पर्सनलाइज्ड कंटेंट, डेली न्यूजलैटरससाइन अप

इन 8 कारणों से एक्सरसाइज नहीं करती महिलाएं, नुकसान जान कर हैरान रह जाएंगे

लंबी उम्र तक निरोगी बने रहने के लिए एक्सरसाइज करने की सलाह दी जाती है। कुछ लोग जिम में रेगुलर वर्कआउट करते हैं तो कुछ लोगों को पास एक्सरसाइज करने के लिए समय ही नहीं रहता है। ऐसे में शरीर कई रोगों से घिर सकता है। आईए जानते हैं, एक्सरसाइज न करने के क्या नुकसान होते हैं।
Updated On: 25 Mar 2025, 10:55 am IST
आप के ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा देता है एक्सरसाइज न करने की आपकी आदत. चित्र : शटरस्टॉक

एक्सपर्ट अक्सर कहते हैं कि लंबी उम्र तक स्वस्थ के लिए शारीरिक रूप से एक्टिव रहना बेहद जरूरी है। इसके लिए प्रतिदिन वर्कआउट को अपनी डेली लाइफ में शामिल करना जरूरी होता है। एक्सरसाइज करने से न केवल शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, बल्कि हड्डियां भी मजबूत होती हैं। इससे आप कई तरह के रोगों से बच सकते हैं। लेकिन, आजकल लोग जिस तरह की लाइफस्टाइल अपना रहे हैं, उसमें कई प्रकार की बीमारियां होने का खतरा बढ़ रहा है। कम उम्र में ही हार्ट अटैक लोगों की मौत हो जाती है। कई लोग मोटापा, डायबिटीज की समस्या से ग्रस्तित हुए जा रहे हैं। आईए जानते हैं एक्सरसाइज (exercise) न करने के क्या नुकसान हो सकते हैं।

एक्सरसाइज न करने का सेहत पर असर

अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल जयपुर के जनरल फिजिशियन डॉ. मृगांका बोहरा बताती हैं कि, बहुत से लोग एक्सरसाइज नहीं करते, खासकर वे जो ज्यादा बिजी रहते हैं, आलसी महसूस करते हैं, या जिन्हें इसकी जरूरत नहीं लगती। कुछ लोगों को हेल्थ प्रॉब्लम होती है, तो कुछ को सही गाइडेंस नहीं मिलती। लेकिन एक्सरसाइज न करने के कई नुकसान होते हैं। शरीर में कमजोरी आ सकती है, मांसपेशियां ढीली पड़ सकती हैं, और मोटापा बढ़ सकता है।

दिल की बीमारियों, डायबिटीज, हाई बीपी जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। हड्डियां कमजोर हो सकती हैं, जिससे जोड़ों में दर्द हो सकता है। मानसिक सेहत भी प्रभावित होती है – स्ट्रेस, डिप्रेशन और अनिद्रा जैसी परेशानियां (exercise) हो सकती हैं। शरीर की इम्युनिटी कम हो जाती है, जिससे बीमारियां जल्दी पकड़ती हैं। इसके अलावा, एनर्जी कम हो जाती है, जिससे दिनभर सुस्ती और थकान महसूस हो सकती है।

लंबे समय तक एक्सरसाइज न करने से शरीर समय से पहले बूढ़ा लगने लगता है और लाइफ स्पैन भी कम हो सकती है। इसलिए, हर किसी को रोजाना कम से कम 30 मिनट एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए, चाहे वह वॉक हो, योग हो या हल्की-फुल्की एक्सरसाइज। इससे न सिर्फ शरीर फिट रहेगा, बल्कि मन भी खुश रहेगा और हेल्थ से जुड़ी परेशानियां दूर रहेंगी।

ध्यान, गहरी साँस लेने के व्यायाम या योग जैसी तनाव घटाने वाली तकनीकों का अभ्यास नियमित रूप से करें।

लोग एक्सरसाइज क्यों नहीं करते (Why people don’t exercise)

1.समय की कमी

ये लोगों ऐसे होते हैं जिनके पास समय कि कमी होती है। वो अपनी बीजी लाइफस्टाइल से एक्सरसाइज के लिए समय नहीं निकाल पाते हैं। वो अपने काम, परिवार और अन्य जिम्मेदारियों के कारण एक्सरसाइज के लिए समय नहीं होता है। जिस वजह से ऐसे लोग एक्सरसाइज नहीं कर पाते।

2. आलस

कुछ लोग एक्सरसाइज करने में बहुत ज्यादा आलस महसूस करते हैं और उन्हें लगने लगता है कि ये बहुत मुश्किल काम है। ये लोग बस सोचते रह जाते हैं कि उनको एक्सरसाइज करना है। और कर नहीं पाते। अपनी आलस को दूर करिए और एक्सरसाइज करना शुरू करें इससे आप एक्टिव रहेंगी।

