स्वास्थ्य स्थिर बना रहेगा। शारीरिक गतिविधि की आदत डालनें से आपकी इच्छाशक्ति मजबूत होगी। काम सुचारु रूप से चलता रहेगा। आप कई डील को बंद करने पर ध्यान केंद्रित करेंगी और लोगों को काम के लिए फोर्स भी करेंगी। पेपर वर्क को लेकर असेंबलिंग और ऑर्गनाइजेशन की जरूरत हो सकती है। आपका पारिवारिक जीवन धीमा बना रहेगा। आप गुस्से को शांत करने और परिवार के साथ हुई हर बात को समझने के लिए सामाजिक दायित्वों से पीछे हट सकती हैं।
लव टिप – अपने पार्टनर की भावनात्मक जरूरतों के लिए गंभीर बनी रहें। हो सकता है कि वे किसी ऐसी बात को दबा रहे हों जो उन्हें परेशान कर रही हो।
एक्टिविटी टिप – स्वीमिंग करने या पानी में लंबा समय बिताने से आपको मदद मिलेगी
कार्य के लिए शुभ रंग – हल्का गुलाबी
प्यार के लिए शुभ रंग – समुद्री हरा
कर्म टिप – समस्या को ज्यादा नहीं बढ़ाएं
रात को अच्छे से आराम करने से आप तरोताजा महसूस करेंगी और आपका माइंड भी क्लीयर रहेगा। आज अपनी रचनात्मक ऊर्जा पर काम करने पर समय व्यतीत करें। दिन के पहले भाग में काम स्थिर बना रहेगा। सहकर्मियों के साथ मनमुटाव होने के कारण दिन का दूसरा भाग अस्त-व्यस्त हो सकता है। आज कुछ छोटी-मोटी गलतफहमियां होंगी, जिन्हें आपको धैर्यपूर्वक हल करने की जरूरत पड़ेगी। साथ ही आपको सहकर्मियों से मदद और सलाह लेने की आवश्यकता पड़ सकती है। आज आपको परिवार के सदस्यों का सहयोग भी मिलेगा और परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताने के लिए आप सामाजिक दायित्वों से हटकर शाम भी बीता पाएंगी।
लव टिप – पार्टनर के साथ बातचीत करते समय ज्यादा गंभीर बनी रहें
एक्टिविटी टिप – सोने से पहले संगीत सुनकर या किताब पढ़कर रिलेक्स करें
कार्य के लिए शुभ रंग – गहरा गुलाबी
प्यार के लिए शुभ रंग – ऑफ व्हाइट
कर्म टिप – खुद के लिए कोमल बनी रहें
स्वास्थ्य स्थिर रहेगा, लेकिन इसके कारण अपने शरीर की जरूरतों को नजरअंदाज करने की गलती नहीं करें। साथ ही जल्दी सोने की आदत बनाएं। सहकर्मियों और क्लाइंट के देरी करने के कारण काम धीमा हो सकता है। काम के सिलसिले में लोगों को परेशान नहीं करें, अन्यथा आपको समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन बेहतर बना रहेगा क्योंकि परिवार की किसी कार्यक्रम पर जाने की योजना हो सकती है। सामाजिक जीवन पीछे छुट सकता है, क्योंकि आप घर पर आराम करना चाहेंगी, खुद के लिए क्वालिटी टाईम निकालने की कोशिश करें।
लव टिप – पार्टनर आपको सपोर्ट करने के साथ-साथ स्पेस भी देगा
एक्टिविटी टिप – रीडिंग करना शुरू करें
कार्य के लिए शुभ रंग – हल्का गुलाबी
प्यार के लिए शुभ रंग – काला
कर्म टिप – एक समय पर एक ही चीज पर ध्यान दें
अपनी दिनचर्या संतुलित करने के लिए समय पर भोजन करने की कोशिश करें। लेकिन वर्कआउट करते समय छोटी-मोटी चोटों का बहुत ज्यादा ध्यान रखें। आज आपका काम चुनौतीपूर्ण बना रहेगा। जबकि आपको सहकर्मियों और सीनियर्स का समर्थन मिलता है, क्लाइंट का काम थोड़ा मुश्किल भरा हो सकता है। वे आपके विचारों की आलोचना कर सकते हैं और आपको कुछ हटकर सोचने के लिए प्रेरित कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन स्थिर बना रहेगा।
लव टिप – आज पार्टनर आपसे इमोशनल सप्पोर्ट की उम्मीद कर सकता है
एक्टिविटी टिप – अपना शेडुल व्यवस्थित करें
कार्य के लिए शुभ रंग – सफेद
प्यार के लिए शुभ रंग – गहरा गुलाबी
