लॉग इन

40 की उम्र में पेट की चर्बी कम करना चाहती है, तो इन 6 एक्‍सरसाइज को करें फि‍टनेस रूटीन में शामिल

अगर आपको लगता है कि 40 की उम्र में पेट की चर्बी कम करना मुश्किल है, तो आप गलत है। अधिक कैलोरी बर्न करके आप अपने पेट के आसपास की एक्स्ट्रा चर्बी को कम कर सकती है। बस आपको अपने फि‍टनेस रुटीन में थोड़े से बदलाव करने हैं।
दि आप पहली बार प्लैंक शुरू कर रहे हैं, तो आपको ये ज्यादा कठिन लग सकता है। चित्र-शटरस्टॉक।
टीम हेल्‍थ शॉट्स Updated: 17 Oct 2023, 15:27 pm IST
ऐप खोलें

अपने मिड्रिफ (छाती और पेट का भाग) का साइज कम करना आसान नहीं है। खासकर जब आप अपने 40 वे साल में हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि इस उम्र में आपका वजन बढ़ने की आशंका अधिक होती है। वैसे 40 को नया 30 माना जाता है, लेकिन एक बात स्पष्ट है कि इस उम्र में फ्लैट पेट बनाए रखना एक बड़ी चुनौती है।

चलिए पता लगाते है कि इस उम्र में वजन क्यों बढ़ता है:

उम्र से संबंधित वजन बढ़ना अक्सर अनुवांशिक होता है, लेकिन कुछ अन्य कारक भी होते हैं जो मोटापे का कारण बनते हैं। हार्मोन, मांसपेशियों की हानि, कम चयापचय (low metabolism level) स्तर और आहार इन सभी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है हमारे वजन के बढ़ने में।

इन कारकों में, हार्मोनल असंतुलन एक प्राथमिक कारण है, क्योंकि इससे महिलाओं में कम एस्ट्रोजन का उत्पादन होता है। जिससे पेट के आसपास वसा जमा हो जाती है। इसके अलावा, कम चयापचय (low metabolism) भी एक महत्वपूर्ण कारण है।

क्‍यों जरूरी है आपके लिए 40 की उम्र में पेट की चर्बी कम करना

पेट की चर्बी सबसे खतरनाक प्रकार की वसा में से एक है, क्योंकि यह कई स्वास्थ्य समस्याओं जैसे कि टाइप 2 मधुमेह (sugar), उच्च रक्तचाप, हृदय रोग और उच्च कोलेस्ट्रॉल से जुड़ी है। इसलिए शरीर के किसी अन्य अंग से चर्बी कम करने से ज्यादा जरूरी है पेट की चर्बी कम करना है।

फिक्र न करें, ये पेट की चर्बी कम करने के लिए सबसे अच्छे व्यायामों हम यहां साझा कर रहे हैं

1. होल्ड ए प्लैंक (Hold a Plank)

अगर आप अपना शरीर एक अच्छे आकार में चाहती हैं, तो आपको इसे जरूर करना होगा। प्लैंक एक पूरे शरीर की कसरत है, क्योंकि ये पीठ, छाती, कंधे और कोर सहित सभी सही स्थानों पर हिट करती है। प्लैंक करने से आपके पूरे शरीर को मजबूत और टोन होने में मदद मिलती है, जिससे आपके लिए पेट की चर्बी को कम करना बहुत आसान हो जाता है।

प्लैंक एक पूरे शरीर की कसरत है। चित्र-शटरस्ट़ॉक.

2. साइड, ट्विस्ट या रिवर्स क्रंचेस (Side, twist, or reverse crunches)

इसमें कोई शक नहीं कि क्रंचेस आपके पेट के आसपास की एक्स्ट्रा परत से निपटने का सबसे अच्छा तरीका है। क्रंचेस को कई प्रकार से किया जा सकता हैं, और सभी पेट की चर्बी कम करने में आपकी मदद करते हैं। आप साइड, ट्विस्ट या रिवर्स क्रंचेस कर सकती हैं, जो भी आप आराम से कर पाएं।

वार्म-अप व्यायाम के रूप में, क्रंच आपके ऊपरी पेट को गरम कर देता हैं। जिससे आपके पेट की चर्बी को जलाने में मदद मिलती हैं और आपकी मुद्रा में सुधार करते हैं।

3. फ्लूटर किक(Flutter kicks)

फ्लूटर किक आपके कोर की मांसपेशियों, विशेष रूप से निचले पेट की मांसपेशियों और हिप फ्लेक्सर्स को ठीक करती है। जब फ्लूटर किक की बात आती है, तो गति और लेग एक्सटेंशन दोनों ही बहुत मायने रखते हैं, इसलिए इस बात का ध्यान रखें।
इस एक्सरसाइज से ढेर सारी कैलोरी बर्न होती है, इसलिए अपने पेट के सारे फैट को कम के लिए तैयार हो जाइए।

4. माउंटेन क्लाइंबर्स (Mountain climbers)

माउंटेन क्लाइंबर्स में कोर और कार्डियो एक्सरसाइज का कॉम्बिनेशन शामिल है। ये व्यायाम आपके पेट, कंधों, बाहों, छाती के साथ-साथ पेट को भी टारगेट करता है, जिससे ये पेट की चर्बी को कम करने के लिए एकदम सही व्यायाम है। इतना ही नहीं, ये कैलोरी बर्न करने के लिए एक अच्छा व्यायाम है।

माउंटेन क्‍लाइम्‍बर्स पेट की चर्बी गलाने वाली सुपर सिंपल एक्‍सरसाइज है। चित्र : शटरस्‍टॉक

5. बर्पीज़ (Burpees)

बर्पीज़ से आप अपना लक्ष्य वजन कम करने में सक्षम हों सकते है। ये एक्सरसाइज आपके शरीर को फैट बर्निंग मशीन में बदल देती है। इसके अलावा, ये आपके चयापचय(metabolism) को बढ़ाता है और पूरे दिन कैलोरी जलाने में मदद करता है।

वजन बढ़ने से होने वाली समस्याओं से सतर्क रहने के लिए

बीएमआई चेक करें

6. स्किपिंग(Skipping)

आखिरी मगर बहुत जरूरी, एक फ्लैट पेट पाने के लिए, नियमित रूप से स्किपिंग का अभ्यास जरूर करें। ये एक कार्डियो एक्सरसाइज है, जो आपके लिए बहुत अच्छा है। इंटरनेशनल सोसाइटी ऑफ स्पोर्ट्स न्यूट्रिशन के जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन में कहा गया है कि अपने वर्कआउट सेशन के अंत में कार्डियो करने से एक्स्ट्रा पेट के वसा से छुटकारा पाने में मदद मिलती है।

तो लेडीज, ये 6 व्यायाम अपने पेट की चर्बी कम करने के लिए जरूर अपनाएं!

इसे भी पढ़ें-कहीं आप भी तो नहीं हैं वजन बढ़ाने वाली इन गलत आदतों की शिकार? जानिए क्‍या हैं वे

टीम हेल्‍थ शॉट्स

ये हेल्‍थ शॉट्स के विविध लेखकों का समूह हैं, जो आपकी सेहत, सौंदर्य और तंदुरुस्ती के लिए हर बार कुछ खास लेकर आते हैं। ...और पढ़ें

अगला लेख