पर्सनलाइज्ड कंटेंट, डेली न्यूजलैटरससाइन अप

56 की उम्र में भी 25 जैसी एक्टिव दिखने वाली भाग्यश्री बता रही हैं चेयर एक्सरसाइज, जिन्हें आप कहीं भी कर सकती हैं

अक्सर भाग्यश्री वेटलॉस को लेकर नई-नई टिप्स बताती हैं। हाल ही में वे फिटनेस फ्रीक लोगों के लिए सिंपल थ्री स्टेप चेअर वर्कआउट लेकर आई हैं, जिसकी मदद से शरीर में जमा अतिरिक्त कैलोरीज़ को बर्न करके वेटलॉस में मदद मिलती है।
Updated On: 22 Apr 2025, 03:06 pm IST
चेयर एक्सरसाइज की मदद से पेट पर जमा चर्बी कम करके शरीर को टोन और एक्टिव बनाया जा सकता है।

बॉलीवुड की जानी मानी अदाकारा भाग्यश्री अपने स्टाइल और फिटनेस के लिए हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। मैंने प्यार किया फिल्म से लोगों के दिलों में अपनी जगह बना चुकी भाग्यश्री अक्सर मज़ेदार वर्कआउट और रेसिपीज़ की रील्स शेयर करके लोगों के संपर्क में बनी रहती है। अक्सर वेटलॉस को लेकर वो नई-नई टिप्स बताती हैं। हाल ही में वे फिटनेस फ्रीक लोगों के लिए सिंपल थ्री स्टेप चेअर वर्कआउट लेकर आई हैं, जिसकी मदद से शरीर में जमा अतिरिक्त कैलोरीज़ को बर्न करके वेटलॉस में मदद मिलती है। इंस्टाग्राम पर पोस्ट के ज़रिए वो बता रही हैं कि किस तरह कुर्सी से उठने की ज़रूरत नहीं है और बैठे-बैठे वेटलॉस कर सकते हैं (Bhagyashree three chair workout) ।

वेटलॉस के लिए भाग्यश्री का थ्री स्टेप चेअर वर्कआउट (Bhagyashree three step chair workout)

भाग्यश्री बताती हैं कि फिट रहने और दैनिक स्वास्थ्य समस्याओं से बचने के लिए सभी को व्यायाम अवश्य करना चाहिए। 56 साल की उम्र में फिटनेस आइकन बनकर उभर रही ये फिल्मी हस्ती कुर्सी पर बैठकर एक के बाद एक तीन एक्सरसाइज करती नज़र आ रही हैं। इसमें सीटेड क्लैप्स, नी एल्बो ट्विस्ट और सीटेड लेग रेज शामिल है। इनकी मदद से पेट पर जमा चर्बी कम करके शरीर को टोन और एक्टिव बनाया जा सकता है। साथ ही इससे शरीर को लचीलापन भी बना रहता है और कोर मसल्स की मज़बूती बढ़ जाती है।

चेयर एक्सरसाइज की मदद से पेट पर जमा चर्बी कम करके शरीर को टोन और एक्टिव बनाया जा सकता है। चित्र:शटरस्टॉक

जानें इन तीनों एक्सरसाइज़ को करने का तरीका (Chair exercise for weight loss)

1. सीटेड क्लैप्स (Seated claps)

बैठकर तालियां बजाने वाली इस एक्सरसाइज़ को करने से शरीर में ब्लड का सर्कुलेशन बढ़ने लगता है। नियमित रूप से इसका अभ्यास करने से टांगों की मज़बूती बढ़ती है और लोअर बॉडी में जमा फैट्स से राहत मिल जाती है। इसे करने से तनाव को भी कम किया जा सकता है।