3. शारीरिक अक्षमता

डॉ. मृगांका बोहरा बताती हैं कि, कई लोगों चोट या बीमारी के कारण एक्सरसाइज नहीं कर पाते। इन लोगों को एक्सरसाइज करने में परेशानी होती है।

4. तनाव

जो लोग तनाव से ग्रसित होते हैं उन लोगों को ऐसा लगने लगता है कि एक्सरसाइज करने से उनका तनाव और बढ़ जाएगा। जिस वजह से ये लोग एक्सरसाइज नहीं करते हैं।

5. मोटिवेशन की कमी

कई लोगों को एक्सरसाइज करने के लिए मोटिवेट करने के लिए किसी की जरूरत होती है। अगर उनको मोटिवेट करने वाला साथी मिल जाए तो वो एक्सरसाइज करने लगते हैं।

6. शुरुआत में डर

डॉ. बोहरा बताती हैं कि, कुछ लोग एक्सरसाइज (exercise)शुरू करने से डरते हैं। क्योंकि उन्हें लगता है कि वो एक्सरसाइज ठीक से नहीं कर पाएंगे। उनको लगता है कि एक्सरसाइज करने से उनको दर्द और परेशानी का सामना करना पड़ेगी यही वजह है कि ऐसे लोग एक्सरसाइज करने से डरते हैं।

वजन बढ़ने से होने वाली समस्याओं से सतर्क रहने के लिए

बीएमआई चेक करें

7. गलत जानकारी

एक्सरसाइज के बारे में गलत जानकारी रखने वाले लोग इसे करने से डरते हैं और उन्हें लगता है कि यह उनके लिए सही नहीं है। इसे करने से उनको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इससे उनकी हेल्थ खराब हो सकती है इसे करने से उनको चोट लग सकती है जैसे भ्रम अपने मन में बना लेते है और एक्सरसाइज करने से डरते रहते है।

8. सुविधाजनक जगह की कमी

कुछ लोगों को एक्सरसाइज (exercise) करने के लिए सुरक्षित और सुविधाजनक जगह नहीं मिल पाती है। जिस वजह से वो एक्सरसाइज नहीं कर पाते। इसके साथ ही उनको एक्सरसाइज करने के लिए जरूरी सुविधाओं का अभाव होता है, जो उनके लिए बड़ी बाधा वन जाता है एक्सरसाइज न करने का।

इस भाग दौड़ भरी जिंदगी में बढ़ता तनाव आपको मोटापे का शिकार बना सकता है। चित्र : एडोबी स्टॉक

व्यायाम न करने के नुकसान (Health risks of not doing any physical activity)

1. मोटापा (Obesity)

अकसर वे लोग मोटापे के शिकार हो जाते हैं, जो खुद को फिजिकली एक्टिव नहीं रख पाते हैं। ये लोग रेगुलर एक्सरसाइज नहीं कर पाते हैं, जो लोग रेगुलर एक्सरसाइज करते हैं वो हमेशा फिट और स्लिम रहते हैं। अगर आप भी मोटापे का शिकार हैं, तो आप एक्सरसाइज करना शुरू कर दें। एक्सरसाइज करने से कैलोरी और फैट बर्न होता है , जिससे आप एकदम फिट रहते हैं। मोटापा कई गंभीर बीमारियों का भी कारण बनता है।

2. हृदय रोग (Heart Diseases)

हृदय आपके शरीर का एक अहम अंग होता है, हेल्दी रहने के लिए इसे हेल्दी रखना भी बेहद जरूरी है। दिल को स्वस्थ रखने के लिए नियमित रूप से एक्सरसाइज करना बेहद जरूरी है। एक्सरसाइज करने से आपका दिल एक्टिव रहता है और सही तरह से कार्य करता है। जो लोग रेगलुर एक्सरसाइज करते हैं, उन्हें दिल की बीमारियां होने का खतरा कम होता है। ये हृदय गति को सही रखने में मदद करता है।

3.टाइप 2 डायबिटीज : (Type 2 Diabetes)

एक्सरसाइज (exercise) न करने की आदत डायबिटीज को भी न्यौता दे सकती है। डायबिटीज खराव लाइफस्टाइल होने के कारण होने वाली डिसीज है। यह गलत खान-पान और एक्सरसाइज न करने के कारण हो सकती है। डायबिटीज होने पर एक्सपर्ट ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए एक्सरसाइज करने की सलाह देते हैं। अगर आप भी डायबिटीज जैसी बीमारियों से बचना चाहती हैं, तो रेगुलर एक्सरसाइज करना शुरू करें डायबिटीज के साथ ही कई बीमारियों से भी बच सकता हैं।

4.कमजोर मांसपेशियां और हड्डियां (Weak muscles and bones)

