3 अप्रैल राशिफल : आहार में पौष्टिक खाद्य पदार्थों को करें शामिल, जानिए क्या कहते हैं आपकी सेहत के सितारे

शरीर को तंदरूस्त बनाए रखने के लिए हेल्दी डाइट लें और व्यायाम को भी रूटीन में शामिल करें। स्वास्थ्य को उचित बनाए रखने के लिए ऑयली व जंक फूड को अवॉइड कर स्वस्थ भोजन करें।
aaj ka rashifal
यहां है आपका 25अप्रैल का राशिफल
Sheetal Shaparia Updated: 3 Apr 2024, 12:10 pm IST
  • 141

मेष- तनाव की समस्या का सामना करना पड़ेगा

नींद की कमी स्वास्थ्य समस्याओं का कारण साबित होगी। भरपूर नींद न लेने से तनाव की समस्या का सामना करना पड़ेगा। छोटी छोटी बातों पर चिड़चिड़ापन और झुंझलाहट बढ़ने लगेगी। भावनाओं को नियत्रिंत करने के लिए शरीर को आराम दें और कुछ वक्त पंसदीदा गतिविधियों के लिए भी निकालें। हेल्दी लाइफस्टाल को अपनाने से शरीर स्वस्थ बना रहेगा।

लव टिप- अपने पार्टनर को प्राथमिकता दें
गतिविधि टिप- पसंदीदा खेल खेलें
प्यार के लिए शुभ रंग- रोज़ गोल्ड
काम के लिए शुभ रंग- मैरून
हेल्थ टिप- योग करें

वृषभ- आहार में पौष्टिक खाद्यपदार्थों को शामिल करें

शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए सेचुरेटिड फूड आइट्म्स से दूरी बनाकर रखें। इससे शरीर में कैलोरीज़ और फैट्स की मात्रा बढ़ सकती है। अपने आहार में पौष्टिक खाद्यपदार्थों को शामिल करें। मन कई प्रकार के विचारों से घिरा रहेगा। मेंटल हेल्थ को बूस्ट करने के लिए मन को नियंत्रित करें और भावनात्मक रूप से मज़बूत बनें।

लव टिप- प्यार की ओर पहला कदम बढ़ाएं
एक्टिविटी टिप- बैडमिंटन खेलें
प्यार के लिए शुभ रंग- पीला
काम के लिए शुभ रंग- भूरा
हेल्थ टिप- ज्यादा तनाव न लें

मिथुन- मन शांत रहेगा और सुकून महसूस होगा

इस राशि के जातकों का स्वास्थ्य ही आज इनकी सबसे बड़ी ताकत बन सकती है। मन बेहद शांत रहेगा और आसपास सुकून महसूस होगा। आध्यात्मिक चर्चाओं में हिस्सा लेने से दिव्य मानसिक शक्ति का एहसास होगा। शारीरिक और मानसिक रूप से मज़बूत होने पर अन्य लोगों का आपकी ओर झुकाव बढ़ने लगेगा।

लव टिप- लवलाइफ में कुछ सुखद क्षणों की प्रापित होगी
एक्टिविटी टिप- डांस करें
प्यार का शुभ रंग- नारंगी
काम के लिए शुभ रंग- मैजेंटा
हेल्थ टिप- तनाव से दूर रहें

कर्क- कार्यों में निरंतरता बनाए रखें

हेल्थ गोल्स को पूरा करने से स्वास्थ्य में सुधार महसूस होगा। लंबे समय से स्वस्थ आहार को अपनी दिनचर्या में शामिल करने से शरीर के लिए फायदेमंद साबित होगा। किसी की बातों या झूठे प्रलोभनों में आकर अपनी मेहनत को बर्बाद होने से बचाएं। जीवन में संतुष्ट रहें और अपने कार्यों में निरंतरता बनाए रखें।

