स्वास्थ्य स्थिर रहेगा। जहां शारीरिक रूप से आप फिट रहेंगी वहीं मानसिक रूप से आप थकावट और चिड़चिड़ा महसूस कर सकती हैं। बहुत ज्यादा सोचने के कारण आप खुद को परेशानी दे रही हैं। मानसिक रूप से खुद को आराम देने के लिए कुछ ऐक्टिविटी करने की जरूरत है। स्पा, मेडिटेशन या साधारण रूप से सांस लेने का व्यायाम करने से मदद मिलेगी।
सीनियर्स या क्लाइंट्स की देरी के कारण काम धीमा हो सकता है। क्योंकि कुछ पेपर वर्क पूरा करने के लिए आप उनसे स्पष्टता मिलने की प्रतीक्षा कर सकती हैं। दिन के दूसरे भाग में मीटिंग में देरी होने की संभावना है, लेकिन यह आपको अधूरे काम को पूरा करने और अपने शेडुल को व्यवस्थित करने का समय देगी। आप अपनी नौकरी बदलने या नए प्रोजेक्ट की तलाश करने के बारे में भी सोच सकती है। पुराने सहयोगियों या काम में सहयोगियों से संपर्क करने की कोशिश करें, क्योंकि वे आपकी मदद करने में सक्षम हो सकते हैं।
पारिवारिक जीवन स्थिर रहेगा। परिवार के किसी बड़े सदस्य के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता हो सकती है। उन्हें परेशान करने की कोशिश नहीं करें वे चिड़चिड़े हो सकते है। इसलिए ज्यादा समझदार बनने की कोशिश करें। परिवार के सदस्यों से धन की प्राप्ति होने की संभावना है। पार्टनर चिड़चिड़े होकर बात करने के लिए पुराने मुद्दों को उठा सकते हैं। उनकी भावनात्मक जरूरतों पर ध्यान दें अन्यथा आप भावनात्मक रूप से परेशान हो सकती हैं। समय पर सोने की इच्छा होने के कारण सामाजिक जीवन पीछे छुट सकता है। अगर आप सिंगल हैं, तो आपको लोगों से मिलने-जुलने या मिलंग होने में कोई दिलचस्पी नहीं होगी। अपने आप को ज्यादा फोर्स नही करे।
एक्टिविटी टिप – सोने से पहले खारे पानी से नहाएं।
कार्य के लिए शुभ रंग – ग्रे
प्यार के लिए लकी रंग – गहरा गुलाबी
कर्म टिप – अतीत को भूल जाए
यह भी पढ़े –बारिश का मौसम कहीं आपके पेट पर भारी न पड़ जाए, याद रखें ये गट हेल्दी टिप्स
डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।