आज आपका स्वास्थ्य संतुलित रहेगा। आपको अनुशासित जीवन शैली को अपनाने की जरूरत है। नींद के पाटन में सुधार करने से पूरे दिन एक्टिव रहने में मदद मिलेगी साथ ही आप बेहतर महसूस करेंगी। आपकी मांसपेशियों की कमजोरी आज पूरे दिन आपको परेशान रखेंगी। वहीं आपको दिन प्रतिदिन की शारीरिक गतिविधियों को करते वक्त सचेत रहने की जरूरत है। दिन में हल्का हल्का भोजन लेने का प्रयास करें। एक बार में अधिक भोजन करने से भोजन ठीक तरह से पच नहीं पाता। अपच की समस्या हो सकती है।
आज आपका काम अस्त व्यस्त रहेगा। कार्यभार को अच्छी तरह संभालने के लिए सीनियर्स द्वारा दबाव बनाया जा सकता है। आज दिन के दूसरे भाग में कार्य संबंधी कई योजनाओं को लेकर व्यस्त रह सकती हैं। आपके ऊपर मीटिंग्स और प्रेजेंटेशन से जुड़ी कई तरह की जिम्मेदारियां होंगी। अटके हुए कागजी कार्यों के कारण तनावग्रस्त रह सकती हैं। अतीत की बातों को लेकर सहकर्मियों के साथ मनमुटाव से बचें। क्योंकि यह आपको मानसिक रूप से अशांत कर सकता है।
परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य पर विशेष रूप से ध्यान देने की जरूरत है। आज भाई बहन को आपसे आर्थिक मदद की जरूरत पड़ सकती है। वहीं परिवार में किसी ऐसे सदस्य से जुड़ने की संभावना है जो व्यवसाय में आपकी मदद कर सकें। आज आप सामाजिक योजनाओं में भाग लेने की वजह से अधिक व्यस्त रहेंगी। वहीं कई नए समान विचारधारा वाले लोगों से मुलाकात हो सकती है। यदि आप सिंगल हैं, तो मूड स्विंग्स और थकान के कारण किसी नए व्यक्ति से मिलने की जगह अकेले समय बिताना चाहेंगी।
एक्टिविटी टिप – अपने व्यक्तिगत स्थान को व्यवस्थित रखें।
कार्य के लिए शुभ रंग – समुंद्री हरा
प्यार के लिए शुभ रंग – पिंक
कर्म टिप – लोगों की समस्या में उलझी न रहें।
यह भी पढ़ें: World Autism Awareness Day : जानिए क्या है ऑटिज्म और कहीं आपका बच्चा भी तो इससे पीड़ित नहीं!