कर्म टिप – अतीत को जाने दें
स्वास्थ्य स्थिर बना रहेगा। आपको एक मजबूत इम्युनिटी सिस्टम बनाने की दिशा में काम करने की जरूरत है। पानी का सेवन संतुलित बनाएं रखें। क्लाइंट के साथ अनावश्यक बहस नहीं करें क्योंकि इससे आप कुछ ऐसा कह सकती हैं जिसका आपको बाद में पछतावा होगा। पारिवारिक जीवन अस्थिर होने की संभावना है। आप सावधान रहेंगी और लेकिन किसी स्थिति में फंस सकती हैं, जहां आपको दवाब में आकर दूसरों के लिए फैसले लेने पड़ेंगे।
लव टिप – अपने पार्टनर के साथ अतीत की किसी गलतफेमी को लेकर मनमुटाव नहीं करें
एक्टिविटी टिप – अपने पर्सनल स्पेस और कमरे को व्यवस्थित करें।
कार्य के लिए शुभ रंग – गहरा हरा
प्यार के लिए शुभ रंग – हल्का गुलाबी
कर्म टिप – विवेकपूर्ण बनी रहें
स्वास्थ्य स्थिर बना रहेगा लेकिन एसिडिटी से जुड़ें मुद्दों पर आपको घरेलू उपायों को ट्राई करने की जरुरत होगी। आपका काम धीमा बना रहेगा। लेकिन आज किसी निर्धारित मीटिंग में देरी होने की संभावना है। इसे व्यक्तिगत रूप से लेने की गलती नहीं करें। अपना फाइनेंस और पेपर वर्क व्यवस्थित करके रखें। पारिवारिक जीवन बेहतर रहेगा, साथ ही परिवार के बारे में कुछ सकारात्मक समाचार आ सकते हैं। पारिवारिक दायित्वों के कारण आपका सामाजिक जीवन भी पीछे छूट सकता है।
लव टिप – दृढ़ बनी रहें और बुरा महसूस किए बिना अपने पार्टनर के साथ अपनी सीमाएं निर्धारित करें
एक्टिविटी टिप – काम पर जाने से पहले जिम जाएं
कार्य के लिए शुभ रंग – गहरा नीला
प्यार के लिए शुभ रंग – ऑफ व्हाइट
कर्म टिप – लोगों की समस्या से दूर रहें
आज आपकी योग करने या सैर पर जाने की योजना हो सकती है, जिससे आपको आराम करने में मदद मिलेगी। काम पर लोगों की राजनीति और आलोचना के कारण काम धीमा हो सकता है। साथ ही आज सीनियर्स से ज्यादा जिम्मेदारियां मिलने की संभावना है। किसी के सामने अपनी बात साबित करने की कोशिश नहीं करें। समय बीतने के साथ चीजें अपने आप ठीक होती जाएंगी। आज दिन के दूसरे भाग में माता-पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता भी होगी। क्योंकि वे अपने स्वास्थ्य को नजरअंदाज कर रहे होंगे। सुनिश्चित करें कि आप उनके साथ डॉक्टर के जाए। पारिवारिक तनाव के कारण आप सामाजिक जीवन से पीछे हटने की कोशिश करेंगी।
लव टिप – काम से जुड़े मामलों या फैसलों को लेकर अपने पार्टनर के साथ मनमुटाव नहीं करें
एक्टिविटी टिप – समय पर सोएं
काम के लिए शुभ रंग – लैवेंडर
प्यार के लिए शुभ रंग – लाल
कर्म टिप – लोगों की बातों पर ध्यान नहीं दें
अपने खाने की आदतों को संतुलित करने के साथ मीठे के सेवन पर कंट्रोल रखने की कोशिश करें। साथ ही मसालेदार भोजन से परहेज करने की कोशिश करें। पुराने क्लाइंट फैसले लेने और कार्य के जुड़ी सलाह लेने के लिए आपके पास आ सकते हैं। नई साझेदारी या नई नौकरी भी चर्चा का कारण बन सकती है। पारिवारिक जीवन तनावपूर्ण रहेगा क्योंकि कोई सदस्य भावनात्मक रूप से आप पर बहुत ज्यादा निर्भर हो सकता है। आप पर उनकी उम्मीदें दबाव बनाएगी और आपको उनके इरादों पर संदेह करने का कारण देंगी।
लव टिप – जो सिंगल हैं वो किसी ऐसे व्यक्ति से जुड़ सकते हैं, जो लंबे समय से उनमें रुचि दिखा रहा है
एक्टिविटी टिप – काम से पहले कोई शारीरिक गतिविधि करने से आपको मदद करेगी
कार्य के लिए शुभ रंग – हल्का नीला
प्यार का शुभ रंग – सफेद
