स्लीप पैटर्न में समस्या होने के कारण आप परेशान हो सकती हैं। लेकिन खुद पर ज्यादा जोर नहीं डालें और खुद को अच्छी तरह से हाइड्रेट रखने की कोशिश करें। दिन के दूसरे भाग में अपने ईटिंग पैटर्न को संतुलित रखने की कोशिश करें, जिससे आपके रास्ते में आने वाली हर सभी चीजें सुचारू रूप से चलती रहें। चल रहे काम के साथ ही दिन संतुलित बना रहेगा। आज काम पर लोगों के साथ मनमुटाव आपको थकावट सकता है, लेकिन इससे आपके दिन पर कोई असर नही पड़ेगा। आज आपको परिवार के सदस्यों का सहयोग भी मिल सकता है। सामाजिक दायित्व आपको व्यस्त रखेंगे और दोस्तों के साथ आज काम के विचारों की शुरुआत हो सकती है।
लव टिप – पार्टनर की जरूरतों को नजरअंदाज नहीं करें अन्यथा वे कमजोर महसूस कर सकते हैं
एक्टिविटी टिप – मंत्रो का उच्चार करने या शांत संगीत सुनने से आपको अच्छी नींद लेने में मदद मिलेगी
कार्य के लिए शुभ रंग – ग्रे
प्यार के लिए शुभ रंग – गहरा गुलाबी
कर्म टिप – ज्यादा संतुलित बनी रहें
स्वास्थ्य स्थिर बना रहेगा। लेकिन आपको एक समय पर एक ही चीज पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता होगी। वादों को अधूरा नहीं छोड़े अन्यथा यह मतभेद का कारण बन सकता है। साथ ही अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखने की कोशिश करें। आज आप नए क्लाइंट या नए प्रोजेक्ट पर काम कर सकती हैं। कुछ भी करने से पहले उसकी एक योजना तैयार कर ले। चीजों में जल्दबाजी नहीं करें अन्यथा आपको बाद में पछताना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन सुचारू रूप से चलता रहेगा, लेकिन सामाजिक रूप से दिन अच्छा नहीं रहेगा। दिन के आखिर तक आप बाहर जाने और लोगों से मिल कर थक जाएंगी। परिवार का कोई सदस्य आपसे अपने संबंधों को लेकर चिंता व्यक्त कर सकता है। उनको लेकर ज्यादा धैर्यवान बनी रहें।
लव टिप – आज पार्टनर चिड़चिड़े हो सकते हैं, उन्हें अकेला छोड़ दें
एक्टिविटी टिप – अपने ऑफिस के पेपर वर्क को व्यवस्थित करें
कार्य के लिए शुभ रंग – सफेद
प्यार के लिए शुभ रंग – गुलाबी
कर्म टिप – विवेकपूर्ण बनी रहें
आप अपनी संतुलित दिनचर्या फिर से शुरू करने पर ध्यान दे पाएंगी। साथ ही आज बाहर के खाने से परहेज करें। सिरदर्द या आंखों में समस्या आज आपको दिन के दूसरे भाग में परेशान कर सकती हैं। आज आप ज्यादातर दिन काम पर कुछ नया सीखने या नया शुरू करने पर व्यतीत करेंगी। लेकिन दूसरों से मार्गदर्शन या सहायता प्राप्त करने के लिए तैयार रहें। लंबे समय तक काम करने के कारण आपके पास दोस्तों और परिवार के लिए समय नहीं होगा।
लव टिप – अगर आप सिंगल हैं, तो आपको अपने लिए किसी की भावनाओं के बारे में स्पष्टता मिल सकती है।
एक्टिविटी टिप – काम से पहले योग या स्ट्रेचिंग करने से आपको स्टेमिना बढ़ाने में मदद मिलेगी
कार्य के लिए शुभ रंग – पीला
प्यार के लिए शुभ रंग – हल्का हरा
कर्म टिप – अतीत को जाने दे
आखों की समस्या और पीठ के ऊपरी हिस्से का दर्द दिन के दूसरे भाग में चिंता का कारण बन सकता है। लेकिन काम के दौरान अपने पोस्चर का ध्यान रखने की कोशिश करें। भोजन छोड़ने से परहेज करें अन्यथा आप दिन के दूसरे भाग में एसिडिटी महसूस कर सकती हैं। आपको अपने विचारों को सच करने पर काम करने की आवश्यकता है। आज आपको रास्ते से हटकर खुद को साबित करने की जरूरत होगी। साथ ही आपके आस-पास के लोग विचारों से ज्यादा परिणाम चाहेंगे। आज परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता हो सकती है। साथ ही परिवार के किसी सदस्य से मतभेद अनावश्यक नाटक का कारण बन सकता है। आज आपका सामाजिक जीवन भी पीछे छुट सकता है।
