चल रहे स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों के कारण सेहत पर विशेष रूप से ध्यान देने की आवश्यकता है। ऐसे भोजन से परहेज रखें, जिसके कारण आपका पेट संवेदनशील हो सकता है। हल्का खाएं और तैलीय भोजन से परहेज रखें। घुटनों के दर्द को लेकर सचेत रहने की आवश्यकता है। खासकर गठिया पीड़ितों को अपनी हड्डियों पर विशेष रूप से ध्यान देना होगा। ऐसे में मालिश और सिकाई करने से राहत मिलेगी। हल्के व्यायाम और योग का अभ्यास कर सकती हैं।
आज आपका कार्य संतुलित रहेगा। दिन के दूसरे भाग में अप्रत्याशित कार्यों में व्यस्त रहने की संभावना है। वहीं नए लोगों के साथ कार्य का विस्तार करने की सोच सकती हैं। टीम के किसी एक सदस्य का फैसला पूरे कार्य को प्रभावित कर सकता है। पुराने क्लाइंटस के काम को समय रहते पूरा करने का प्रयास करें। यह निर्णय आपके आत्म विश्वास को बढ़ा सकता है। वहीं आज कई हैरान कर देने वाली घटनाएं हो सकती हैं। रुके हुए कार्यों के आगे बढ़ने की उम्मीद है।
काम के तनाव को घर पर न ले जाए क्योंकि यह आपके परिवारिक संबंध में मनमुटाव का कारण बन सकता है। क्रोध को नियंत्रित रखें और क्षमाशीलता को बढ़ाने की जरूरत है। यह आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए उचित रहेगा। अतीत की जगह वर्तमान की परिस्थितियों पर ज्यादा ध्यान देने की कोशिश करें। वहीं आज परिवार के सदस्यों के साथ किसी पार्टी या योजना में शामिल हो सकती हैं। साथ आज अतीत के लोगों से जुड़ने की संभावना है। बीती हुई विवादित बातों पर चर्चा करने से बचें, वरना यह आपको मानसिक रूप से अशांत कर सकता है। किसी तरह की गंभीर निर्णय लेने से पहले पूरी तरह सोच विचार कर लेना उचित रहेगा। यदि आप सिंगल हैं, तो आज कार्यस्थल पर किसी व्यक्ति की ओर आकर्षण महसूस कर सकती हैं।
एक्टिविटी टिप – गहरी सांस वाले व्यायाम का अभ्यास करने से मदद मिलेगी।
कार्य के लिए शुभ रंग – सफेद
प्यार के लिए शुभ रंग – गहरा नीला
कर्म टिप – सावधान रहें।
यह भी पढ़ें: नाखूनों पर पड़ने वाले सफेद धब्बे हो सकते हैं ल्यूकोनीशिया के संकेत, जानिए क्या हैं इसके कारण
डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।