scorecardresearch

संतुलित आहार के सेवन से कुंभ राशि की महिलाएं रह सकती है स्वस्थ

संतुलित आहार में पौष्टिक तत्वों का सेवन आपको सेहतमंद रहने में मदद करता है। वहीं रोजाना योग और व्यायाम का अभ्यास आपको शारीरिक रूप से संतुलित रखेगा।
Written by: Tamanna C
Published On: 21 Mar 2022, 12:00 am IST
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
kumbh raaashi ka rashifal
ये है कुंभ राशि का आज का स्वास्थ्य राशिफल।

पीठ और मांसपेशियों से जुड़ी समस्याएं आपको परेशानी में डाल सकती हैं।वहीं स्वास्थ्य समस्याओं को नजरअंदाज करने से आप कमजोरी महसूस करेंगी। आज अपनी स्वास्थ्य समस्यायों पर विशेष रूप से ध्यान देने की जरूरत है। कार्य को लेकर मन मे कई तरह के नए विचार उत्तपन्न हो सकते हैं। समाज के दृष्टिकोण से व्यावहारिकता बनाये रखने की जरूरत है। वहीं स्वास्थ्य के मामले में पाचन तथा रक्त संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। रोजाना व्यायाम का अभ्यास, पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन, पौष्टिक आहार और खूब सारी नींद आपके शरीर को स्वस्थ रखने में मदद कर सकती है। वहीं आज आप दोस्तों और परिवार के साथ किसी यात्रा पर जा सकती हैं। ऐसा करने से आप अधिक प्रसन्न रहेंगी। कुछ भी करने के पहले स्वास्थ्य को ध्यान में रखना अति आवश्यक है।

 

परिवार में किसी बुजुर्ग की तबीयत खराब हो सकती है। उनकी सेहत के प्रति सचेत रहने की जरूरत है। अगर आप नई नौकरी की तलाश में हैं, तो थोड़ा धैर्य से काम लेने की आवश्यकता है। साथ हीं ऑफिस में सहकर्मियों को उनके लंबित कार्य में मदद कर सकती हैं। इस वक़्त वित्तीय निर्णय लेंने से बचें।  क्योंकि यह समय किसी तरह के निर्णय के लिए उचित नही है। पारिवारिक जीवन तनावपूर्ण रहेगा, वहीं आज आप सामाजिक योजनाओं का हिस्सा बन सकती हैं। दोस्तों के साथ टकराव या बहस होने की संभावना है। इस वक्त आपको पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा। आप दोनों मिलकर बड़ी से बड़ी समस्या पर विचार करके उसका हल निकाल सकती हैं। यदि आप सिंगल हैं, तो दोस्तों के माध्यम से किसी व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। उनके साथ घूमने मिलने का प्रयास करें।

 

गतिविधि युक्ति – रात को सोने से पहले ध्यान का अभ्यास करें। 

कार्य के लिए शुभ रंग – गहरा गुलाबी

प्रेम के लिए शुभ रंग – लाल

कर्म टिप – सेहत के प्रति सावधान रहें।

 

यह भी पढ़ें:  स्प्लिट्स एड्स से हैं परेशान? डोंट वरी ट्राई कीजिए ये देसी घरेलू नुस्खे

 

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
संबंधित विषय:
लेखक के बारे में
Tamanna C
Tamanna C

Tamanna C is an Angel Therapist, Psychic Healer and Spiritual Coach, Reiki practitioner, Crystal and Pranic Healer. She helps individuals in recognizing their underlying subconscious blocks and fears that might be affecting their personal and professional life. She specializes in past life healing, soul chart preparation, karma releasing, spirit guide connection.

अगला लेख