मानसिक तनाव और अनहेल्दी लाइफस्टाइल पड़ सकता है भारी, जानिए क्या कहते हैं 12 राशियों के सेहत के सितारे

बाहर के खाने से रखना होगा परहेज अन्यथा सेहत को होगा बहुत नुकसान। जानिए साज आपको किन - किन बातों का रखना चाहिए ख्याल।
यह है आपका 17 अगस्त का राशिफल यह है आपका 17 अगस्त का राशिफल
Tamanna C Published: 5 Aug 2022, 05:00 am IST
  • 144

अपनी सेहत का ख्याल रखें मेष राशि के जातक

एसिडिटी और सीने से जुड़ी समस्याओं के कारण ध्यान देने की आवश्यकता होगी। साथ ही अगर आप हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित हैं, तो आज यह आपके लिए चिंता का विषय बन सकता है। आज काम स्थिर रहेगा बहुत ज्यादा खास नहीं लेकिन किसी ग्राहक या सहकर्मी के द्वारा किसी सम्मान या स्वीकृति आपको खुश कर सकती है। आज आपकी रचनात्मकता चरम पर होने की संभावना है। इसको लेकर संदेह नहीं करें। साथ ही आज परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता भी हो सकती है। सामाजिक जीवन धीमा रहेगा लेकिन आप अपने दोस्तों के निजी जीवन के मुद्दे को सुलझाने में मदद करने में उनकी मदद कर पाएंगी। अपने परिवार के सदस्यों को लेकर अपने पार्टनर के साथ मनमुटाव करने से परहेज करें। अगर आप सिंगल हैं, तो कोई व्यक्ति आज आपका परिचय किसी ऐसे व्यक्ति से करवाने की कोशिश करेगा जिसे वे खुद जानते हैं। लेकिन आपको इसे खारिज नहीं करना है।

एक्टिविटी टिप – सोने से पहले आभार करने की कोशिश करें।
कार्य के लिए शुभ रंग – हल्का हरा
प्यार के लिए शुभ रंग – ब्लैक
कर्म टिप – अपनी तुलना दूसरों से नहीं करें

भोजन स्किप करने से परहेज करें वृषभ राशि की लड़कियां

स्वास्थ्य स्थिर होने के साथ रात का भोजन स्किप करने से परहेज करें। आज आपको सोने से पहले रिलेक्स होने की कोशिश करनी है। सोने से पहले मंत्र या शांत संगीत सुनने से आपको बेहतर नींद लेने में मदद मिलेगी। आज काम में रुकावट आ सकती है। लेकिन चल रहे या किसी नए प्रोजेक्ट को लेकर अपनी भूमिका के बारे में आज आपको स्पष्टता मिल सकती है। साथ ही आज किसी मीटिंग में देरी भी होने की संभावना है। लेकिन आखिर में सभी चीजें आपके पक्ष में काम करने लगेंगी। आज पुरानी सभी पेंडिंग पेमेंट क्लियर हो सकती हैं। परिवार के किसी सदस्य का स्वास्थ्य भावनात्मक रूप से आप पर भारी भी पड़ सकता है। परिवार के साथ समय बिताने के लिए आज आप सामाजिक जीवन से पीछे हट सकती हैं। अगर आप सिंगल हैं, तो आप डेटिंग ऐप के माध्यम से किसी दिलचस्प व्यक्ति से जुड़ सकती हैं।

एक्टिविटी टिप – काम के बाद कार्डियो या वॉक करने से आपको मदद मिलेगी।
कार्य के लिए शुभ रंग – हल्का गुलाबी
प्यार के लिए शुभ रंग – नेवी ब्लू
कर्म टिप – एकाग्र रहें