मांसपेशियों में तनाव या स्ट्रेस (muscle stress) तब होता है जब आप बहुत लंबे समय तक एक्सरसाइज नहीं करते है। इससे आपकी मांसपेशियों में तनाव होने लगता है। मांसपेशियों की कोशिकाओं को हेल्दी रखने के लिए एक्सरसाइज जरूरी होता है। एक्सरसाइज न करने से मांसपेशियों कमजोर हो जाती है यही कारण है कि आप कमजोरी महसूस कर सकते हैं। इससे आपकी मांसपेशियों में अकड़न, दर्द और तनाव महसूस हो सकता है। जो लोग रोजाना एक्सरसाइज करते हैं, उनकी मसल्स एक्सरसाइज न करने वालों से ज्यादा स्ट्रॉन्ग होती हैं।

5.एकाग्रता की कमी (Lack of Concentration)

जो लोग रोजाना एक्सरसाइज करते हैं, उनमें एक्सरसाइज न करने वालों से एकाग्रता अधिक होती है। जब आप एक्सरसाइज नहीं करते हैं, तो आपका मन शांत नहीं रहता है। व्यायाम करने वाला व्यक्ति हमेशा शांत रहता है और अपने काम को मन लगा कर उसे सही तरीके से करता है, क्योंकि उनमें एकाग्र ज्यादा होती है।

6.नींद की समस्या (Poor sleep)

जब आप रोजाना एक्सरसाइज (exercise) करते हैं, तो इससे आपको रात में अच्छी नींद आती है। दरअसल, एक्सरसाइज करने का एक फायदा ये भी है कि इससे तनाव, चिंता और डिप्रेशन दूर होता है, जिससे नींद अच्छी आती है। यही कारण है की जो लोग एक्सरसाइज नहीं करते हैं, उन लोगों को तनाव और चिंता ज्यादा होती है जिससे उन्हें सही तरीके से नींद नहीं आती है और उन्हें अनिद्रा की समस्या का सामना करना पड़ता है। एक्सरसाइज करने से जल्दी और अच्छी नींद इसलिए भी आती है, क्योंकि इससे आपका शरीर थक जाता है और नींद अच्छी आती है।

7. मानसिक स्वास्थ्य पर असर (Mental health problems)

एक्सरसाइज नहीं करने वाले लोग मानसिक रूप से बीमार हो सकते हैं। एक्सरसाइज न करने से तनाव, चिंता और डिप्रेशर जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, जिसका असर सीधा मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ता है। वही जो लोग एक्सरसाइज करते हैं, उन लोगों में स्ट्रेस, टेंशन नहीं होती हैं और उनका मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है।

बिज़ी लाेगों को फाॅलो करने चाहिए फिजिकल फिटनेस के लिए ये 11 रूल (11 tips to stay fit and healthy)

  • दिन के 10 घंटे में ही अपनी फिटनेस (exercise) के लिए आधा घंटा मैनेज करें।
  • छोटी दूरी के लिए रिक्शा, ऑटो या गाड़ी लेने से बचें।
  • उतना ही खाएं, जितना आप पका सकते हैं। कुकिंग तनाव कम करने वाली एक्सरसाइज है और प्रोसेस्ड फूड के सेवन से बचाती है।
  • अपने खाने के बर्तनों का आकार छोटा रखें।
  • ओवर ईटिंग से बचने का आसान तरीका है, खाई गई हर चीज को डायरी में नोट करना। इससे आपको पता चलेगा कि आप जरूरत से कितना अधिक खा रहे हैं।
  • पने हर मील की शुरुआ प्रोटीन से करें। ये कार्बोहाइड्रेट की ओवरलोडिंग से आपको बचाएगा।
  • जो भी प्लान बनाना है, उसे आज से बनाएं। कल वाले प्लान कभी पूरे नहीं होते।
  • पैदल चलने, खड़े होने की आदत डालें।
  • उन लोगों से दोस्ती करें जिनके रुटीन में जिम जाना, सैर करना और आउटडोर एक्टिविटीज शामिल हैं।
  • आप सब काम नहीं कर सकते, इस बात को समझ लें। अपनी फिटनेस को प्राथमिकता देने में अगर कुछ छूट जाता है, तो उसका गिल्ट न पालें।
  • धैर्य रखें, एकदम से कुछ भी नहीं होता। मगर धीरे–धीरे प्रयास करने से एक दिन जरूर होता है।
  • पतले होने की बजाए खुद को फिट और हेल्दी रखने पर ध्यान केंद्रित करें।

यह भी पढ़ें –इन लक्षणों से पता करें शरीर में विटामिन-डी की कमी, बचाव के लिए अपना सकती हैं ये 5 तरीके

 

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

लेखक के बारे में
रूबी शुक्ला

रूबी शुक्ला युवा हिंदी कंटेट क्रिएटर हैं। वे स्किन केयर, हेयर केयर, हेल्दी लाइफस्टाइल और पारंपरिक उपचार पद्धति के बारे में लिखती हैं।

अगला लेख