लॉग इन

Freedom: हाथ उठाएं खुलकर, ये 5 घरेलू उपाय देते हैं आपको डार्क अंडर आर्म्स से आज़ादी

अगर आप भी स्किन के कालेपन को दूर करना चाहती है, तो इन उपायों को अपनाएं। साथ ही जानें अंडरआर्म्स में होने वाले कालेपन का कारण भी।
अंडरआर्म के पसीने को रोकने के लिए अच्छी सफाई रखना बहुत जरूरी है। चित्र अडोबा स्टॉक
ज्योति सोही Updated: 14 Aug 2023, 13:18 pm IST
ऐप खोलें

आमतौर पर अधिकतर महिलाओं को डार्क अंडरआर्म्स (dark underarms) का सामना करना पड़ा है। इसके चलते वो मनचाहे कपड़े पहनने से वंचित रह जाती है। दरअसल, अंडरआर्म्स हेयर रिमूव करने के लिए महिलाएं कई प्रकार के केमिकल्स का प्रयोग करती है। इसका प्रभाव स्किन को टैन करने लगता है। अब स्‍लीवलैस कपड़े पहनने की चाहत में महिलाएं कई तरीकों को अपनाती हैं। अगर आप भी स्किन के कालेपन को दूर करना चाहती है, तो इन उपायों को अपनाएं। साथ ही जानें अंडरआर्म्स में होने वाले कालेपन का कारण भी (home remedies for dark underarms)।

जानते हैं स्किन पर होने वाले कालेपन का कारण

1. हेयर शेव करना

शेविंग रेज़र का प्रयोग कर बाल हटाने की तकनीक असान तो है। मगर इससे स्किन के रंग में असमानता देखने को मिलती है। दरअसल, अंडरआर्म्स के बालों को रिमूव करने से सि्ेकन हार्ड और टैन हो जाती है। इससे त्वचा का कालापन दिखने लगता है। इसके लिए हर बार क्लीन रेज़र का प्रयोग करें। डीपली शेव करने से भी बचना चाहिए।

शेविंग रेज़र का प्रयोग कर बाल हटाने की तकनीक असान तो है। मगर इससे स्किन के रंग में असमानता देखने को मिलती है। चित्र: शटरस्टॉक

2. वैक्सिंग करना

बार बार गर्म वैक्स को अंडरआर्म्स पर अप्लाई करने से त्वचा पर उसका हानिकारक प्रभाव दिखने लगता है। इससे स्किन का माइश्चर खो जाता है। साथ ही त्वचा हार्ड दिखने लगती है। गर्मियों और मानसून के मौसम में बार बार पसीना आने से बाल एक बार में पूरी तरह से रिमूव नहीं हो पाते हैं। इसके चलते वैक्स को 2 से 3 बार अप्लाई करना पड़ता है।

3. हार्मोनल इंबैलेंस

शरीर में हार्मोंनल इंबैलेंस के चलते वेटगेन समेत कई समस्याएं बढ़ने लगती है। ऐसे में जेलिटल्स की स्किन भी डार्क दिखने लगती है। इस मसस्या को एकैंथोसिस निग्रिकान कहा जाता है। एनसीबीआई के मुताबिक वे लोग जो मोटापे का शिकार होते है। ऐसे में अधिकतर लोगों की अंडरआर्म्स की स्किन सामान्य से डार्क दिखने लगती है।

4. अत्यधिक क्रीम्स और डियो का प्रयोग

कैमिकल्स से भरपूर डियो का अंडरआर्म्स के डायरेक्टली संपर्क में आने से स्किन का कालापन बढ़ने लगता है। इससे सि्ेकन पर एलर्जी का भी खतरा बना रहता है। साथ ही इचिंग भी बढ़ने लगती है। ऐसे में कैमिकल्स से भरपरू चीजों का ज्यादा इस्तेमाल करने की बजाय नेचुरल चीजों का प्रयोग करना चाहिए।

जानते हैं स्किन के कालेपन को दूर करने के कुछ आसान उपाय

1. बेकिंग सोडा

त्वचा के कालेपन को दूर करने के लिए दो चम्मच बेकिंग सोडा में 1 चम्मच सिरका और 1/2 चम्मच काला नमक मिला दें। अब इस मिश्रण को अंडरआर्म्स पर अप्लाई कर लें। इससे त्वचा का रंग हल्का और निखारा हुआ नज़र आने लगेगा।

2. आलू

आलू में विटामिन्स, मिनरल्स, जिंक और आयरन पाया जाता है। जो स्किन पर मौजूद दाग धब्बों को दूर करता है। स्किन को हेल्दी और क्लीयर बनाए रखने के लिए आलू के स्लाइज़ पर एक चुटकी हल्दी लगाकर अंडरआर्म्स पर रगड़े। 3 से 5 मिनट तक रगड़ने के बाद सामान्य पानी से स्किन को क्लीन कर लें। इससे आलू में मौजूद तत्व जिद्दी दाग और कालेपन को आसानी से दूर कर देते है।

3. नींबू का रस

1 चम्मच नींबू के रस में समान मात्रा में शहद मिलाएं। अब इसे घोल को अंडरआर्म्स पर ब्रश की मदद से लगा दें। इससे स्किन का रूखापन दूर होने लगता है। साथ ही रंग में भी निखार दिखने लगता है। इसके अलावा नींबू का दो भागों में काटकर एक भाग को अंडरआर्म्स पर कुछ देर रब करने से स्किन पर जमा डेड स्किन सेल्स अपने आप निकलने लगते हैं।

नींबू को अंडरआर्म्स पर कुछ देर रब करने से स्किन पर जमा डेड स्किन सेल्स अपने आप निकलने लगते हैं। चित्र: शटरस्टॉक

4. बेसन

त्वचा को एक्सफोलिएट करने के लिए बेसन को चेहरे पर लगाया जाता है। इससे स्किन पर जमा गंदगी दूर होती है और त्वचा क्लीयर नज़र आने लगती है। इसे अंडरआर्म्स पर लगाने के लिए दो चम्मच बेसन में 1 चम्मच दही मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। अब इसमें एलोवेरा जेल को एड करके अंडरआर्म्स पर लगाएं। इसे 10 से 15 मिनट तक लगे रहने दें और फिर सामान्य पानी से धो दें।

ये भी पढ़ें-  बालों की एक नहीं चार समस्याओं का समाधान है रतनजोत, जानिए कैसे करना है इसका इस्तेमाल

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

ज्योति सोही

लंबे समय तक प्रिंट और टीवी के लिए काम कर चुकी ज्योति सोही अब डिजिटल कंटेंट राइटिंग में सक्रिय हैं। ब्यूटी, फूड्स, वेलनेस और रिलेशनशिप उनके पसंदीदा ज़ोनर हैं। ...और पढ़ें

अगला लेख