अपने स्लीप पैटर्न पर ध्यान दें वृषभ और धनु राशी के जातक, जानिए कैसा रहेगा, आज 12 राशियों की सेहत का हाल

मानसिक तनाव से दूर रहने के साथ अपने स्लीप पैटर्न पर ध्यान देने की कोशिश करें। अन्यथा आपके काम और सेहत पर बूरा असर पड़ सकता है।
यहां है आपका 31 अक्टूबर का राशिफल
Tamanna C Published: 21 Aug 2022, 05:00 am IST
  • 143

मेष – अपने शरीर को आराम देने की कोशिश करें

आपको अपने शरीर को जरूरत के अनुसार आराम देने की आवश्यकता है। आज आप आंतरिक रूप से तनाव में हो सकती हैं। काम में तेजी आएगी, लेकिन आज काम पर लोगों के साथ मतभेद करने से परहेज करें। पुराने क्लाइंट का काम तनावपूर्ण रहेगा क्योंकि आज वे डिमांडिंग हो सकते हैं। सहकर्मी आज आपकी सहायता करेंगे और स्थितियों को शांत करने में मदद भी करेंगे। पारिवारिक मोर्चे पर आज आप आकर्षण का केंद्र बनी रहेंगी। लोग आज आपको बेवजह सलाह दे सकते हैं, लेकिन बिना रिएक्शन किए सुनने की कोशिश करें। आज सामाजिक जीवन धीमा होने की संभावना है।

लव टिप – आज पार्टनर की सेहत पर ध्यान देने की जरूरत होगी, क्योंकि वे भावनात्मक रूप से नजरअंदाज महसूस कर सकते हैं।
एक्टिविटी टिप – कॉफी पर दोस्तों के साथ जाने से आपका मूड ठीक हो सकता है
कार्य के लिए शुभ रंग – बेज
प्यार के लिए शुभ रंग – गहरा नीला
कर्म टिप – विवेकपूर्ण बनी रहें

वृषभ – अपने स्लीप पैटर्न पर ध्यान देने की कोशिश करें

स्लीप पैटर्न और कुछ अजीब सपनों के कारण आप आप परेशान हो सकती हैं। आज काम धीमा होने की संभावना है। साथ ही आपके पास काम की समय सीमा हो सकती है, जिसके कारण आपको लंबे समय तक काम करना पड़ सकता है। सभी चीजें एक बार में करने के बजाय अपनी प्राथमिकता जानने की कोशिश करें। पारिवारिक जीवन सुचारू रहेगा के साथ आज आपको परिवार के सदस्यों से कुछ मदद या मार्गदर्शन भी मिल सकता है। सामाजिक जीवन व्यस्त होने की संभावना है।

लव टिप – आज पार्टनर सपोर्टिव रहेगा और आपको अपने लिए स्पेस देने की कोशिश करेगा
एक्टिविटी टिप – अपनी भावनाओं को जर्नल करने से आपको मदद मिल सकती है।
कार्य के लिए शुभ रंग – हल्का हरा
प्यार के लिए शुभ रंग – लैवेंडर
कर्म टिप – अतीत को जाने दें

मिथुन – आज आपको सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता है

आज सेहत पर ध्यान देने की जरूरत हो सकती है, जिससे आपकी बहुत सारी योजनाएं बदल सकती हैं। नौकरी की तलाश करने वालों को आज के दिन लाभ होने की संभावना है। लेकिन अपने सहकर्मी के साथ मनमुटाव करने से परहेज करें। आज दिन का दूसरा भाग प्रोजेक्ट्स और मीटिंग्स होने के कारण व्यस्त हो सकता है। परिवार के किसी बड़े सदस्य के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी। साथ ही आप उनके साथ समय बिताने के लिए अपना वक्त निकालेंगी। काम से जुड़ी किसी सलाह के लिए आज कोई पुराना दोस्त आपसे संपर्क कर सकता है।

लव टिप – पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने से आपको अपने रिश्ते को मजबूत करने में मदद मिलेगी।

