पर्सनलाइज्ड कंटेंट, डेली न्यूजलैटरससाइन अप

वर्कआउट करने के बाद शरीर को ओवरहीटिंग से बचाने के लिए इन टिप्स की लें मदद

अधिक तापमान में आउटडोर शारीरिक गतिविधि स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकती है। इससे शरीर में तनाव, निर्जलीकरण, हीट क्रैम्प और हीट स्ट्रोक का जोखिम बना रहता है। ऐसे में शरीर को एक्सरसाइज़ के बाद ओवरहीटिंग से बचाने के लिए इन टिप्स की लें मदद
Published On: 28 Apr 2025, 06:05 pm IST
अधिक तापमान में आउटडोर शारीरिक गतिविधि स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकती है।। चित्र शटरस्टॉक

गर्मी के मौसम में बढ़ते तापमान का असर वर्कआउट रूटीन पर दिखने लगता है। इसके चलते वॉकिंग, जॉगिंग या फिर एरोबिक करने के बाद शरीर में थकान ओर कमज़ोरी महसूस होने लगती है। ऐसे में व्यायाम के बाद शरीर को ठंडा रखना आवश्यक है। इससे न केवल ब्लड प्रेशर उचित बना रहता है बल्कि सांस संबधी समस्याएं हल होने लगती हैं। ऐसे में व्यायाम के बाद शरीर को ठंडा रखने की आवश्यकता होती है। जानते हैं व्यायाम करने के बाद ओवरहीट हो चुकी बॉडी को कूल डाउन रखने की टिप्स (overheating after exercise)।

इस बारे में फिटनेस एक्सपर्ट गरिमा भाटिया बताती हैं कि अधिक तापमान में आउटडोर शारीरिक गतिविधि स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकती है। इससे शरीर में तनाव, निर्जलीकरण, हीट क्रैम्प और हीट स्ट्रोक का जोखिम बना रहता है। ऐसे में देर तक व्यायाम करने से बचें, जिससे सिरदर्द और चक्कर आने की संभावना बढ़ जाती है। वर्कआउट के बाद खुद को कूल डाउन रखने के लिए शरीर को हाइड्रेटिड रखे और शॉवर लें। इसके अलावा व्यायाम के बाद भी बॉडी को स्ट्रेच अवश्य करें

वर्कआउट के बाद खुद को कूल डाउन रखने के लिए शरीर को हाइड्रेटिड रखे और शॉवर लें।

शरीर को एक्सरसाइज़ के बाद ओवरहीटिंग से बचाने की टिप्स (Tips to deal with overheating after exercise)

1. शरीर को हाइड्रेट रखें

वर्कआउट से पहले और कुछ देर बाद शरीर को ठंडक पहुंचाने के लिए पानी पीएं। इससे शरीर में निर्जलीकरण का जोखिम कम हो जाता है और शरीर का तापमान उचित बना रहता है। मेडलाइन प्लस के अनुसार अगर यूरिन का रंग बहुत हल्का पीला है, तो अपके शरीर में पानी की उचित मात्रा मौजूद है। दिनभर में प्यास न लगने के बावजूद भी पानी अवश्य पीएं।

2. स्ट्रेच करें

व्यायाम के बाद शरीर के तापमान को उचित बनाए रखने के लिए कम से कम 10 मिनट तक टहलें और शरीर को भी स्ट्रेच करें। इससे हृदय गति प्रभावित होने लगती है। इसकी मदद से गर्मी में बढ़ने वाला सिरदर्द, थकान और बेहोशी का जोखिम बना रहता है। शरीर को 10 से 15 मिनट स्ट्रेच अवश्य करें।

3. शॉवर लें

शरीर को स्ट्रेचिंग करने के बाद शॉवर अवश्य लें। इससे शरीर में ठंडक बनी रहती है और थकान भी कम होने लगती है। नहाने के लिए बहंत अधिक गरम या बहुत ज्यादा ठंडा पानी इस्तेमाल न करें । इसका प्रभाव हृदय गति पर भी दिखने लगता है।

शरीर को स्ट्रेचिंग करने के बाद शॉवर अवश्य लें। इससे शरीर में ठंडक बनी रहती है और थकान भी कम होने लगती है।
चित्र : शटरस्टॉक

4. नमी सोखने वाले कपड़े पहनें

रोज़ाना व्यायाम के लिए हल्के रंग के कपड़े पहनने के लिए चुनें। इससे शरीर में बढ़ने वाली थकान और पसीने से बचा जा सकता है। हल्के रंग के और जल्दी नमी को सोखने वाले कपढ़ो को पहनें। इससे शरीर में होने वाली थकान से बचा जा सकता है।

5. कुछ देर आराम करें

धूप में वॉक और वर्कआउट करने के बाद कुछ वक्त छायादार क्षेत्रों में बिताएं और आराम करें। इस दौरान पानी या हेल्दी पेय पदार्थ लें और कुछ भी ज्यादा नमक से भरपूर खाने से भी बचें। इससे शरीर में निर्जलीकरण के जोखिम को कम किया जा सकता हैं।

थकान तब होती है जब आप बार-बार व्यायाम करने के बाद अपने शरीर को ठीक से आराम नहीं देते हैं। चित्र- अडोबी स्टॉक

इन बातों का भी रखें ख्याल 

1. सही व्यायाम चुनें

मसल्स में होने वाली ऐंठन, थकान और ज्यादा पसीना उचित व्यायाम न करने का मुख्य कारण साबित हो सकता है। इसमें व्यक्ति थकान का अनुभव करता है। ऐसे में मसल्स की मज़बूती बढ़ाने के लिए शरीर के स्टेमिना के अनुसार ही व्यायाम को चुनें।

2.आंखों और त्वचा का रखें ख्याल

चेहरे पर सनस्क्रीन को लगाएं, जिससे पसीना न आने का जोखिम कम हो जाता है। इसके अलावा धूप से बचाव के लिए आंखों पर चश्मा लगाकर रखें। इससे शरीर को स्ट्रेचिंग करने के बाद शॉवर अवश्य लें। इससे शरीर में ठंडक बनी रहती है और थकान भी कम होने लगती है।

धूप से बचाव के लिए आंखों पर चश्मा लगाकर रखें। चित्र : एडॉबीस्टॉक

3. शरीर को सुनें

अगर आपका शरीर थकान को महसूस कर रहा है, तो बहुत देर तक गरम तापमान में व्यायाम करने से बचें और शरीर को आराम दें। इससे मांसपेशियों में बढ़ने वाली ऐंठन को रोका जा सकता है और शरीर हेल्दी महसूस होता है।

4. प्रोटीन शेक का करें सेवन

दिनभर की थकान के बाद प्रोटीन चॉकलेट मिल्क शेक से शरीर के तापमान को संतुलित रखने में मदद मिलती है। साथ ही शरीर को बहुत सारा प्रोटीन और चीनी भी प्राप्त होते है जो आपके शरीर को ठीक होने में मदद करता है

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

लेखक के बारे में
ज्योति सोही

लंबे समय तक प्रिंट और टीवी के लिए काम कर चुकी ज्योति सोही अब डिजिटल कंटेंट राइटिंग में सक्रिय हैं। ब्यूटी, फूड्स, वेलनेस और रिलेशनशिप उनके पसंदीदा ज़ोनर हैं।

अगला लेख