scorecardresearch

कर्क राशि के लोग मेडिटेशन के अभ्यास से खुदको मानसिक तौर पर रख सकते हैं शांत

मेडिटेशन और योग के मदद से मानसिक और शारीरिक तनाव को दूर कर सकते हैं। पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन आपके पाचन क्रिया के लिए स्वस्थ रहेगा।
Updated On: 28 Feb 2022, 12:16 am IST
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
cancer raashi ka swasathy raashifal
ये है कर्क राशि का आज का स्वास्थ्य राशिफल।

कर्क राशि के हिसाब से पेट और आहार नली की समस्या परेशानी में डाल सकती है। अपच, पेट में दर्द, त्वचा संबंधित समस्या आपको परेशान कर सकती हैं। आपकी इन स्वास्थ्य समस्याओं से आप चिंतन में पढ़ सकते हैं। अपने उचित रवैया के साथ स्वास्थ्य के प्रति ध्यान देने से आप पूरी तरह स्वस्थ रह सकते हैं।

अपने शारीरिक सेहत पर चिंतन करना आवश्यक है। आपको पाचन, कमर दर्द जैसी अस्थाई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप किसी गंभीर समस्या से परेशान है तो डॉक्टर से सलाह लेना उचित रहेगा। मानसिक और शारीरिक समस्याओं को दूर करने के लिए स्वास्थ्य व्यवस्था पर ध्यान देने की जरूरत है। 

अत्यधिक काम करने से खुद को वंचित रखें। काम और आराम के बीच संतुलन बना कर चलना, आपके जीवन को प्रसन्न रखने में आपकी मदद कर सकता है। 

संतुलित आहार का सेवन आपके लिए अनिवार्य है। जंक फूड और भुने तले खाने को नजरअंदाज करके आप अपने पाचन क्रिया को स्वस्थ रख सकते हैं। जितना हो सके उतना कम कैलोरी लेना और अधिक से अधिक पोषक तत्वों का सेवन आपकी सेहत के लिए उचित रहेगा। बुजुर्गों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आज का दिन बच्चों के लिए अधिक उन्नतिपूर्ण रहेगा।

सभी भविष्यवाणियां : शीतल शपारिया

शीतल शपारिया एक एस्ट्रोलॉजर और लाइफ कोच हैं। वे सेहत, प्यार, पैसा, करियर, खुशी से जुड़े मसलों में लोगों की मदद करती हैं। जिससे उनका जीवन और अधिक सुगम एवं शांतिपूर्ण बन सके। शीतल टैस्सियोग्राफी की भी विशेषज्ञ हैं।

यह भी पढ़ें: सिकुड़ने लगे हैं स्तन? तो इन एक्सरसाइज की मदद से पाएं फर्म और मजबूत स्तन

 

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
संबंधित विषय:
लेखक के बारे में
शीतल शपारिया
शीतल शपारिया

शीतल शपारिया एक एस्ट्रोलॉजर और लाइफ कोच हैं। वे सेहत, प्यार, पैसा, करियर, खुशी से जुड़े मसलों में लोगों की मदद करती हैं। जिससे उनका जीवन और अधिक सुगम एवं शांतिपूर्ण बन सके। शीतल टैस्सियोग्राफी की भी विशेषज्ञ हैं।

अगला लेख