एक्टिविटी टिप – रात को जल्दी सोने की कोशिश करें
कार्य के लिए शुभ रंग – हल्का गुलाबी
प्यार के लिए शुभ रंग – हल्का हरा
कर्म टिप – समस्याओं को बढ़ने न दें

कर्क – खुद को हाइड्रेट रखना आज होगा लाभदायक

आज स्वास्थ्य स्थिर बना रहेगा। लेकिन खुद को अच्छी तरह से हाइड्रेट रखने की कोशिश करें। काम सकारात्मक होने की संभावना है, क्योंकि आपको अपने क्लाइंट से स्पष्टता या नए विचार और आदेश मिल सकते हैं। आज आप आकर्षण का केंद्र बनी रहेंगी और इससे आपका कॉन्फिडेंस भी बढ़ेगा। आज परिवार का कोई सदस्य डिमांडिंग और आलोचनात्मक हो सकता है, जिससे आपको कॉन्फिडेंस की कमी महसूस हो सकती है। सामाजिक रूप से आप थोड़ा आराम करने के लिए पीछे हट सकती हैं।

लव टिप – अपने पार्टनर पर अपना गुस्सा नहीं उतारें, उनसे शांति से बात करें और समझे कि उन्हें क्या परेशान कर रहा है।
एक्टिविटी टिप – सोने से पहले नमक के पानी से स्नान करने से आपको मदद मिल सकती है।
कार्य के लिए शुभ रंग – समुद्री हरा
प्यार के लिए शुभ रंग – ऑफ व्हाइट
कर्म टिप – स्वीकार करने की कोशिश करें

सिंह – खुद पर बहुत ज्यादा तनाव नहीं डालें

ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव होने के कारण आज स्वास्थ्य अस्थिर हो सकता है। इसलिए खुद पर ज्यादा तनाव डालनें से परहेज करें। क्योंकि जरूरी नहीं सभी चीजें आपके अनुसार हो। आज किसी भी चीज में जल्दबाजी नहीं करें। साथ ही कोई क्लाइंट नए काम को लेकर सलाह लेने के लिए आपसे संपर्क कर सकता है। पारिवारिक मोर्चे पर, परिवार का कोई बड़ा सदस्य अपने निजी जीवन को लेकर सलाह या फैसले लेने के लिए आपसे संपर्क कर सकता है। सामाजिक जीवन व्यस्त रहेगा,क्योंकि आप अपने करीबी दोस्तों से मिलने की कोशिश करेंगी।

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

लव टिप – अगर आप सिंगल हैं, तो आपकी किसी ऐसे व्यक्ति से मिलने की संभावना है, जिसमें आपकी रुचि रखती हैं।
एक्टिविटी टिप – काम के दौरान गहरी सांस लेने का व्यायाम करें
कार्य के लिए शुभ रंग – बेज
प्यार के लिए शुभ रंग – लाल
कर्म टिप – एकाग्र बनी रहें

कन्या – आज आप एलर्जी से ग्रस्त हो सकती हैं

एलर्जी और गले से जुड़ी समस्याओं के कारण आज सेहत पर ध्यान देने की जरूरत हो सकती है। काम स्थिर होने के साथ आपको टीम के नए सदस्यों को नियुक्त करने की आवश्यकता हो सकती है। आज दिन के पहले भाग में नए क्लाइंट से काम आने की संभावना है। पारिवारिक मोर्चे पर, आप दूसरों की भावनात्मक समस्या में घसीटी जा सकती हैं। सामाजिक मोर्चे पर कुछ गलतफहमियों को दूर करने के लिए कोई पुराना दोस्त भी आपसे संपर्क कर सकता है।

लव टिप – अतीत से जुड़े मुद्दों को लेकर पार्टनर के साथ मनमुटाव करने से परहेज करें। साथ ही उन्हें जज करने से पहले उनकी बात सुनने की कोशिश करें।

एक्टिविटी टिप – जर्नल करें जो भी चीजें आपको परेशान कर रही हैं।
कार्य के लिए शुभ रंग – ग्रे
प्यार के लिए शुभ रंग – गुलाबी
कर्म टिप – स्वीकार करने की कोशिश करें

