लॉग इन

दिन की हेल्दी शुरूआत में सबसे ज्यादा मददगार है योग, यहां जानें इसके 5 फायदे

अपने दिन की शुरुआत योग के साथ करने से आप अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव देख सकती हैं। यह न केवल आपको फिजिकली एक्टिव रखता है, बल्कि मानसिक रूप से भी शांत करता है।
सुबह का योग तनाव मुक्त करता है। चित्र: शटरस्टॉक।
टीम हेल्‍थ शॉट्स Published: 23 Aug 2022, 10:00 am IST
ऐप खोलें

नियमित रूप से योग का अभ्यास आपके हेल्दी लाइफस्टाइल का एक हिस्सा माना जाता है। इसके साथ ही यह शरीर और दिमाग को भी संतुलित रखता है। परंतु सामान्य योग की तुलना में सुबह का योग कई गुणा ज्यादा फायदेमंद होता है। यदि आप अपने योग के समय को लेकर कन्फ्यूज्ड रहती हैं, तो चलिए इसे आपके लिए सॉल्व कर देते हैं। एंपावरमेंट कोच जागृति कजारिया ने हेल्थ शॉट्स से बातचित के दौरान सुबह नियमित रूप से योग करने के कुछ महत्वपूर्ण स्वास्थ्य लाभ के बारे में बताया है। तो चलिए जानते हैं योग के फायदों (Yoga benefits) के बारे में।

यहां जाने योग से होने वाले 5 महत्वपूर्ण फायदे

1. फर्स्ट ब्रेथ को रीसायकल करे

दिन की पहली सांस काफी ज्यादा शक्तिशाली होती है। यह पूरे दिन आपको तरोताजा और जीवंत रहने में मदद करता है। वहीं सुबह आंख खुलते ही जब आपका सेंस काम करना शुरू करने वाला होता है, ठीक उसी वक्त आप अपने दिन की शुरुआत करती हैं।

यदि आप इस भावना के साथ जाग रही है कि आपका दिन व्यस्तता से भरा रहेगा तो इसका मतलब यह है कि आपने एक अच्छी नींद प्राप्त नहीं की है, यदि आपको ऐसा महसूस हो रहा है कि आपका दिन अस्वस्थ होने वाला है तो आंखों को चुपचाप बंद कर लें। अब एक गहरी सांस लें और फिर आंखों को धीरे से खोलें, इस तरह अपने दिन की शुरुआत करें। वहीं दिन का पहला एक घंटा प्रोडक्टिव कार्य जैसे कि योग और एक्सरसाइज करने में व्यक्त करना उचित रहेगा।

सुबह खाली पेट योगाभ्यास करना चाहिए। चित्र:शटरस्टॉक

2. योग शरीर को वार्मअप और किकस्टार्ट्स करता है

जब हम सुबह जागते हैं तो शरीर ठंडा और स्थिर रहता है। वहीं जब सुबह योगा करते हैं, तो शरीर गर्म होता है, और यह ट्रांसफॉर्म होकर उर्जा में प्रवर्तित हो जाता है। आपका दिमाग अंदर की शक्तियों को एक्टिवेट करता है और मानसिक स्वास्थ्य को भी मजबूत बनाए रखता है। इन 3 कंपोनेंट शरीर, मन और बुद्धि को उपयोग करने से पूरा दिन काफी अच्छा बीतता है। योग इन तीनों घटकों को संतुलित रखने में मदद करता है।

3. कंपन को शरीर में चारों ओर फैलाता है

जब हमारा शरीर सो रहा होता है तो शरीर स्थिर रहता हैं। क्योंकि सोने की स्थिति में बॉडी वाइब्रेशन काफी लो फ्रिकवेंसी पर होता है। जब हम सुबह जागते हैं तो सेल्स धीमे धीमे कंपन की फ्रीक्वेंसी को बढ़ाता है। ऐसे में योग इस कंपन को संतुलित रहने में मदद करता है। वहीं इसकी मदद से यह शरीर के चारों ओर सही तरीके से फैल पाते हैं।

4. शरीर को सूरज के रिदम से मिलाता है

जब हमारा सेल्स सूरज की रोशनी के संपर्क में आता है, तो यह हमारे बॉडी फंक्शंस को किकस्टार्ट करती है। अंधेरे के बाद रोशनी में आने से हमारा माइंड मेलाटोनिन के उत्पादन को बंद कर देता है।

सुबह का योग बॉडी रिदम को बनाए रखने के साथ ही ब्रेन को मेलाटोनिन प्रोड्यूस करने में मदद करता है। इसलिए सूर्यनमस्कार का अलग-अलग स्ट्रेच प्रकाश के स्रोत सूरज से जुड़े रहने में मदद करता है।

दिमाग को नियंत्रित रखने में मदद करता है। चित्र:-शटरस्टॉक

योग करने से आपकी मांसपेशियां सुरक्षित और लंबे समय तक स्वस्थ रहती हैं। इसके साथ ही मांसपेशियां रिलैक्स रहती हैं, और यह आपको स्ट्रेस रिलीज करने में भी मदद करता है।

5. दिमाग को नियंत्रित रखने में मदद करता है

सुबह के समय दिमाग किसी भी चीज को आसानी से ग्रहण कर लेता है। इसके साथ ही जब आप एक्टिव रहती हैं, तो आपका शरीर और दिमाग एक दूसरे के साथ उचित संचार बैठा पाता है। ऐसा तब मुमकिन है, जब हम उठते के साथ अपने शरीर को एक उचित खिंचाव दें। सुबह योग करने से हमें पूरे दिन मानसिक शांति प्राप्त होती है। सुबह उठकर खुले वातावरण में योग करने का प्रयास करें यह आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए ज्यादा उचित रहेगा। सुबह का योग दिमाग से सभी तरह के नकारात्मकता को निकाल कर दिन को सकारात्मक बनाए रखता है।

तो अब जब आप जानती हैं कि सुबह का योग शरीर और मानसिक स्वास्थ्य के लिए किस तरह फायदेमंद होता है। तो इसे अपने नियमित दिनचर्या का हिस्सा जरूर बनाएं।

वजन बढ़ने से होने वाली समस्याओं से सतर्क रहने के लिए

बीएमआई चेक करें

यह भी पढ़ें :  जानिए क्यों किसी भी नॉन हार्मोनल बर्थ कंट्रोल मेथड से ज्यादा भरोसेमंद हैं कंडोम

टीम हेल्‍थ शॉट्स

ये हेल्‍थ शॉट्स के विविध लेखकों का समूह हैं, जो आपकी सेहत, सौंदर्य और तंदुरुस्ती के लिए हर बार कुछ खास लेकर आते हैं। ...और पढ़ें

अगला लेख