अपने स्वास्थ्य की नजरअंदाज नहीं करें मिथुन राशि के जातक

सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता हो सकती है। आज दिन के समय अपनी आंखों और गले का ख्याल रखने की कोशिश करें। अपने स्वास्थ्य की नजरअंदाज नहीं करें अन्यथा यह आपके काम को भी प्रभावित कर सकता है। आपको अपनी मानसिक गति को धीमा करने की आवश्यकता है, क्योंकि हो सकता है कि दूसरे आपको समझने या गति बनाए रखने में सक्षम नहीं हो पाएं। आज ज्यादा प्रतिनिधि बनने की कोशिश करें। काम की जिम्मेदारियों के कारण आज पारिवारिक और सामाजिक जीवन धीमा हो सकता है। आज दिन के पहले भाग में पार्टनर चिड़चिड़ा व्यवहार कर सकते हैं, लेकिन उनके साथ खुलकर बातचीत करने से उन्हें बेहतर महसूस करने में मदद मिलेगी। अगर आप सिंगल हैं, तो किसी ऐसे व्यक्ति पर नाराज होने से परहेज करें जो लगातार आप में रुचि दिखा रहा हो। अन्यथा आपको बाद में पछताना पड़ सकता है।

एक्टिविटी टिप – कोई खेल या शारीरिक गतिविधि करने की कोशिश करें
कार्य के लिए शुभ रंग – हल्का गुलाबी
प्यार के लिए शुभ रंग – ग्रे
कर्म टिप – विवेकपूर्ण बनी रहें

डाइट में बदलाव करना कर्क राशि की महिलाओं के लिए होगा लाभदायक

स्वास्थ्य स्थिर रहेगा लेकिन आप अपनी डाइट में बदलाव करने की कोशिश करेंगी, जिससे आपकी आंतो की कमजोरी और एसिडिटी की समस्या के साथ ब्लड प्रेशर से जुड़ी समस्याओं को भी ठीक करने में मदद मिल सके। आज काम प्रोडक्टिव रहेगा। साथ ही आपको अपने अधूरे काम को लेकर स्पष्टता मिल सकती है। आज अपनी फील्ड से जुड़े लोगों से सलाह भी ले सकती हैं। लेकिन वित्तीय के मामलों पर ध्यान देने की आवश्यकता हो सकती है। परिवार के सदस्य आपका ध्यान रखने और आपसे बात करने के लिए तैयार रहेंगे। अपने पार्टनर के साथ बीती पुरानी बातें करने से परहेज करें अन्यथा उन्हें बहुत दुख हो सकता है। आज पुराने दोस्तों से डिनर पर मिलने से सामाजिक जीवन सुचारू रूप से चलेगा। अगर आप सिंगल हैं, तो आपका कोई दोस्त आपके लिए अपनी भावनाओं को स्वीकार कर सकता है।

एक्टिविटी टिप – आज की शाम कुछ सामग्री देखने या कुछ पढ़ने पर बिताएं जिससे आपको अपना मन शांत करने में मदद मिले।
कार्य के लिए शुभ रंग – हल्का नीला
प्यार के लिए शुभ रंग – पीला
कर्म टिप – एक अच्छी श्रोता बनें

पानी का सेवन संतुलित रखें सिंह राशि के जातक

स्वास्थ्य स्थिर हो सकता है। आपको अपने इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत बनाने पर काम करने की आवश्यकता है। साथ ही आज पानी का सेवन संतुलित रखने की कोशिश करें। नए काम के विकास पर ध्यान केंद्रित करने के कारण चल रहा काम धीमा होने की संभावना है। किसी जरूरी व्यक्ति को ठीक करने के लिए आज आपको अपना शेड्यूल बदलना पड़ सकता है। आज ज्यादा खर्चा करने से परहेज करें। किसी कार्यक्रम या सभा में जाने के कारण सामाजिक जीवन आज आपकी प्राथमिकता बना रहेगा जिसके कारण पारिवारिक जीवन पीछे छूट जाएगा। अगर आप सिंगल हैं, तो आप किसी ऐसे व्यक्ति को लेकर अपनी भावनाओं के बारे में स्पष्ट हो पाएंगी, जिससे आप बात कर रही हैं।

