पीठ के निचले हिस्सों की समस्याओं पर खास ध्यान देने की जरूरत है। कुछ भी भारी सामान उठाने और कठिन शारीरिक गतिविधियों को करने से बचें। क्योंकि यह आपकी समस्या को और ज्यादा बढ़ा सकता है। ऐसे में पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम लेने की जरूरत है। सुबह उठकर खुले वातावरण में हल्के योग और व्यायाम का अभ्यास करने से मदद मिलेगी। अपनी मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए मेडिटेशन करने की जरूरत है। हैल्दी भोजन करने का प्रयास करें।
आज आपका कार्य संतुलित रहेगा परंतु आपको दूसरों की समस्याओं में घसीटा जा सकता है। दिन के दूसरे भाग में परिस्थितियों के व्यवस्थित होने की संभावना। अपनी कार्य सीमा को लेकर सचेत रहें। शुरूआत में कार्यस्थल पर लोगों को समझना थोड़ा मुश्किल होगा परंतु धीरे-धीरे सब कुछ रास्ते पर आ जाएगा। कार्य को समय अनुसार पूरा करने पर ध्यान केंद्रित रखने की कोशिश करें। लंबित कार्यों के कारण आने वाले दिनों में कार्य की गति धीमी हो सकती है। क्लाइंटस से आज अच्छा रिस्पांस मिलेगा। और इस बात से आप पूरे दिन प्रसन्न रहेंगी।
परिवारिक जीवन संतुलित रहेगा। वहीं परिवार के किसी सदस्य से सकारात्मक समाचार मिल सकता है। परिवारिक दायित्व के कारण सामाजिक जीवन पर ध्यान नहीं दे पाएंगी। काम से जुड़े मामलों पर पार्टनर के साथ मनमुटाव होने की संभावना है। ऐसी परिस्थिति में शांति और धैर्य के साथ काम लेने की जरूरत है। अपनी भावनाओं को नियंत्रित रखें, ताकि जीवन के सभी पहलू पर ध्यान केंद्रित रख सकें। यदि आप सिंगल हैं, तो आज आपके पसंद का कोई व्यक्ति आप को इंप्रेस करने की कोशिश कर सकता है।
एक्टिविटी टिप – काम खत्म करने के बाद कार्डियो एक्सरसाइज कर सकती हैं।
कार्य के लिए शुभ रंग – सफेद
प्यार के लिए शुभ रंग – समुद्री हरा
कर्म टिप – गलत निर्णय लेने से बचें।
यह भी पढ़ें: हमने ढूंढे वे 7 फूड जो आपके लिए हैं विटामिन सी का खजाना, यहां जानिए उनके फायदे
डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।