लव टिप- करीबी दोस्ती गहरे संबंधों में बदल सकती है
एक्टिविटी टिप- आउटडोर गेम खेलें
प्यार के लिए शुभ रंग- लैवेंडर
काम के लिए भाग्यशाली रंग- पीच
हेल्थ टिप- ज्यादा शुगर लेने से बचें

सिंह राशि- रूटीन में एक्सरसाइज़ और योग मुद्राओं को शामिल करे

इस राशि के लोगों का स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा। तन और मन को हेल्दी रखने के लिए आप अवश्य समय निकालेंगे। अपने रूटीन में एक्सरसाइज़ और योग मुद्राओं को शामिल करे। खुद को हेल्दी और फिट बनाए रखने के लिए फिटनेस साइकिल को नियमित तौश्र पर फॉलो करें। इससे व्यक्ति शरीर के पोश्चर को बेहतर बना सकता है। गर्मी के मौसम में खुद को हाइड्रेट करने की कोशिश करें।

लव टिप- प्रेमसंबध में सकारात्मक संकेत मिलेंगे
एक्टिविटी टिप- अपने दोस्तों के साथ समय बिताएं
प्यार के लिए शुभ रंग- सफेद
काम के लिए शुभ रंग- ग्रे
हेल्थ टिप- फास्ट फूड खाने से बचें।

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

कन्‍या- जिज्ञासा आगे बढ़ने में मदद करेगी

कन्या राशि के जातक खुद को हेल्दी और फिट महसूस करेंगे। स्वस्थ रहने से शरीर में हल्कापन महसूस होगा। मन की शांति और हेल्दी बॉडी इस राशि के लोगों के लिए फायदेमंद साबित होगी। इसके चलते वे अपने सोचे हुए कार्यों को आसानी से पूरा कर सकते हैं। आपके अंदर बढ़ने वाली जिज्ञासा आगे बढ़ने में मदद करेगी। व्यवहार में लचीलापन बड़े कार्यों को पूरा करने में मदद कर सकता है।

लव टिप- नए कनेक्शन बनाने का अच्छा मौका है।
एक्टिविटी टिप- अपने दोस्तों के साथ बाहर जाएं।
प्यार के लिए शुभ रंग- गुलाबी
काम के लिए शुभ रंग- नारंगी
हेल्थ टिप- फिट रहने के लिए एक्सरसाइज करें।

तुला- मन में स्थिरता बनी रहेगी

उत्साह और ऊर्जा से भरपूर रहेगे, ये समय अपने फिटनेस रूटीन को फॉलो करने के लिए उत्तम है। बार बार जंक फूड खाने की क्रेविंग समस्याओं को बढ़ा सकती है। मगर अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए और फिटनेस योगजाओं को पूरा करने के लिए मन में स्थिरता बनी रहेगी। दोस्तों के साथ वक्त अवश्य बिताएं।

लव टिप- साथी के लिए प्रेम बढ़ेगा
एक्टिविटी टिप- जॉग
प्यार के लिए शुभ रंग- काला
काम के लिए शुभ रंग- नेवी ब्लू
हेल्थ टिप- फल और सब्जियों का अधिक सेवन करें।

वृश्चिक- मन में शांति और आराम की भावना का अनुभव कर पाऐंगे

नियमित व्यायाम करने से पुरानी स्वास्थ्य समस्याओं के जोखिम को कम करने में मददगार साबित होगा। अपने मन में शांति और आराम की भावना का अनुभव कर पाऐंगे। ताजी हवा और सकारात्मक वातावरण से दिन की शुरूआत होगी, जिससे इस राशि के लोग दिन भर एनर्जी से भरपूर रहेंगे।

लव टिप- प्यार के प्रति सकारात्मक रहें
एक्टिविटी टिप- किताबें पढ़ें
प्यार के लिए शुभ रंग- इलेक्ट्रिक ब्लू
काम के लिए शुभ रंग- केसरी
हेल्थ टिप- दालों का अधिक सेवन करें।

