scorecardresearch

17 अक्टूबर राशिफल: अनियमित खाने से हो सकती है तमाम स्वास्थ्य समस्याएं, जानें क्या कहते हैं आपके सेहत के सितारे

शारीरिक स्वस्थता के साथ मानसिक स्वस्थता भी जरूरी है, इसके लिए योग और ध्यान के साथ व्यायाम करना भी फायदेमंद हो सकता है।
Written by: Sheetal Shaparia
Published On: 17 Oct 2023, 07:00 am IST
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
aaj ka rashifal
यहां है आपका 27 मई का राशिफल

मेष (Aries): अच्छे लिस्नर बनें।

आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपकी सहनशक्ति में सुधार होगा और यदि आप व्यायाम करते हैं तो आप थका हुआ नहीं महसूस करेंगे। रात के समय बाहर खाना न खाएं क्योंकि यह आपके पेट को प्रभावित कर सकता है। आप नए लोगों के साथ मिल सकते हैं। आपका पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। साथ ही अपने परिवार की भावनाओं के प्रति अधिक संवेदनशील रहें।

लव टिप: आपका पार्टनर आपसे फाइनेंशियल मदद ले सकता है।
एक्टिविटी टिप: कुछ खेल खेलें।
काम के लिए शुभ रंग: हलका नीला।
प्यार के लिए शुभ रंग: गुलाबी।
हेल्थ टिप: अच्छे लिस्नर बनें।

वृष (Taurus): कार्डियो करें।

आज आपके स्वास्थ्य को ध्यान देने की आवश्यकता होगी क्योंकि आपका पेट संवेदनशील है। अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है तो आपको सावधान रहना होगा क्योंकि तले हुए भोजन से यह स्थिति बिगड़ सकती है। काम पर आपका दिन अच्छा होगा, लेकिन सहयोगियों के साथ किसी तनाव के कारण आप परेशान रहेंगे ।

लव टिप: लव लाइफ में निर्णय लेने से पहले धीरज रखें।
एक्टिविटी टिप: कार्डियो करें।
काम के लिए शुभ रंग: हलका नीला।
प्यार के लिए शुभ रंग: ग्रे।
हेल्थ टिप : क्षमाशील बनें।

मिथुन (Gemini): फ्लेक्सिबल रहें।

आज आपका स्वास्थ्य नाजुक हो सकता है क्योंकि आपके गले में और सर्दी कली समस्याए हो सकती हैं। मौसम में परिवर्तन हो सकता है। इसलिए आपको बहुत ठंडे भोजन से बचना चाहिए। काम पर आपका दिन स्थिर रहेगा। समय पर खाना खाएं। आपका पारिवारिक जीवन स्थिर रहेगा और आप अपने प्रियजनों के साथ समय बिताने का प्रयास करेंगे। अपने परिवार के कर्त्तव्यों के कारण आपका सामाजिक जीवन सीमित होगा।

लव टिप: अपने पार्टनर से सेंस्टिविटी दिखाएं।
एक्टिविटी टिप: व्यायाम करें।
काम के लिए शुभ रंग: हलका गुलाबी।
प्यार के लिए शुभ रंग: ग्रे।

हेल्थ टिप: फ्लेक्सिबल रहें।

कर्क (Cancer): व्यायाम करें।

नींद की कमी के कारण आपको समस्या हो सकती है । दिन के दौरान आप फोकस खो सकते हैं । रात को सोने से बचाव के लिए कॉफी का अधिक उपयोग आपको रात को सोने में रोक सकता है, इससे बचें। काम पर आपका दिन स्थिर होगा। खाना समय पर खाएं। पारिवारिक जीवन आज स्थिर रहेगा, लेकिन आपको अपने साथी के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी। अपने परिवार के साथ कुछ और समय बिताएं।

लव टिप: आपके पार्टनर जिस चीज़ से इरिटेट होते हैं, उसे न करें।
एक्टिविटी टिप: कुछ व्यायाम करें।
काम के लिए शुभ रंग: ऑफ व्हाइट।
प्यार के लिए शुभ रंग: डार्क ब्लू।
हेल्थ टिप: और मज़बूत हो।

सिंह (Leo): अकेले समय बिताएं।

आपको समय पर खाना खाना चाहिए और आज तली हुई चीज़ों से दूर रहना चाहिए। किसी तरह का व्यायाम फिर से शक्ति प्राप्त करने में मदद करेगा और आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत करेगा। काम पर आपका दिन बहुत ही व्यस्त होगा। व्यस्तता के कारण आपके पारिवारिक जीवन और सामाजिक जीवन पर प्रभाव पड़ेगा।

लव टिप: पुरानी बाते न करें।
एक्टिविटी टिप : अकेले समय बिताएं।
काम के लिए शुभ रंग: डार्क ब्लू।
प्यार के लिए शुभ रंग: व्हाइट।
हेल्थ टिप: फ्लेक्सिबल रहें।

कन्या (Virgo): नए विषय पर अध्य्यन करें।

आज आप ऊर्जा से भरे हुए होंगे। आपका काम में दिन स्थिर रहेगा। आपके आसपास के लोग आपके नए निर्णयों के समर्थन में होंगे । आपको अधिक जिम्मेदारियों का सामना करना पड़ सकता है। अपने घुटने और पीठ के दर्द का ध्यान दें। आपके परिवार में कोई समस्याएं नहीं होंगी।