एक्टिविटी टिप – स्विमिंग करने या लंबे समय तक शॉवर लेने से आपको रिलेक्स करने में मदद मिलेगी।
कार्य के लिए शुभ रंग – ऑफ-व्हाइट
प्यार के लिए शुभ रंग – ब्लैक
कर्म टिप – दूसरों से अनुमोदन नहीं रखें

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

पीठ की समस्या से ग्रस्त रहेंगी कन्या राशि की लड़कियां

पीठ के निचले हिस्से और घुटनों से जुड़ी समस्याओं के कारण स्वास्थ्य संवेदनशील होने की संभावना है। इसके कारण आज आपको तेज दर्द हो सकता है। ज्यादा दबाव डालने से स्थिति और भी खराब हो सकती है। आज काम व्यस्त रहेगा, लेकिन प्रोडक्टिव नहीं होगा। आप दिन के आखिर तक यह सोचकर थक जाएंगी कि वास्तव में आखिर हुआ क्या था। अपने पेपर वर्क व्यवस्थित करने की कोशिश करें। नए काम के विकास को लेकर बहुत ज्यादा जानकारी शेयर नहीं करें। भाई-बहन के तनाव में होने के कारण आज पारिवारिक जीवन अस्थिर रहेगा। अपनी एनर्जी पर काम करने के लिए आप सामाजिक रूप से पीछे हटेंगी। अगर आप सिंगल हैं, तो आपकी किसी ऐसे व्यक्ति से मिलने की योजना हो सकती है जो आप में रुचि दिखा रहा हो।

एक्टिविटी टिप – रीडिंग करना शुरू करें
कार्य के लिए शुभ रंग – नीला
प्यार के लिए शुभ रंग – व्हाइट
कर्म टिप – अतीत पर ध्यान नहीं दें

लोगों से खुलकर मिल पाएंगी तुला राशि की महिलाएं

स्वास्थ्य स्थिर होने के साथ आप कोई शारीरिक गतिविधि में वापिस शुरू करने की कोशिश करेंगी। रात के समय ज्यादा भोजन करने से परहेज करें। साथ ही अपनी लालसा पर कंट्रोल रखने की कोशिश करें। काम अनिश्चित हो सकता है लेकिन आज आप कुछ फैसले लेने या काम व्यवस्थित करने की कोशिश करेंगी। पुराने ग्राहक आज आपसे संपर्क कर सकते हैं। आज पेमेंट में देरी होने की संभावना है। साथ ही आज पारिवारिक जीवन भी सुचारू रहेगा। सामाजिक जीवन व्यस्त रहेगा क्योंकि आपकी लंबे समय से दूर दोस्तों के साथ बाहर जाने की योजना हो सकती है। अगर आप सिंगल हैं, तो आप नए लोगों से मिलने के लिए खुद को बाहर निकालने की कोशिश करेंगी।

एक्टिविटी टिप –  अपना कमरा और ऑफिस को साफ रखें
कार्य के लिए शुभ रंग – हल्का गुलाबी
प्यार के लिए शुभ रंग – ब्लैक
कर्म टिप – धैर्य बनाएं रखें

