लॉग इन

मांसपेशियों में ताकत और लचीलापन बढ़ाने के लिए सबसे भरोसेमंद तरीका है योगाभ्यास, यहां हैं 3 सुपरइफेक्टिव योग आसन

बॉडी में स्ट्रेंथ और फलेक्सिबीलिटी को चाहते हैं बढ़ाना, तो इन योगासनों को नियमित तौर पर करना न भूलें
शरीर में जमा कैलोरीज़ को बर्न करने के लिए योगासन का अभ्यास ज़रूरी है। चित्र : अडोबी स्टॉक
ज्योति सोही Updated: 15 Mar 2023, 08:41 am IST
ऐप खोलें

शरीर को हेल्दी रखने के लिए स्ट्रेंथ और फलेक्सिबीलिटी (Strength and flexibility) बेहद ज़रूरी है। इससे समय समय पर बढ़ने वाले तनाव और शारीरिक थकान से मुक्ति पाई जा सकती है। वक्त के साथ शारीरिक अंगों में कमज़ोरी आने लगती है। अगर आप शरीर को यूं ही ढ़ीलाढ़ाला छोड़ देंगे, तो बॉडी उसी सांचे में ढ़लने लगेगी। खुद को जवां बनाए रखने के लिए शरीर में लचीलेपन का होना ज़रूरी है। इसके लिए इन योगासनों का नियमित अभ्यास आपकी दिनचर्या को खुशहाल और एक्टिव बनाने में सहायक साबित होते हैं (yoga poses for increased flexibility) ।

योगाभ्यास से न सिर्फ शरीर में होने वाले दर्द से राहत मिलती है। साथ ही शरीर में ब्लड सर्कुलेशन भी सुचारू रूप से होने लगता है। अलग अलग प्रकार के योग आसन शरीर को बहुत सी शारीरिक समस्याओं से निजात दिलाने का काम करते हैं। इसके अलावा देर तक बैठकर काम करने से गर्दन, पीठ, कंधों और घुटनों में होने वाले दर्द दूर होने लगेंगे।

झुक कर काम करने से बॉडी पॉश्चर हो जाता है ख़राब, योग कर सकता है आपकी मदद। चित्र : शटरस्टॉक

1. पार्श्वोत्तानासन (Pyramid pose)

पार्श्वोत्तानासन से हमारे शरीर में लचीलापन बढ़ने लगता है। अगर आपको घुटनों की समस्या आरंभ हो रही है, तो इस योग को नियमित तौर पर करें। इससे आत्मबल बढ़ने लगता है। योग के ज़रिए मांसपेशियों में खिंचाव आने से पैरों की नसें मज़बूत होने लगती हैं। इसे करने से आपको जल्द थकान महसूस नहीं होगी।

पार्श्वोत्तानासन कैसे करें

इसे करने के लिए सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं, दोनों पैरों को जोड़ लें।

अब दोनों हाथों को पीठ के पीछे ले जाकर नमस्कार की मुद्रा बना लें।

टागों को धीरे धीरे खोल लें। दाहिनी टांग को आगे की ओर ले जाएं और बाहिनी टांग को पीछे की ओर ले जाएं।

अब नमस्कार की मुद्रा बने रहने दें और सिर को दाहिनी टांग पर झुकाएं।

जहां तक संभव हो, वहीं तक झुकाएं। अब इस मुद्रा में करीबन एक मिनट तक बने रहें

इसे करने के फायदे

इसे करने से रीढ़ की हड्डी सीधी होने लगती है।

गर्दन और कंधों में होने ले दर्द से राहत मिल जाती है।

वजन बढ़ने से होने वाली समस्याओं से सतर्क रहने के लिए

बीएमआई चेक करें

ब्लड फ्लो नियमित होता है और शरीर में लचीलापन बढ़ने लगता है।

आत्म संतुलन बढ़ता है और डाइजेशन में सुधार आने लगता है।

त्रिकोणासन को करने से लोअर एबडोमन से जुड़ी समस्याएं दूर हो जाती हैं।। चित्र पिक्साबे

2. त्रिकोणासन (Triangle pose)

त्रिकोणासन को त्रिभुजासन भी कहा जाता है। इसे नियमित तौर पर करने से लोअर एबडोमन से जुड़ी समस्याएं दूर हो जाती हैं। इसके अलावा बच्चों और बड़ों में भी पाई जाने वाली फ्लैट फीट की समस्या का निवारण होता है। इसके अलावा ऑस्टियोपोरोसिस के शुरूआती लक्षणों को भी इस योग से मात दी जा सकती है।

त्रिकोणासन कैसे करें

इसे करने के लिए मैट पर सीधे खड़े हो जाएं।

दोनों पैरों को खोल लें। टांगों के मध्य तीन कदम का गैप रखें

इसके बाद अब बाहिने पैर को बाहर की ओर घुमा लें और एड़ी अंदर की ओर रखें

अब बाहिनी ओर झुकें और बाएं हाथ से पैर को छू लें।

दूसरी ओर दाएं हाथ को उपर ओर उठाएं।

शरीर को स्ट्रेच करने से बॉडी में लचीलापन बढ़ले लगता है।

गरूड़ासन से थाइज़ और हिप्स में जमा अधिक फैट्स कम होने लगते है। चित्र: पिक्साबे

3. गरुड़ासन (Eagle pose)

ईगल पोज़ के नाम से प्रसिद्ध इस योगासन को खड़े होकर किया जाता है। इससे शरीर की सभी मांसपेशियों में खिंचाव महसूस होता है। ये आसन पुरूषां में कम होने वाले स्पर्म काउंट में बढ़ोतरी करने का काम करता है। ताड़आसन की मुद्रा में किए जाने वाले इस पोज़ को करने से शरीर में मज़बूती बढ़ने लगती है।

गरुड़ासन कैसे करें

इसे करने के लिए ज़मीन पर सीधे खड़े हो जाएं
अब दोनों हाथों को आगे की ओर बढ़ाएं।
उसके बाद दाई टांग को बाई टांग से लपेटते हुए पीछ की ओर रखें।
दोनों बाजुओं को क्रास करते हुए एक दूसरे में जकड़ लें। दोनों हाथों से नमस्कार की मुद्रा बनाएं।

गरुड़ासन के फायदे

इसे करने से मसल्स में खिंचाव बढ़ने लगता है। बॉडी स्ट्रेच होने से टांगों और घुटनों का दर्द दूर होता है।

शरीर का आत्म संतुलन बनाने से एकाग्रता बढ़ने लगती है।

थाइज़ और हिप्स में जमा अधिक फैट्स कम होने लगते है।

रेगुलरली करने से बॉडी स्ट्रेंथ बढ़ती है।

ये भी पढ़ें- मेनोपॉज के साथ त्वचा भी मुरझाने लगी है, तो जानिए कैसे रखना है इसका ख्याल

ज्योति सोही

लंबे समय तक प्रिंट और टीवी के लिए काम कर चुकी ज्योति सोही अब डिजिटल कंटेंट राइटिंग में सक्रिय हैं। ब्यूटी, फूड्स, वेलनेस और रिलेशनशिप उनके पसंदीदा ज़ोनर हैं। ...और पढ़ें

अगला लेख