आंखें और एलर्जी से जुड़ी समस्याओं के कारण स्वास्थ्य अस्थिर रहेगा। अगर माइग्रेन से ग्रसित है तो आज आपको चक्कर और सिर दर्द जैसी परेशानियां हो सकती है। आराम करना इसका एकमात्र उपाय है। अत्यधिक दवाइयों के सेवन से बचें नहीं तो यह सिर दर्द का कारण हो सकता है। दिन के दूसरे भाग में आज समय से भोजन करें। कुछ ठंडा या चावल का सेवन न करें।
काम के मोर्चे पर आप काम पर आलोचना के प्रति संवेदनशील होंगी। आपको लोगों से ध्यान हटाकर खुद पर ध्यान देने की आवश्यकता है। क्योंकि किसी बात पर रिएक्ट करने से आवश्यकता है। कुछ कम्युनिकेशन इशूज के साथ काम स्थिर रहेगा। आपको किसी जरूरी मीटिंग के लिए लोगों के साथ मेहनत करने की जरूरत होगी। लेकिन जल्द ही सब ठीक हो जाएगा। परिवार में कुछ तनाव हो सकता है और आप इसमें भागीदार न होने के बाद भी इसमें घसीटी जा सकती है।
किसी परिवार के सदस्य के कारण परिवार में तनाव की स्थति बनने की संभावना है। जो जो इस वक्त तनाव से गुजर रहा हो। आप किसी के करियर को लेकर परेशान हो सकती है। और उनके आपके पास सलाह के लिए आने की संभावना है। आप अपनी तरीके से उनको उनका सपोर्ट और मार्गदर्शन करके उनकी मदद करेंगी। परिवार का वरिष्ठ सदस्य आपके द्वारा सपोर्ट से खुश होंगे। आपके अपने पार्टनर के साथ मतभेद होने की संभावनाएं हैं। आपको दिन खत्म होने से पहले सब कुछ ठीक करना होगा। इससे बचने या पुरानी बातों पर अटके रहने से समाधान नहीं निकलेगा। सामाजिक जीवन पीछे रह जाएगा। क्योंकि आप अपना समय घर पर और अच्छी नींद लेने में बिताएंगी।
अगर आप सिंगल है, तो आप लंबे समय तक काम करने के कारण डेट की योजना बनाने में बहुत व्यस्त रहेंगी, लेकिन कोई व्यक्ति आपसे जल्द ही मिलने की प्लानिंग बनाने में दिलचस्प हो सकता है।
एक्टिविटी टिप – समय पर सोएं
कार्य के लिए शुभ रंग – गहरा हरा
प्यार के लिए शुभ रंग – पीला
कर्म टिप – एक अच्छे श्रोता बनें
यह भी पढ़े – पीरियड क्रैम्प्स तो हुए पर ब्लीडिंग नहीं हुई! जानिए क्या हो सकते हैं इसके कारण
हेल्थशॉट्स पीरियड ट्रैकर का उपयोग करके अपने
मासिक धर्म के स्वास्थ्य को ट्रैक करें