लव टिप – आज अनावश्यक तनाव हो सकता है, जिससे आपको अपने पार्टनर से दूर रखने की आवश्यकता होगी।
एक्टिविटी टिप – आप जो सीखना चाहती हैं, उनके बारें पढ़ने में समय व्यतीत करें
कार्य के लिए शुभ रंग – ग्रे
प्यार के लिए शुभ रंग – फिरोजी नीला
कर्म टिप – दृढ़ बनी रहें
स्वास्थ्य स्थिर बना रहेगा। आप अपने स्लीप और एक्सरसाइज पैटर्न पर अनुशासन और बेहतर दिनचर्या के साथ ज्यादा ध्यान केंद्रित कर पाएंगी। आज आप दृढ़ रहेंगी होंगे और अपना स्टेमिना बढ़ाने पर काम भी कर पाएंगी। आज आपको नए विचारों को लेकर स्पष्टता मिल सकती है। जिससे आप नए लोगों के साथ कर पाएंगी। पारिवारिक जीवन स्थिर बना रहेगा, लेकिन किसी के भावनात्मक मुद्दों के कार आप चिंतित हो सकती है। आपके दोस्त आपसे सलाह लेने के लिए आपके पास आ सकते हैं।
लव टिप – पार्टनर आज आपके साथ क्वालिटी टाइम बिताना चाहेगा, इसलिए आज उनके साथ नम्र बनी रहें।
एक्टिविटी टिप – काम शुरू करने से पहले व्यायाम करे
कार्य के लिए शुभ रंग – सफेद
प्यार के लिए शुभ रंग – बेज
कर्म टिप – समस्याओं को नहीं बढ़ाएं
हल्का सिर दर्द और आंखों में खिंचाव के कारण सेहत पर ध्यान देने की जरूरत हो सकती है। नींद में समस्या या काम का ज्यादा तनाव होने के कारण यह हो सकता है। योग या मेडिटेशन जैसी गतिविधि करना आज लाभदायक होगा, जो आपको मानसिक तनाव से दूर करने में मदद कर सकता है। आपको लोगों और अपने मतभेदों के बीच संतुलन बनाने की आवश्यकता है। अपने काम के बीच लोगों पर गुस्सा नहीं उतारे। पारिवारिक जीवन सुचारू रूप से चलता रहेगा, लेकिन सामाजिक रूप से आप अलग महसूस कर सकती हैं। और अपने किसी दोस्त से परेशान हो सकती हैं।
लव टिप – अपने पार्टनर के साथ पुरानी बातों को लेकर मनमुटाव नहीं करें
एक्टिविटी टिप – अपनी रचनात्मक ऊर्जा पर काम करें
कार्य के लिए शुभ रंग – गहरा गुलाबी
प्यार के लिए शुभ रंग – लाल
कर्म टिप – एक अच्छी श्रोता बनी रहें
पेट और कमजोर आंतो के कारण आज सेहत पर ध्यान देने की जरूरत हो सकती है। अगर आप आप ज्यादा बाहर जाती हैं, तो आज आप बहुत संवेदनशील और एनर्जी की कमी महसूस कर सकती हैं। खुद को डिटॉक्स करने के लिए ज्यादा फाइबर लेने की कोशिश करें। आप जागने के बाद मानसिक रूप से थका हुआ महसूस कर सकती हैं, जिससे आपका करियर और पारिवारिक जीवन अस्त-व्यस्त भी हो सकता है। लेकिन आप इस पर हमेशा कंट्रोल नहीं रख पाएंगी। लोगों को खुश करने के लिए खुद पर जोर नहीं डालें, क्योंकि इसके कारण आप खुद ही निराश रहेंगी। कोई दोस्त आपके साथ अच्छी शाम बिताकर आपको आपको इस समस्या से बाहर निकालने की कोशिश करेगा।
लव टिप – पार्टनर सपोर्टिव बना रहेगा और आपको शांत होने के लिए सलाह देने की कोशिश करेगा
एक्टिविटी टिप – प्रकृति के बीच समय बिताएं
कार्य के लिए शुभ रंग – गहरा भूरा
प्यार के लिए शुभ रंग – हल्का नीला
आज भावनात्मक रूप से खाने से परहेज करें। लेकिन अगर आप किसी खाद्य एलर्जी से ग्रस्त रहती हैं, तो आज भोजन का विशेष ध्यान रखने की कोशिश करें। आज आप विचारों और रचनात्मक ऊर्जाओं के साथ काम करने के लिए तैयार रहेंगी। आज रुकी हुई मीटिंग सुचारू रूप से चलती रहेंगी। लेकिन अतीत में किए गए कार्यो के लिए आपको सम्मान मिल सकता है। आज ज्यादा जमीनी बनी रहें। पारिवारिक जीवन सुचारू रूप से चलता रहेगा और सामाजिक जीवन में आप अतीत के दोस्तों से फिर से जुड़ पाएंगी।
लव टिप – पार्टनर व्यस्त हो सकता है उन्हें ज्यादा परेशान नहीं करें