प्रेम जीवन पर ध्यान केंद्रित नही कर पाएंगी वृश्चिक राशि की लड़कियां

अगर आप अपने ब्लड प्रेशर या शुगर के उतार-चढ़ाव के ग्रस्त हैं तो अपना ज्यादा ख्याल रखने की कोशिश करें। काम पर व्यस्त दिन होने के कारण आज भोजन छोड़ने से परहेज करें। काम स्थिर होने के बाद भी आपको बहुत ज्यादा काम और जिम्मेदारी मिल सकती है। क्योंकि हो सकता है कि आप जिस दिशा में जा रही हैं उससे आप खुश नहीं हों। विचारों की स्पष्टता के लिए आप अपने लक्ष्यों को फिर से संगठित करने की कोशिश करेंगी और अपनी मानसिक शक्ति पर काम करेंगी। आज पुरानी सभी पेंडिंग पेमेंट क्लियर होने की संभावना है। अकेले समय बिताने के लिए आज आप परिवार के सदस्यों और दोस्तों से दूर हो सकती हैं। अगर आप सिंगल हैं, तो काम के तनाव के कारण आपको अपने प्रेम जीवन पर ध्यान केंद्रित करने का समय नहीं मिल पाएगा।

एक्टिविटी टिप – जर्नलिंग या स्केचिंग करने से आपको मदद मिलेगी।
कार्य के लिए शुभ रंग – गहरा हरा
प्यार के लिए शुभ रंग – बेज
कर्म टिप – एक अच्छी श्रोता बनें

शारीरिक और आध्यात्मिक गतिविधि पर ध्यान दें धनुराशि के जातक

कोई शारीरिक गतिविधि या आध्यात्मिक गतिविधि शुरू करने से आपको अपनी ऊर्जा को प्रसारित करने और अपने मन को शांति देने में मदद मिलेगी। आज पानी में सेवन संतुलित रखने की आवश्यकता है। साथ ही किसी की देरी के कारण काम धीमा हो सकता है। जिससे आप चिड़चिड़ापन महसूस कर सकती हैं। अपने काम को व्यवस्थित करने की कोशिश करें। क्योंकि आपको कार्यभार संभालने और खुद के नियंत्रण में आने वाले काम को संभालने की जरूरत है। परिवार के किसी बड़े सदस्य के साथ टकराव या बहस करने से परहेज करें। उनके कार्यो के लेकर आलोचनात्मक होने से समस्या ज्यादा बढ़ सकती है। अगर आप सिंगल हैं, तो आप किसी कार्यक्रम या सामाजिक कार्यक्रम में नए लोगों से मिलने के लिए खुद को पूरी तरह से समर्पित कर सकती हैं।

एक्टिविटी टिप – अपनी अधूरी छोड़ी पुस्तकों को पूरा करने की कोशिश करें
कार्य के लिए शुभ रंग – हल्का हरा
प्यार का शुभ रंग – गहरा नीला
कर्म टिप – अपनी रचनात्मक ऊर्जा को प्रसारित करें

इम्युनिटी सिस्टम मजबूत करें मकर राशि की लड़कियां

स्वास्थ्य स्थिर हो सकता है। आपको अपने इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत बनाने पर काम करने की आवश्यकता है। काम के दौरान भोजन छोड़ने से परहेज करें। साथ ही आज काम के बाद आंखें संवेदनशील होने की संभावना है। आपको किसी काम को रिशेडुल करने या फिर से करने की आवश्यकता हो सकती है। जिससे आप निराश भी महसूस कर सकती हैं। आज काम पर कोई व्यक्ति आपके प्रयास से खुश नहीं होगा। आपको यह समझने की आवश्यकता है कि आपके लिए क्या आवश्यक है और उसके अनुसार काम करने की कोशिश करें। क्योंकि चीजों को व्यक्तिगत रूप से लेने से आपका कॉन्फिडेंस ही कम होगा। आज परिवार के सदस्य आपका समर्थन करेंगे और आपको खुश करने के लिए हर संभव प्रयास करने की कोशिश करेंगे। साथ ही समान विचारधारा वाले लोगों से मिलने से सामाजिक जीवन अच्छा रहेगा। अगर आप सिंगल हैं, तो आप किसी ऐसे व्यक्ति से अलग हो जाएंगी जिससे आप हाल ही में मिली हैं या अपने दोस्तों के माध्यम से मिली हैं।