तुला – ठंडी चीजों से दूर रहने की कोशिश करें

आपको बर्फ और सभी ठंडी चीज से दूर रहने की आवश्यकता है, जिससे आपका गला खराब हो। इसके लिए आपको हल्दी का दूध और भाप लेने जैसे घरेलू नुस्खों की मदद लेनी होगी। आज क्लाइंट से किसी ऑर्डर या पेमेंट में देरी होगी लेकिन इसको लेकर उनपर शक नहीं करें। आज आप किसी साझेदारी में शामिल हो सकती हैं। चेस्ट से जुड़ी समस्याओं के कारण आज परिवार के किसी बड़े सदस्य के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत होगी। साथ ही किसी सलाह के लिए परिवार के सदस्य आपके पास आ सकते हैं। इसलिए सलाह देते समय ज्यादा तटस्थ बनी रहें। सामाजिक जीवन व्यस्त होने की संभावना है।

लव टिप – अगर आप सिंगल हैं तो आज आप नए लोगों से जुड़ने के लिए आगे बढ़ सकती हैं।

एक्टिविटी टिप – खुद की केयर करने के लिए मसाज करें या स्पा लें
कार्य के लिए शुभ रंग – ऑफ-व्हाइट
प्यार के लिए शुभ रंग – गहरा नीला
कर्म टिप – दृढ़ बनी रहें

वृश्चिक – आज आप कमजोर और सुस्त हो सकती हैं

आज दिनभर आप सुस्ती महसूस करेंगी और देर तक सोना चाहेंगी या काम के बीच थोड़ा झपकी लेना चाहेंगी। काम सकारात्मक होने की संभावना है। व्यापार या रचनात्मक उद्योग वाले लोगों को आज लाभ हो सकता है। आप अपने अतीत के लोगों से जुड़ेंगी और नए विचारों पर चर्चा भी करेंगी। पारिवारिक जीवन तनावपूर्ण रहेगा, परिवार के सदस्यों साथ एक अच्छी श्रोता बनने की कोशिश करें। सामाजिक जीवन धीमा होने की संभावना है।

लव टिप – छोटी-छोटी बातों पर पार्टनर के साथ मनमुटाव करने से परहेज करें।

एक्टिविटी टिप – प्रार्थना करना फिर से शुरू करें
कार्य के लिए शुभ रंग – सफेद
प्यार के लिए शुभ रंग – गहरा गुलाबी
कर्म टिप – सहनशील बनी रहें

धनुराशि – रात को देरी से सोने से परहेज करें

स्वास्थ्य स्थिर बना रहेगा, लेकिन देर रात तक सोने से परहेज करें। आज आपकी कई मीटिंग्स होने के कारण काम व्यस्त हो सकता है। साथ ही कोई सकारात्मक रिएक्शन आने की संभावना है। सहकर्मियों के साथ आर्थिक मामलों पर सावधानी बरतने की कोशिश करें। आज माता-पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता हो सकती है। जबकि आपके पास कई सामाजिक दायित्व भी हो सकते हैं। लेकिन परिवार के साथ क्वालिटी टाईम बिताने के लिए आप पीछे हट सकती हैं। आज आपके भाई-बहन भावनात्मक रूप से आप पर निर्भर हो सकते हैं।

लव टिप – अतीत की किसी बात को क्लीयर करने के लिए कोई व्यक्ति आपके पास आ सकता है।
एक्टिविटी टिप – प्रकृति के बीच समय बिताएं
कार्य के लिए शुभ रंग – ग्रे
प्यार के लिए शुभ रंग – समुद्री हरा
कर्म टिप – अतीत को जाने दें

मकर – आज ब्लड प्रेशर की समस्या से ग्रस्त रहेंगी आप

ब्लड प्रेशर और पेट से जुड़ी समस्याओं के कारण आज सेहत पर ध्यान देने की जरूरत होगी। इसलिए ज्यादा दवाओं का सेवन करने से परहेज करें। आज आपका काम स्थिर बना रहेगा। लेकिन सीनियर्स की ओर से ज्यादा जिम्मेदारी मिल सकती है। आज आप रुके हुए पेपर वर्क को सुलझाने पर भी ध्यान दे पाएंगी। लेकिन कुछ मुद्दों के कारण पारिवारिक जीवन अस्थिर हो सकता है। आपके दोस्त आपसे जुड़ना चाहेंगे, लेकिन व्यस्त शेडुल के कारण आपको आखिरी समय पर योजनाएं बदलनी पड़ सकती हैं।

