सामाजिक कार्यक्रम में व्यस्त होने के बावजूद भी सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता है। ऐसे में नींद की कमी से आंखों में खिंचाव महसूस हो सकता है। साथ ही एलर्जी और वायरल जैसे संक्रमण से परेशान रहेंगी। इन समस्याओं में खुद दवा लेने से बचे, डॉक्टर से मिलकर चला लेना उचित रहेगा। साथ ही आज मील स्किप न करें। क्योंकि शरीर को आवश्यकता अनुसार पोषण देना जरूरी है। शारीरिक गतिविधियों को करते वक्त अधिक परिश्रम न करें। वहीं ऊर्जा शक्ति को बनाए रखने के लिए कार्डियो व्यायाम का अभ्यास कर सकती हैं।
आज आपका कार्य संतुलित रहेगा। सीनियर्स कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंप सकते हैं। इसे बखूबी निभाने का प्रयास करें। साथ ही अटके हुए कागजी कार्यों को व्यवस्थित करना भी जरूरी है। व्यापार से जुड़े लोग नए पार्टनरशिप की शुरुआत करने पर विचार कर सकते हैं। वहीं आप अपनी टीम का विस्तार करने और नए लोगों को काम पर रखने का भी सोच सकती हैं। लंबे समय तक कार्य करने के कारण व्यक्तिगत दायित्वों में देरी होने की संभावना है।
परिवारिक मोर्चे पर परिवार के बड़े सदस्य अपने निजी जीवन से जुड़े सलाह के लिए आपके पास आ सकते हैं। ऐसे में उनकी परेशानी को समझें और उचित सलाह देने का प्रयास करें। क्योंकि वह आपके ऊपर अधिक भरोसा रखते हैं, इसलिए अपने पर्सनल मुद्दों को भी आपके साथ शेयर कर सकती हैं। वहीं पार्टनर के साथ भी समय व्यतीत करने का प्रयास करें। सामाजिक मोर्चे पर आज दूसरों के इमोशनल ड्रामे में आपको घसीटा जा सकता है। एक पुराना मित्र कुछ गलतफहमी को दूर करने के लिए आपसे संपर्क करेगा, मामले को घसीटे बिना उन्हें क्षमा करके बात को खत्म करना ही उचित रहेगा। यदि आप सिंगल है, तो आज आपके मित्र किसी व्यक्ति के साथ आप को जोड़ने की पर्याप्त कोशिश करेंगे।
एक्टिविटी टिप – काम के बाद थकान दूर करने के लिए पानी में नमक डालकर स्नान करें।
कार्य के लिए शुभ रंग – समुद्री हरा
प्यार के लिए शुभ रंग – सफेद
कर्म टिप – लोगों से ज्ञान प्राप्त करने के लिए खुले रहें।
यह भी पढ़ें: लूज मोशन हो गए हैं, तो इन 5 तरीकों से पकाकर खाएं चावल, पाचन और कमजोरी दोनों का है उपचार
डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।