एक्टिविटी टिप – कार्डियो एक्टिविटी या दौड़ लगाने से आपको मदद मिलेगी।
कार्य के लिए शुभ रंग – ऑफ-व्हाइट
प्यार के लिए शुभ रंग – ग्रे
कर्म टिप – ज्यादा क्षमाशील बनें

पेट की समस्या से ग्रस्त रहेंगी कुंभ राशि की महिलाएं

पेट के संवेदनशील होने के कारण आज सेहत पर ध्यान देने की जरूरत हो सकती है। अपने स्वास्थ्य को नजरअंदाज करने की कोशिश नहीं करें। खुद दवा करने के बजाय डॉक्टर के पास जाने की आवश्यकता है। संतुलन रखने की कोशिश करें। आप चीजों को करने के लिए जोर दे रही हैं, लेकिन आज आप इस बारे में बेहतर समझेंगी कि आगे क्या होगा। अपने मन की मानसिक गति को धीमा करने की कोशिश करें। रुके हुए काम को पूरा करने के लिए आप परिवार से दूर होने की कोशिश करेंगी। साथ ही आखिरी समय में सामाजिक योजनाएं रोमांचक बन सकती हैं। दिन के समय पार्टनर के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता भी हो सकती है। अगर आप सिंगल हैं, तो आज आपकी सामाजिक संबंधों के माध्यम से किसी दिलचस्प व्यक्ति से मिलने की संभावना है। लेकिन अपने बारे में ज्यादा जानकारी देने से पहले उनको समझने की कोशिश करें।

एक्टिविटी टिप – खाना पकाने से आपको आराम करने में मदद मिलेगी।
कार्य के लिए शुभ रंग – गहरा गुलाबी
प्यार के लिए शुभ रंग – लाल
कर्म टिप – सहनशील बनें

अत्यधिक मीठा और कैफीन से परहेज करें मीन राशि के जातक

स्वास्थ्य स्थिर रहेगा। आप अपने भोजन के अनुशासन को लेकर ज्यादा जागरूक बनी रहेंगी। बहुत ज्यादा मीठा या कैफीन लेने से परहेज करें अन्यथा यह आपकी स्लीप पैटर्न को प्रभावित कर सकता है। कई अधूरे कार्यो और नई जिम्मेदारियों के साथ काम व्यस्त हो सकता है। चल रहे काम को लेकर स्पष्टता आने की संभावना है। आपको अपनी टीम के किसी सदस्य का काम खत्म करना पड़ सकता है । जिससे आपको आराम करने या रिलेक्स करने का समय नहीं मिलेगा। पारिवारिक जीवन स्थिर रहेगा। भाई-बहन सहायक बने रहेंगे और आपको कोई महत्वपूर्ण सलाह भी देंगे जो आपको आगे स्पष्टता लाने में मदद करेगी। अगर आप सिंगल हैं, तो आपसे ध्यान हटेगा जो आपको खुद को मानसिक रूप से रीसेट करने के लिए मिल रहा है। साथ ही इस बारे में स्पष्टता प्राप्त करेंगी कि आप वास्तव में क्या चाहते हैं।

एक्टिविटी टिप – सोने से पहले नमक के पानी से नहाएं।
कार्य के लिए शुभ रंग – समुद्री हरा
प्यार के लिए शुभ रंग – लाल
कर्म टिप – एक अच्छी श्रोता बनें

  • 144
लेखक के बारे में

Tamanna C is an Angel Therapist, Psychic Healer and Spiritual Coach, Reiki practitioner, Crystal and Pranic Healer. She helps individuals in recognizing their underlying subconscious blocks and fears that might be affecting their personal and professional life. She specializes in past life healing, soul chart preparation, karma releasing, spirit guide connection. ...और पढ़ें

हेल्थशॉट्स वेलनेस न्यूजलेटर

अपने इनबॉक्स में स्वास्थ्य की दैनिक खुराक प्राप्त करें!

सब्स्क्राइब करे
अगला लेख