एक्टिविटी टिप – अपने भविष्य के लक्ष्यों पर ध्यान देने में समय व्यतीत करें
काम के लिए शुभ रंग – मौव
प्यार के लिए शुभ रंग – पेस्टल ग्रीन
कर्म टिप – ज्यादा गंभीर बनी रहें
दिन के दूसरे भाग में आप अत्यधिक थकावट और कमजोर महसूस कर सकती हैं। साथ ही आज आपके पेट में दर्द की समस्या भी हो सकती है। जिस तरह से चीजें चल रही हैं, उससे आप नाखुश हो सकती हैं। आपको काम पर एक बेहतर श्रोता बनने की आवश्यकता है। आज आपका पारिवारिक जीवन स्थिर बना रहेगा, साथ ही कुछ भी रोमांचक नहीं होगा, लेकिन सामाजिक साथियों के साथ मनमुटाव करने से परहेज करें।
लव टिप – पार्टनर के साथ सहनशील बनी रहें
एक्टिविटी टिप – कोई ऐसी गतिविधि करें जो आपको जमीनी बनने में मदद करें, जैसे कि खाना बनाना या अपने घर की सफाई करना
कार्य के लिए शुभ रंग – पीच
प्यार के लिए शुभ रंग – गहरा हरा
कर्म टिप – खुद के लिए कोमल बनी रहें
स्वास्थ्य स्थिर बना रहेगा, लेकिन इसके कारण अपने शरीर की जरूरतों को नजरअंदाज नहीं करें। अपनी दिनचर्या को संतुलित करने के साथ समय पर भोजन करने की कोशिश करें। काम पर लोग सहायक रहेंगे और आपको अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित भी करेंगे। लेकिन विचार और काम के बीच अपना संतुलन बनाने की कोशिश करें। पारिवारिक जीवन तनावपूर्ण बना रहेगा क्योंकि परिवार में कोई व्यक्ति भावनात्मक रूप से कमजोर हो सकता है। आखिरी समय में सोशल आउटिंग करना एक अच्छा विचार हो सकता है।
लव टिप – पार्टनर की सेहत पर ध्यान देने की जरूरत हो सकती है, उनके साथ क्वालिटी टाइम बिताने की कोशिश करें
एक्टिविटी टिप – कार्टून या कॉमेडी फिल्में देखने से आपको दिमाग से तनाव हटाने में मदद मिलेगी
कार्य के लिए शुभ रंग – सफेद
प्यार के लिए शुभ रंग – लाल
कर्म टिप – अतीत को जाने दे
स्वास्थ्य स्थिर बना रहेगा। आप अपने अनुशासन पर जारी रह पाएंगी। जब आप अपनी रचनात्मक ऊर्जा पर काम करेंगी, तो यह काम पर एक बेहतर दिन रहेगा। आज आपको नया काम मिलेगा लेकिन बैकलॉग के कारण इसको प्राथमिकता देना मुश्किल हो सकता है। आज काम पर दिन व्यस्त भी हो सकता है, जिससे आपको सामाजिक योजनाओं को आगे बढ़ाना पड़ेगा। परिवार के सदस्य सहायक बने रहेंगे और आपके लिए स्पेस की जरूरत को समझेंगे।
लव टिप – पार्टनर के साथ काम के तनाव को लेकर संभलकर रहें
एक्टिविटी टिप – उन चीजों को जर्नल करें जिनको लेकर आप आभार महसूस करती हैं
कार्य के लिए शुभ रंग – सफेद
प्यार के लिए शुभ रंग – हल्का नीला
कर्म टिप – एक समय पर एक ही चीज पर ध्यान दें
पीठ और घुटनों का खास ख्याल रखने की कोशिश करें। साथ ही वर्कआउट करते समय ज्यादा परिश्रम नहीं करें। आज स्लीप पैटर्न में गड़बड़ी आएगी, जिसके कारण आप चिड़चिड़ी महसूस कर सकती हैं। आज काम पर आपको पीछे हटने की जरूरत होगी, क्योंकि आज आप जो कुछ भी करेंगी उसका आपको वांछित परिणाम ही मिलेगा। आलोचनात्मक बनने की कोशिश नहीं करें। पारिवारिक जीवन सुचारू रूप से चलता रहेगा, क्योंकि सभी तनावों के बाद परिवार के साथ बातचीत करना अच्छा साबित हो सकता है। सामाजिक जीवन सुचारू रूप से चलता रहेगा।
लव टिप – किसी आर्थिक मदद के लिए पार्टनर आपके पास आ सकता है
एक्टिविटी टिप – कसरत करना शुरू करें
कार्य के लिए शुभ रंग – गहरा हरा
प्यार के लिए शुभ रंग – लाइट पिंक
कर्म टिप – ज्यादा संचारी बनी रहें
यह भी पढ़े – आलस से दूरी बना फिटनेस का रखें खास ख्याल मेष, वृष और मिथुन राशि के जातक, जानिए कैसा रहेगा सितंबर का महीना