पर्सनलाइज्ड कंटेंट, डेली न्यूजलैटरससाइन अप

Wall sits benefits : शारीरिक और मानसिक रूप से आपको मजबूत बनाती हैं दीवार के साथ लग कर की जाने वाली यह एक्सरसाइज

दीवार के साथ पीठ लगाकर कुर्सी के पोज़ में बैठकर की जाने वाली वॉल सिट एक्सरसाइज़ शरीर की ताकत और सहनशक्ति को बढ़ाती है। इससे शरीर में बढ़ने वाली थकान से भी बचा जा सकता है। वॉल सिट करने के लिए इन टिप्स को करें फॉलो
Updated On: 28 Apr 2025, 12:22 pm IST
इस एक्सरसाइज़ के लिए दीवार के सहारे खुद को सहारा दें। चित्र : शटरस्टॉक

वेटलॉस के लिए कार्डियो, एरोबिक्स और स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज़ समेत कई प्रकार के वर्कआउट की मदद ली जाती है। उसी में से एक है वॉल सिट, जो शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं। इससे शरीर की आइसोमेट्रिक स्ट्रेंथ और ताकत बढ़ने लगती है, जिससे लोअर बॉडी में जमा फैट्स को बर्न किया जा सकता है। इससे हैमस्ट्रिंग, क्वाड्स और ग्लूट्स के मसल्स की मज़बूती बढ़ने लगती है। जानते हैं वॉल सिट (Wall sit exercise) क्या है और इससे शरीर को मिलने वाले फायदे।

इस एक्सरसाइज़ (Wall sit exercise) की मदद से घुटनों और पीठ की मज़बूती बढ़ने लगती है। प्लैंक और स्क्वैट्स की ही तरह वॉल सिट भी शरीर में जमा फैट्स को बर्न करने का कार्य करता है। इससे कोर मसल्स में बढ़ने वाले खिंचाव से राहत मिल जाती है और शरीर हेल्दी व एक्टिव बना रहता है। वॉल सिट एक्सरसाइज (Wall sit exercise) को नियमित रूप से करने से शरीर को फायदा मिलता है।

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के अनुसार दीवार के साथ पीठ लगाकर कुर्सी के पोज़ में बैठकर की जाने वाली एक्सरसाइज़ (Wall sit exercise) शरीर की ताकत और सहनशक्ति को बढ़ाती है। इससे कोर मसल्स की मज़बूती में सुधार आने लगता है। साथ ही हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को भी हल किया जा सकता है। इस व्यायाम की खासियत ये है कि इसे करने के लिए किसी उपकरण की आवश्यकता नहीं होती है।

दीवार के सहारे की जाने वाली इस एक्सरसाइज़ से घुटनों की मोबिलिटी में सुधार आने लगता है।

जानते हैं वॉल सिट एक्सरसाइज़ के फायदे (Benefits of Wall sit exercise)

1. मसल्स की ताकत बढ़ाए

वॉल सिट व्यायाम की मदद से ग्लूट्स और क्वाड्रिसेप्स को ताकत मिलती है। दीवार के सहारे लगकर की जाने वाली इस एक्सरसाइज़ में सारा वज़न पैरों पर बढ़ने लगता है। इससे शरीर में ताकत और स्थिरता बढ़ने लगती है। ऐसे में शरीर के निचले हिस्से में जमा फैट्स को बर्न किया जा सकता है।

2. कैलोरी को करे बर्न

वजन घटाने के लिए वॉल सिट की मदद से फायदा मिलता है। इससे कैलोरी को बर्न करके शरीर में एनर्जी के स्तर को बढ़ाने में मदद मिलती है। इससे हृदय रोगों से राहत मिलती है और हाई ब्लड प्रेशर की समस्या भी हल होने लगती है। इसकी मदद से शरीर का स्टेमिना बढ़ने लगता है।

वॉल सिट शरीर में जमा फैट्स को बर्न करने का कार्य करता है। चित्र : अडॉबीस्टॉक

3. कोर मसल्स में सुधार

इसका अभ्यास करने से टांगों में दर्द और ऐंठन कम होती है और कोर मसल्स को फायदा मिलता है। इसकी मदद से पेट की मांसपेशियां कसने लगती हैं। शरीर की गतिशीलता को बढ़ाने के लिए नियमित रूप से इसका अभ्यास करना चाहिए।

4. सहनशक्ति को बढ़ाए

नियमित रूप से वॉल सिट करके सहनशक्ति और शारीरिक प्रदर्शन को बेहतर बना सकते हैं। वॉल सिट आपके निचले शरीर की ताकत के साथ.साथ पेट की ताकत को बढ़ाने में मदद करता है। इससे फ़ोकस बढ़ता है और तनाव को दूर करने में मदद मिलती है।

5. तनाव को करे कम

दीवार से सटकर बैठने की इस मुद्रा में देर तक रहने से एकाग्रता और इच्छाशक्ति में सुधार आता है। इससे तनाव को कम किया जा सकता है और किसी भी कार्य को पूरा करने के लिए ध्यान को केंद्रित करने में भी मदद मिलती है। साथ ही नींंद न आने की समस्या हल होने लगती है और शरीर में बढ़ने वाली थकान से भी बचा जा सकता है।

इस एक्सरसाइज़ से ग्लूट्स के अलावा अपर बॉडी को टोन रखने में मदद मिलती है। चित्र:शटरस्टॉक

वॉल सिट करने की टिप्स (Tips for doing wall sits)

  • इसे करने के लिए दीवार के साथ पीठ के बल खड़े हो जाएं और रीढ़ की हड्डी को एकदम सीधा कर लें।
  • इसके बाद टांगों को घुटनों से मोड़ते हुए सिर और हिप्स से दीवार का सहारा लें। अब बाजूओं को सामने की ओर रखें।
  • पैरों को जमीन पर मज़बूती से लगाकर रखें और गहरी सांस लें व छोड़ें। नियमित रूप से इसका अभ्यास शरीर को फायदा पहुंचाता है।
  • शरीर की क्षमता के अनुसार इस व्यायाम का अभ्यास करें। इससे शरीर की मज़बूती बढ़ने लगती है और लचीलापन बना रहता है।

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

लेखक के बारे में
ज्योति सोही

लंबे समय तक प्रिंट और टीवी के लिए काम कर चुकी ज्योति सोही अब डिजिटल कंटेंट राइटिंग में सक्रिय हैं। ब्यूटी, फूड्स, वेलनेस और रिलेशनशिप उनके पसंदीदा ज़ोनर हैं।

अगला लेख