अपने खानपान के समय को लेकर सचेत रहने की जरूरत है। तैलीय भोजन से परहेज रखें। पैर और घुटनों के दर्द से परेशान रह सकती हैं। मानसिक तनाव के कारण नींद के पैटर्न में गड़बड़ी देखने को मिल सकती है। लंबी सैर पर जाने से आपको शांत रहने में मदद मिलेगी। मील स्किप करने से बचे। साथ ही संतुलित आहार में जरूरी पोषक तत्वों को शामिल कर सकती हैं।
कार्य आज धीमी गति से आगे बढ़ेगा। वहीं नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। सकारात्मक दृष्टिकोण कार्य को समय रहते पूरा करने में मदद करेगा। भविष्य की योजनाओं को लेकर सहकर्मियों के साथ बातचीत करते वक्त सावधान रहें। वही आज लंबित कार्यों की समय सिमा होने के कारण आप परेशान रहेंगी। अधिक दबाव में न रहे, क्योंकि ऐसे में सहकर्मियों की मदद ले सकती हैं। अतीत के मुद्दों को लेकर सीनियर से बहस होने की संभावना है। इसीलिए अपने मन को शांत रखने का प्रयास करें।
परिवार के बड़े सदस्यों के स्वास्थ्य के कारण पारिवारिक जीवन तनावपूर्ण रहेगा। आज के दिन उनके साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने की कोशिश करें। यह उन्हें बेहतर महसूस करने में मदद करेगा। वहीं कार्य संबंधी सलाह के लिए किसी मित्र से मिलने की योजना बना सकती हैं। आज का दिन अधिक उत्पादक और ऊर्जा से भरा रहेगा। यदि आप सिंगल हैं, तो आज विवाह के संबंध में परिवार के सदस्यों से मुलाकात हो सकती है।
एक्टिविटी टिप – व्यायाम का व्यास करने से मदद मिलेगी।
कार्य के लिए शुभ रंग – हल्का हरा
प्यार के लिए शुभ रंग – गहरा नीला
कर्म टिप – लोगों की हर बात को व्यक्तिगत रूप से न लें।
यह भी पढ़ें: इन 5 योगासनों की मदद से अपनी पीठ के निचले हिस्से के दर्द को कम करें
डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।