स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। जीवन शैली को अनुशासित रखने से लंबे समय तक स्वस्थ रहने में मदद मिलेगी। साथ ही स्वस्थ व सुपाच्य भोजन के साथ अपने इम्युनिटी पावर को मजबूत रख सकती हैं। रात को हल्का भोजन लेने का प्रयास करें। साथ ही सोने से पहले कुछ देर टहलना उचित रहेगा। जल्दी सोने की कोशिश करें। काम के दौरान भोजन छोड़ने से बचें। वहीं दिन के दूसरे भाग में आंखों के संवेदनशील होने की संभावना है। ऐसे में यदि आप स्क्रीन के सामने काम करती हैं तो आंखों को बीच-बीच में ब्रेक देती रहें अन्यथा यह परेशानी और ज्यादा बढ़ सकती है।
आज आपका कार्य सकारात्मक रूप से आगे बढ़ेगा। परिस्थितियों को दूसरों पर छोड़ने की जगह खुद से संभालने का प्रयास करें। किसी महत्वपूर्ण मीटिंग में देरी होने के कारण आप निराश रह सकती हैं। वहीं आपकी कड़ी मेहनत के कारण आपके कार्य को प्रशंसा मिलेगी। सीनियर्स के साथ मनमुटाव की स्थिति पैदा हो सकती है। ऐसे में बेवजह की बहस में पड़ने से बचें। वित्तीय संबंधि कागजी कार्यों को व्यवस्थित रखने की आवश्यकता है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।
परिवारिक मोर्चे पर आज आपसे परिवार में चल रहे समस्या का समाधान निकालने की उम्मीद की जाएगी। आज आपके पास करने को बहुत कुछ होगा, ऐसे में परिवार और अन्य चीजों के बीच किसी एक को प्राथमिकता देनी पड़ सकती है। परिवारिक मुद्दे पर किसी तरह का सलाह देने से पहले चीजों को ठीक तरह समझ लेना उचित रहेगा। सामाजिक रुप से आज पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। यह आपको तनाव मुक्त रहने में मदद करेगा। पार्टनर के साथ बातचीत करते वक्त एक बेहतर श्रोता बनने की जरूरत है। यदि आप सिंगल हैं, तो आज मानसिक रूप से थके होने के कारण किसी से मिलने के मूड में नहीं रहेंगी।
एक्टिविटी टिप – खेल जैसी गतिविधियों में भाग लेने से मदद मिलेगी।
काम के लिए शुभ रंग – भूरा
प्यार के लिए लकी रंग – गहरा हरा
कर्म टिप – समस्याओं को बड़ा न करें।
यह भी पढ़ें: फ्लैट बेली पाने के लिए मलाइका अरोड़ा बता रही हैं 3 बेहतरीन योगासन
डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।