कर्म टिप – अपने विश्वास के मुद्दे संतुलित करें
गर्दन और मांसपेशियों में कमजोरी और दर्द के कारण सेहत पर ध्यान देने की जरूरत हो सकती है। नींद में समस्या होने की संभावना है। आज आपको जरूरी चीजों पर ध्यान देने का समय और स्पेस मिल पाएगा। काम पर नए लोगों के साथ बातचीत करते समय ज्यादा रचनात्मक बनी रहें। अपनी कला को अपने लिए काम करने दें। पार्टनर या दोस्तों के साथ योजनाएं होने के कारण आपका पारिवारिक जीवन पीछे छूट सकता है।
लव टिप – आज पार्टनर चिड़चिड़े बने रहेंगे इसलिए उन्हें स्पेस देने की कोशिश करें
एक्टिविटी टिप – काम के बाद डांस या कोई कार्डियो करें
कार्य के लिए शुभ रंग – सफेद रंग
प्यार के लिए शुभ रंग – गहरा नीला
कर्म टिप – व्यवस्थित बनी रहें
भारी वजन उठाने से परहेज करें। साथ ही अपनी गर्दन और पीठ पर ज्यादा जोर डालनें की कोशिश नहीं करें। पानी का सेवन संतुलित रखने की कोशिश करें। आपका कोई सहकर्मी व्यक्तिगत समस्याओं के कारण चिड़चिड़ा हो सकता है। अपनी बात को साबित करने के लिए सीनियर्स से बहस नहीं करें, साथ ही उनके रिएक्शन को आलोचना के रूप में नहीं लें। पारिवारिक जीवन व्यस्त बना रहेगा। परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताना आपको मदद कर सकता है।
लव टिप – अपने पार्टनर के साथ पारिवारिक तनाव को अपने रिश्ते के बीच लाने से परहेज करें
एक्टिविटी टिप – रीडिंग करना शुरू करें
कार्य के लिए शुभ रंग – हल्का गुलाबी
प्यार के लिए शुभ रंग – काला
कर्म टिप – लोगों की समस्याओं से दूर रहें
स्वास्थ्य स्थिर रहेगा, जिससे जागने के बाद आप तरोताजा और शांत महसूस करेंगी। आज आपका काम भी डिमांडिंग रहेगा। लोग आपसे सकारात्मक तरीके से डिमांड करेंगे जो आपकी ताकत को बढ़ाने में मदद करेगा। नया काम चुनौतीपूर्ण हो सकता है और आपको सकारात्मक तरीके से व्यस्त रख सकता है। परिवार को प्राथमिकता देने के कारण आपका सामाजिक जीवन पीछे छुट सकता है।
लव टिप – अगर आप आप सिंगल हैं, तो आपका कोई दोस्त आपको किसी ऐसे व्यक्ति से मिलवा सकता है, जो उनके मन में आपके लिए हो।
एक्टिविटी टिप – अपने काम को व्यवस्थित करके रखें
कार्य के लिए शुभ रंग – हल्का नीला
प्यार के लिए शुभ रंग – नारंगी
कर्म टिप – निर्णायक बनी रहें
कुछ मुद्दों के कारण आपका स्वास्थ्य संवेदनशील हो सकता है। सिरदर्द, साइनस, माइग्रेन की समस्या आपके काम पर ध्यान केंद्रित करने में समस्या खड़ी कर सकते हैं। आपका काम स्थिर बना रहेगा। पिछले कुछ दिनों की व्यस्तता के बाद आज आपके लिए अच्छा ब्रेक साबित हो सकता है। पारिवारिक जीवन अस्त-व्यस्त बना रहेगा। परिवार के बडें सदस्य डिमांडिंग होंगे और मुद्दों को हल करने के लिए आप पर दबाव बनाने की कोशिश करेंगे। व्यक्तिगत मामलों पर अत्यधिक खर्चा आपको मानसिक रूप से तनाव दे सकता है।
लव टिप – पार्टनर भावनात्मक रूप से संवेदनशील रहेगा इसलिए उनसे कुछ भी कहने से पहले ध्यान रखें
एक्टिविटी टिप – कोई भी कार्डियो व्यायाम करने से आपको अपना स्टेमिना बढ़ाने में मदद मिल सकती है
कार्य के लिए शुभ रंग – पस्टेल गुलाबी
प्यार के लिए शुभ रंग – समुद्री हरा
कर्म टिप – एक अच्छी श्रोता बनें
यह भी पढ़े – October Monthly Horoscope: दशहरा, करवा चौथ और दिवाली वाले इस महीने में जानिए सेहत के बारे में क्या कहती ग्रहों की चाल
डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।