कमर और पीठ के निचले हिस्से से जुड़ी समस्याओं के कारण स्वास्थ्य संवेदनशील हो सकता है। इसके कारण दर्द और परेशानी हो सकती है, इसलिए कोई भी शारीरिक गतिविधि करने से परहेज करें। भोजन छोड़ने की गलती नहीं करे अन्यथा आपको एसिडिटी को समस्या हो सकती है। अपना स्वास्थ्य और ज्यादा खराब करने के बजाय काम के बाद कुछ देर आराम लेने की कोशिश करें।
कामकाज के मोर्चे पर काम स्थिर होने की संभावना है लेकिन आप दूसरों की समस्या में फंस सकती हैं। दिन के दूसरे भाग तक चीजें ठीक होने की संभावना है। लेकिन अपनी सीमाओं के बारे में ज्यादा गंभीर होने की आवश्यकता है। शुरुआत में काम पर लोगों को इसे अपनाने और समझने में मुश्किल हो सकती है लेकिन आखिर में उनका साथ देने की संभावना है। अधूरे कार्य को पूरा करने पर ध्यान केंद्रित करने के लिए आपको काम पर लोगों को जोर देने की जरूरत है अन्यथा आने वाले दिनों में यह चीज काम को धीमा कर सकती है।
परिवार के बड़े सदस्यों के साथ मनमुटाव होने के कारण पारिवारिक जीवन तनावपूर्ण हो सकता है। आपके फैसलों या आपकी कुछ योजनाओं से उनके सहमत नही होने की संभावना हो सकती है। ओवर रिएक्ट करना ठीक नही होगा बल्कि इसके बजाय उन्हें पूरी बात समझाए और उनका विश्वास जितने की कोशिश करें। साथ ही उनकी बात को टालने के बजाय उसका सम्मान करना जरूरी है पार्टनर सपोर्टिव रहेगा और परिवार के सदस्यों के साथ आपकी दुविधा को समझ सकता है। वे आपको खुश करने और आपका मूड बदलने के लिए शाम को कोई योजना बना सकते हैं। सामाजिक जीवन पीछे छुट सकता है।अगर आप सिंगल हैं, तो आप किसी ऐसे व्यक्ति का बहुत ज्यादा ध्यान आकर्षित कर सकती है जिसके साथ आप हाल ही में डेट पर गई थी।
ऐक्टिविटी टिप – भविष्य में कंफ्यूज होने से बचने के लिए अपने काम के कागजो को व्यवस्थित करके रखे।
कार्य के लिए शुभ रंग – हल्का गुलाबी
प्यार के लिए शुभ रंग – काला
कर्म टिप – सहनशील बनें
यह भी पढ़े – सिरदर्द किसी भी वजह से हो सकता है, पर योग में है इस दर्द का समाधान