लव टिप – अपने पार्टनर के भावनाओं को लेकर खुलकर बात करें, इससे आपको अपने रिश्ते को मजबूत करने में मदद करेगा।
एक्टिविटी टिप – कृतज्ञ होने की कोशिश करें
कार्य के लिए शुभ रंग – हल्का नीला
प्यार के लिए शुभ रंग – सफेद
कर्म टिप – अतीत से अपना ध्यान हटाएं

कुंभ – व्यक्तिगत दायित्वों से दूर रहेंगी आज आप

लंबे समय से तनावपूर्ण और व्यस्त जीवन होने के कारण आज यह आपके स्वास्थ्य पर भारी पड़ सकता है। खासकर के अगर आप ब्लड प्रेशर और पीठ के निचले हिस्से से जुड़ी समस्या से पीड़ित हैं। बिजनेस करने वालों को आज नई साझेदारी या सहयोग मिलने की संभावना है। साथ ही आज अपनी टीम का विस्तार करने या नए लोगों के साथ काम करने पर भी ध्यान दे पाएंगी। लंबे समय तक काम करने से आपके व्यक्तिगत दायित्वों में देरी हो सकती है। परिवार के किसी बड़े सदस्य के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता हो सकती है। लेकिन उनसे संपर्क करती रहें फिर चाहे आप कितनी भी व्यस्त क्यों नहीं हों।

लव टिप – अगर आप सिंगल हैं, तो आप कुछ समय अकेले समय बिताना चाहेंगी और नए लोगों से बातचीत नहीं करना चाहेंगी।

एक्टिविटी टिप – अपने पेपर वर्क को व्यवस्थित करने की कोशिश करें
कार्य के लिए शुभ रंग – गहरा गुलाबी
प्यार के लिए शुभ रंग – पेस्टल हरा
कर्म टिप – अपनी रचनात्मक ऊर्जा पर काम करें

मीन – आज अपने अधूरे कार्यो को पूरा करेंगी आप

खान-पान और सोने के समय में बदलाव करने के कारण आज स्वास्थ्य अस्थिर हो सकता है। आज किसी भी शारीरिक गतिविधि में शामिल होने से परहेज करें अन्यथा आप और भी ज्यादा कमजोर हो सकती हैं। आज नए क्लाइंट से काम मिलने की संभावना है। साथ ही कोई जरूरी मीटिंग में देरी भी हो सकती है, लेकिन इससे आपको अधूरे कार्यो को पूरा करने का समय मिल पाएगा। आज परिवार के सदस्य अपनी-अपनी जिम्मेदारियों और दायित्वों में व्यस्त रहेंगे। आपके पास कई सामाजिक निमंत्रण होंगे, लेकिन अपने पार्टनर के साथ समय बिताने से लिए आप उनसे पीछे हटेंगी।

लव टिप – आज पार्टनर के पास आप दोनों के लिए प्लान हो सकते हैं, जिसमें आप दोनों शाम को एक साथ समय बीता सकती हैं।

एक्टिविटी टिप – अपनी रचनात्मक विचारों के नोट्स बनाएं।
कार्य के लिए शुभ रंग – पीला
प्यार के लिए शुभ रंग – सी ग्रीन
कर्म टिप – लोगों की नीयत पर शक नहीं करें

  • 143
लेखक के बारे में

Tamanna C is an Angel Therapist, Psychic Healer and Spiritual Coach, Reiki practitioner, Crystal and Pranic Healer. She helps individuals in recognizing their underlying subconscious blocks and fears that might be affecting their personal and professional life. She specializes in past life healing, soul chart preparation, karma releasing, spirit guide connection. ...और पढ़ें

हेल्थशॉट्स वेलनेस न्यूजलेटर

अपने इनबॉक्स में स्वास्थ्य की दैनिक खुराक प्राप्त करें!

सब्स्क्राइब करे
अगला लेख