मानसिक रूप से तनावग्रस्त रहने के कारण आज आपका स्वास्थ्य संवेदनशील रहेगा। ज्यादातर ऐसी समस्याएं नींद की कमी के कारण हो सकती हैं। आज सुबह उठते के साथ अधिक थकान महसूस करेंगी। साथ ही मूड स्विंग्स और चिड़चिड़ापन महसूस कर सकती हैं। ऐसे में सुबह उठकर व्यायाम का अभ्यास करने से मदद मिलेगी। साथ ही काम के बीच ब्रेक में कुछ देर की झपकी लेने का प्रयास करें। साथ ही मानसिक स्वास्थ्य को नजर में रखते हुए लोगों की बात को व्यक्तिगत रूप से न लें। रात को सोने से पहले मेडिटेशन का अभ्यास करने की जरूरत है।
आज आपका कार्य संतुलित रहेगा। लेकिन मानसिक रूप से तनावग्रस्त रहने के कारण पूरा ध्यान कार्य पर केंद्रित नहीं रख पाएंगी। ऐसे में सही निर्णय लेने का प्रयास करें। साथ ही अपने मन को शांत रखने की जरूरत है। हालांकि, पुराने ग्राहकों द्वारा कार्यों को पूरा करने के लिए दबाव बनाया जा सकता है। ऐसे में सहकर्मियों के साथ मिलकर समय रहते कार्य को पूरा करने का प्रयास करें। अटके हुए वित्त के बाहर आने की संभावना है।
परिवारिक जीवन तनावपूर्ण रहेगा। अतीत के मुद्दों को लेकर बेवजह मनमुटाव की स्थिति पैदा हो सकती है। ऐसे में समझदारी से काम लेने की जरूरत है। उन चीजों से दूरी बनाने का प्रयास करें, जिनकी वजह से आपको इन मामलों में घसीटा जा सकता है। आज आपके पार्टनर अधिक सपोर्टिव रहेंगे। उनकी सलाह और सुझाव को समझने की जरूरत है। पारिवारिक उलझनों में व्यस्त रहने के कारण सामाजिक जीवन से दूरी बना सकती है। यदि आप सिंगल हैं, तो किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है जिनके साथ आपने हाल में ही संपर्क खो दिया था।
एक्टिविटी टिप – डांस या जॉगिंग जैसी गतिविधियों के साथ अपने गुस्से को नियंत्रित रख सकती हैं।
कार्य के लिए शुभ रंग – सफेद
प्यार के लिए शुभ रंग – लाल
कर्म टिप – धैर्य रखें।
यह भी पढ़ें: बेस्ट एक्सरसाइज है मॉर्निंग वॉक, बस याद रखें इसे करने का सही तरीका
डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।