना और अकेले रहना चाहेंगी।

लव टिप – अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताएं, क्योंकि आज वो शारीरिक रूप से अस्वस्थ महसूस कर रहे होंगे।

एक्टिविटी टिप – काम के बाद वर्कआउट करने के लिए समय निकालें
कार्य के लिए शुभ रंग – हल्का नीला
प्यार के लिए शुभ रंग – हरा रंग
कर्म टिप – एक अच्छी श्रोता बनी रहें

वृश्चिक – आज परिवार के सदस्यों को सलाह की जरूरत होगी

खान-पान से जुड़ी एलर्जी के कारण आज सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता हो सकती है। अगर आप लो ब्लड प्रेशर से ग्रस्त हैं, तो आज दिन के दूसरे भाग में अपना खास ख्याल रखें। आज काम धीमा रहेगा, लेकिन आपको अन्य कार्यो पर भी ध्यान देने की जरूरत होगी। आज धन का प्रवाह ज्यादा रहेगा, लेकिन स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता भी होगी। परिवार के सदस्य सलाह लेने के लिए आपके पास आ सकते हैं। आज ज्यादा संतुलित बनी रहें। परिवार पर ध्यान देने की जरूरत के कारण आपका सामाजिक जीवन धीमा हो सकता है।

लव टिप – अपने पार्टनर को समझने की कोशिश करें

एक्टिविटि टिप – अपने ईटिंग पैटर्न को संतुलित करें और कुछ समय आराम करने के लिए निकाले
कार्य के लिए शुभ रंग – गहरा नीला
प्यार के लिए शुभ रंग – हरा रंग
कर्म टिप – भरोसा बनाएं रखें

धनु – आज आप बहुत ज्यादा कंफ्यूज हो सकती हैं

आज का दिन बहुत ज्यादा खास नहीं होगा लेकिन चंद्र चक्र आपके स्वास्थ्य और भावनाओं पर भारी पड़ सकता है। आप चिड़चिड़े, थके हुए, संवेदनशील और कंफ्यूजन महसूस कर सकती हैं। खुद पर ज्यादा दवाब नहीं डालें अन्यथा आपको बाद में इसकी कीमत चुकानी पड़ सकती है। किसी के आपके प्रति आलोचनात्मक होने के कारण आपका काम धीमा हो सकता है। आज आपका पारिवारिक और सामाजिक जीवन भी पीछे छूट सकता है।

लव टिप – नए लोगों से मिलने के लिए आप खुद को कम्फर्ट जोन से बाहर निकाल सकती हैं

एक्टिविटि टिप – अपनी टू डू लिस्ट बनाकर तैयार रखें
कार्य के लिए शुभ रंग – बेज
प्यार के लिए शुभ रंग – लाल
कर्म टिप – एकाग्र बनी रहें

मकर – आज आप बहुत ज्यादा थकावट महसूस कर सकती हैं

आज आपको नींद की बहुत ज्यादा कमी महसूस हो सकती है। इसका कारण एक समय पर कई सारे काम करने के कारण हो सकता है। जिससे आपको एनर्जी में कमी हो सकती है। आज खुश रहने का एकमात्र तरीका दूसरों की राय से अलग होना है। नई जिम्मेदारी और प्रोजेक्ट् के साथ काम सकारात्मक होगा। लेकिन हो सकता है कि आप काम पर लोगों की कंपनी का आनंद नहीं ले पाएं। परिवार और दोस्त कुछ मुद्दे व्यक्तिगत रूप से लेंगे या आपको गलत समझेंगे। आज आपको अकेले समय बिताने से मदद मिल सकती है।

लव टिप – पार्टनर के साथ डील करते समय चीजों को उनके नजरिए से भी समझे

एक्टिविटि टिप – अपना मन पसंद भोजन बनाएं
कार्य के लिए शुभ रंग – सफेद
प्यार के लिए शुभ रंग – गहरा नीला
कर्म टिप – लोगों के साथ धैर्य बनाएं रखें

कुंभ – आप पर काम की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं

स्वास्थ्य स्थिर बना रहेगा। आज आपके आस-पास के सभी लोग आप पर निर्भर हो सकते हैं। काम पर जिम्मेदारियां भी बढ़ सकती हैं। नई नौकरी की तलाश करने वालों को कुछ स्पष्टता मिलने की संभावना है। पारिवारिक जीवन स्थिर बना रहेगा, लेकिन सामाजिक जीवन में आप सभी के ध्यान का केंद्र बनी रहेंगी। आपका सामाजिक जीवन व्यस्त रहेगा, लेकिन आपके किसी दोस्त को आपके समर्थन और मार्गदर्शन की आवश्यकता हो सकती है।

लव टिप – आज अपने रिश्तों को प्राथमिकता बनाएं

एक्टिविटि टिप – कृतज्ञ होने का अभ्यास करें
कार्य के लिए शुभ रंग – हल्का नीला
प्यार के लिए शुभ रंग – सफेद
कर्म टिप – चीजों को व्यक्तिगत रूप से नहीं लें

मीन – आप आज मानसिक तनाव से ग्रस्त हो सकती हैं

मानसिक तनाव के कारण आप शारीरिक रूप से भारीपन महसूस कर सकती हैं। योग या मेडिटेशन आपको शांत होने में मदद कर सकता है। अगर आपकी कोई जरूरी मीटिंग हैं, तो आज उसमें थोड़ा विलंब भी हो सकता है। आज ज्यादा गंभीर बनी रहें। पारिवारिक जीवन स्थिर बना रहेगा, लेकिन सामाजिक जीवन में आप नाखुश हो सकती हैं।

लव टिप – जिसके साथ आप डेट पर हैं, उनके साथ संयम बनाएं रखें

एक्टिविटि टिप – स्पष्टता के लिए काम शुरू करने से पहले मेडिटेशन करें
कार्य के लिए शुभ रंग – हल्का नीला
प्यार के लिए शुभ रंग – गहरा गुलाबी
कर्म टिप – अतीत को जाने दें

यह भी पढ़े – आलस से दूरी बना फिटनेस का रखें खास ख्याल मेष, वृष और मिथुन राशि के जातक, जानिए कैसा रहेगा सितंबर का महीना

  • 141
लेखक के बारे में

Tamanna C is an Angel Therapist, Psychic Healer and Spiritual Coach, Reiki practitioner, Crystal and Pranic Healer. She helps individuals in recognizing their underlying subconscious blocks and fears that might be affecting their personal and professional life. She specializes in past life healing, soul chart preparation, karma releasing, spirit guide connection. ...और पढ़ें

हेल्थशॉट्स वेलनेस न्यूजलेटर

अपने इनबॉक्स में स्वास्थ्य की दैनिक खुराक प्राप्त करें!

सब्स्क्राइब करे
अगला लेख