लव टिप: सोशल गैदरिंग में नए लोगों से मिले।
एक्टिविटी टिप: किसी नए विषय पर अध्य्यन करें।
काम के लिए शुभ रंग: समुद्री हरा।
प्यार के लिए शुभ रंग: नीला।
हेल्थ टिप: संवेदनशील रहें।

तुला (Libra): संतुलित रहें।

आज आपका स्वास्थ्य स्थिर नहीं रहेगा। आपको घुटनों और त्वचा की समस्या हो सकती है। अनियमित खाने की आदतों को छोड़े, इससे आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है। आज आपका दिन मानसिक और भावनात्मक रूप से थका हुआ होगा।

लव टिप: अपने पार्टनर से ईर्ष्या न करें।
एक्टिविटी टिप: गहरी सांस लेने के अभ्यास करें।
काम के लिए शुभ रंग: हल्का हरा।
प्यार के लिए शुभ रंग: गहरा गुलाबी।
हेल्थ टिप: संतुलित रहें।

वृश्चिक (Scorpio): स्विमिंग करें।

आज आपका स्वास्थ्य कल की तुलना में बेहतर होगा। आज आपको अपने आहार में बदलाव नहीं करना चाहिए और बाहर का खाना नहीं खाना चाहिए। काम के मामले में आपका दिन व्यस्त रहेगा, इसलिए आपका पारिवारिक जीवन भी न्यूनतम रहेगा। साथ ही आपका सामजिक जीवन भी प्रभावित होगा।

लव टिप: पिछले जीवन के डर के कारण अपना आज का रिलेशन न बिगड़ने दें।
एक्टिविटी टिप: स्विमिंग करें।
काम के लिए शुभ रंग: हल्का नीला।
प्यार के लिए शुभ रंग: काला।
हेल्थ टिप: ट्रस्टवर्दी रहें।

धनु (Sagittarius): ध्यान के लिए कुछ समय निकालें।

आपके स्वास्थ्य और फिटनेस के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आप काम में व्यस्त रहेंगे। व्यस्तता के कारण खाना खाना न छोड़ें। ज्यादा तले और मीठे भोजन खाने से बचे। अपनों के साथ बात करने के लिए कुछ समय बिताएं क्योंकि वे आपको बेहतर महसूस कराने के लिए कुछ भी करेंगे। काम का तनाव घर पर न लाएं।

लव टिप: अपने बोरिंग रिश्ते में कुछ मजेदार करें।
एक्टिविटी टिप: ध्यान के लिए कुछ समय निकालें।
काम के लिए शुभ रंग: बेज.
प्यार के लिए शुभ रंग: हल्का गुलाबी.
हेल्थ टिप: तमाम मुद्दों का संतुलन बनाएं।

मकर राशि (Capricorn): दूसरों के बहकावे में न आएं।

आज आपका स्वास्थ्य स्थिर रहने वाला है। आप जब उठेंगे, तो आपको आत्मनिर्भर और ऊर्जावान महसूस होगा। हालांकि आज आपको मानसिक असहजता महसूस हो सकती है, आप फिर भी मजबूत रहेंगे और जो कुछ भी संभावित है उसका जिम्मेदारी लेंगे।

लव टिप: किसी नए व्यक्ति के साथ पर्सनल बातें शेयर न करें।
एक्टिविटी टिप: अपने विचारों का जर्नल बनाएं।
काम के लिए शुभ रंग: लैवेंडर.
प्रेम के लिए शुभ रंग : हल्का हरा.
हेल्थ टिप: दूसरों के बहकावे में न आएं।

कुम्भ राशि (Aquarius): अपने रिश्ते पर ध्यान रखें।

काम के मामले में आज एक लंबा दिन होगा। हालांकि आज आपकी नींद विचलित हो सकती है, लेकिन फिर भी आपके पास अपने नियमित काम को पूरा करने की ऊर्जा होगी। काम पर आपका दिन व्यस्त रहेगा। भोजन न छोड़ें। अपने परिवार के लिए समय निकालें।

लव टिप: अपने रिश्ते पर ध्यान रखें।
एक्टिविटी टिप: सॉल्ट वॉटर बाथ ले।
काम के लिए शुभ रंग: हल्का हरा।
प्यार के लिए शुभ रंग: लाल।
हेल्थ टिप: निर्णयशील रहें।

मीन (Pisces) : पुराने प्यार से मुलाक़ात हो सकती है।

आज आपकी सेहत स्थिर रहेगी। आपको दोपहर के समय आहार में कटौती करनी होगी। काम के समय पर्याप्त पानी पिएं। आपको आज जल्दी सोने पर ध्यान केंद्रित करना होगा। काम में आपका दिन संतुलित रहेगा

लव टिप: आपको अपने पुराने प्यार से मुलाक़ात हो सकती है।
एक्टिविटी टिप: योग का अभ्यास करें।
काम के लिए शुभ रंग: हल्का बेज़
प्यार के लिए शुभ रंग: गहरा नीला
हेल्थ टिप: स्वतंत्र बनें।

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
लेखक के बारे में
Sheetal Shaparia
Sheetal Shaparia

Sheetal Shaparia is a Life Coach who helps people in terms of love, money, career, happiness and experience the peace of knowing the right path to travel in life.

अगला लेख