सीटेड क्लैप्स करने का तरीका

  • सीटेड क्लैप्स यानि बैठकर तालिया बजाने की प्रक्रिया। इसे करने के लिए एक कुर्सी पर बैठ जाएं और शरीर को आगे की ओर लाएं।
  • दोनों पैरों को मज़बूती से ज़मीन पर टिकाएं और बीच में गैप को मेंटेन रखें। इसके बाद बाजूओं को सामने की ओर लेकर जाएं।
  • गहरी सांस लें और ताली बजाएं, फिर बाजूओं को फैला लें और सांस छोड़ें। इसी स्टेप को शरी की क्षमता के अनुसार रिपीट करें
  • 20 बार 2 सेट्स में इसे करने से शरीर में जमा चर्बी को बर्न करने में मदद मिलती है। इससे शरीर एक्टिव और हेल्दी रहता है।
घुटनों को मोड़कर किए जाने वाले इस योगासन से शरीर में रक्त का प्रवाह नियमित बना रहता है। चित्र : एडॉबीस्टॉक

2. नी एल्बो ट्विस्ट (Knee elbow twist)

इस व्यायाम को खड़े होकर, कुर्सी पर बैठकर प्लैंक मुद्रा में किया जाता है। इससे लव हैंडल्स यानि कमर पर जमा फैट्स को बर्न किया जा सकता है। साथ ही शरीर का बैलेंस मेंटेन रहता है और कोर मसल्स की मज़बूती बढ़ती है।

जानें नी एल्बो ट्विस्ट करने का तरीका

  • इसे करने के लिए कुर्सी पर बैठ जाएं और फिर दोनों हाथों को सिर के पीछे रखें। इसके बाद दोनों टांगों के मध्य गैप बनाएं।
  • अब दाई टांग को उपर उठाकर धड़ के पाए लेकर आएं। फिर बाई कोहनी को दाएं घुटने से छुएं। इसी प्रकार बाई टांग से भी पोज़ करें।
  • शरीर की क्षमता के मुताबिक इस व्यायाम का अभ्यास करना चाहिए। इस दौरान सांस पर नियंत्रण को बनाए रखें।

3. सीटेड लेग रेज़ (Side leg raise)

इस व्यायाम को करने से टांगों पर जमा फैट्स को बर्न किया जा सकता है और पेट पर जमा फैट्स की समस्या भी हल होने लगती है। इससे शरीर का लचीलापन बना रहता है और पाचन संबधी समस्याएं भी हल होने लगती है।

जानें सीटेड लेग रेज़ की का तरीका

  • शरीर को कमर से सीधा कर लें और बिना किसी सहारे के आगे की ओर बैठें। उसके बाद टांगों में गैप को बनाए रखें।
  • अब दोनों हाथों से कुर्सी को पकड़कर रखें। उसके बाद दाईं टांग को आगे की ओर लेकर जाएं और फिर वापिस अपनी जगह पर रखें।
  • उसके बाद बाईं टांग को भी आगे ले जाकर पीछे जाएं। 15 बार 2 से 3 सेट्स में इसे करने से शरीर दिनभर एक्टिव और हेल्दी रहता है।
  • इससे कार्यक्षमता में सुधार आने लगता है और शरीर का लचीलापन बना रहता है।
इससे शरीर का लचीलापन बना रहता है और पाचन संबधी समस्याएं भी हल होने लगती है। चित्र:शटरस्टॉक

अक्सर काम के बढ़ने बोझ के चलते व्यक्ति खुद का ख्याल नहीं रख पाता है, जिससे शरीर में फैट्स एकत्रित होने लगते है, जो मोटापे का कारण साबित होते हैं। ऐसे में कुर्सी पर मजबूती से बैठकर किए जाने वाले व्यायाम बॉडी फंक्शनिंग को संतुलित करके वेटलॉस में मदद करते हैं।

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

लेखक के बारे में
ज्योति सोही

लंबे समय तक प्रिंट और टीवी के लिए काम कर चुकी ज्योति सोही अब डिजिटल कंटेंट राइटिंग में सक्रिय हैं। ब्यूटी, फूड्स, वेलनेस और रिलेशनशिप उनके पसंदीदा ज़ोनर हैं।

अगला लेख