धनु- अनावश्यक तनाव बढ़ सकता है

ज्यादा सोचने से अनावश्यक तनाव बढ़ सकता है। अपने आसपास की सभी स्थितियों को नियंत्रित करने की कोशिश मत करो। जीवन जिस प्रवाह से बढ़ रहा है, उसी प्रकार से जीना सीखना चाहिए। अपने साथ कुछ समय बिताएं और कुछ वक्त शारीरिक व्यायाम के लिए भी निकालें।

लव टिप- धैर्य और भरोसा मददगार साबित होगा
एक्टिविटी टिप- टहलने जाएं
प्यार का शुभ रंग- पीकॉक ग्रीन
शुभ रंग काम करने वाला- हरा
हेल्थ टिप- खुद को हाइड्रेटेड रखें

मकर- स्वस्थ जीवन शैली को अपनाएं

अंदर की अंदर बढ़ने वाली जिज्ञासा बेहद चिंतित कर सकती है। खुद को रिलैक्स रखने के लिए मी टाइम निकालें। शरीर का हेल्दी बनाए रखने के लिए स्वस्थ जीवन शैली को अपनाएं। इससे शरीर ऊर्जावान महसूस कर सकता है। किसी की बातों और प्रलोभनों से खुद को बचाकर रखें। अपने लिए समय निकालें और शरीर का आराम दें।

लव टिप- अपने साथ की बात को सुनें
एक्टिविटी टिप- कुछ प्रोडक्टिव कार्य करें
प्यार के लिए शुभ रंग- सिल्वर
काम के लिए शुभ रंग- लाल
हेल्थ टिप- भोजन खाते समय अत्यधिक सावधानी बरतें।

कुंभ- शरीर में एनर्जी का स्तर बढ़ने लगेगा 

दिनभर में आराम करने के साथ कुछ वक्त व्यायाम के लिए भी निकालें। इससे शरीर में एनर्जी का स्तर बढ़ने लगेगा और शरीर स्वस्थ बना रहेगा। अपने दिमाग में लक्ष्य को निर्धारित करें और आगे बढ़े। इससे जीवन में सफलता की प्राप्ति होगी। स्वस्थ आहार को अपनी मील में शामिल करे।

लव टिप- प्रयास रिश्ते को बेहतर बनाने में मदद करेंगे
एक्टिविटी टिप- व्यायाम
प्यार के लिए शुभ रंग- ऑफ व्हाइट
काम के लिए भाग्यशाली रंग- चांदी
हेल्थ टिप- अगर आपको अपने जोड़ों में कोई समस्या है तो डॉक्टर को दिखाएं।

मीन- संतुलित लाइफस्टाइल को अपनाएं

स्वास्थ्य को उचित बनाए रखने के लिए संतुलित लाइफस्टाइल को अपनाएं। स्वस्थ जीवनशैली बॉडी को हेल्दी, फिट और टोंड बनाए रखने में मदद कर सकती है। दिनभर में कुछ वक्त एक्सरसाइज़ के साथ उचित आहार भी लें। इससे शरीर में रोगों का जोखिम कम हो जाएगा।

लव टिप- साथी से गंभीर मुद्दों पर चर्चा न करें
एक्टिविटी टिप- कुछ देर के लिए ब्रेक लें
प्यार के लिए शुभ रंग- काला
काम के लिए शुभ रंग- चॉकलेट ब्राउन
हेल्थ टिप- हेल्दी लाइफस्टाइल को बनाए रखेंए मेडिटेशन करें

  • 141
लेखक के बारे में

Sheetal Shaparia is a Life Coach who helps people in terms of love, money, career, happiness and experience the peace of knowing the right path to travel in life. ...और पढ़ें

हेल्थशॉट्स वेलनेस न्यूजलेटर

अपने इनबॉक्स में स्वास्थ्य की दैनिक खुराक प्राप्त करें!

सब्स्क्राइब करे
अगला लेख