लॉग इन

अजवाइन है मम्मी की रसोई का वह स्पेशल इंग्रीडिएंट, जो कई समस्याओं का है समाधान, जानिए इसके इस्तेमाल का तरीका

अजवाइन को कई रेसिपीज़ के अलावा ब्लोटिंग, पेट दर्द और एसिडिटी की समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए प्रयोग किया जाता है। जानते हैं अजवाइन के कई बेहतरीन फायदे।
अजवाइन को कई रेसिपीज़ के अलावा ब्लोटिंग, पेट दर्द और एसिडिटी की समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए प्रयोग किया जाता है। चित्र : शटरस्टॉक
ज्योति सोही Updated: 25 Sep 2023, 10:48 am IST
ऐप खोलें

बचपन में अक्सर सुबह स्कूल जाने से पहले पेट दर्द की शिकायत रहा करती थी। पेट में उठने वाले दर्द को शांत करने के लिए मां हमेशा एक चम्मच में अजवाइन (ajwain) और नमक को मिलाकर खाने के लिए दिया करती थी। गुनगुने पानी के साथ जैसी ही मिश्रण लेती थी। पेट का दर्द छू मंतर हो जाता था। मम्मी की रसोई में कांच में बर्नी में रखी अजवाइन पाचनतंत्र को मज़बूत बनाने का आसान और बेहतरीन उपाय है। आज भी मम्मी की रसोई में मौजूद अजवाइन को कई रेसिपीज़ के अलावा ब्लोटिंग, पेट दर्द और एसिडिटी की समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए प्रयोग किया जाता है। जानते हैं अजवाइन के कई बेहतरीन फायदे (benefits of ajwain)

जानते हैं अजवाइन के फायदे

1. वेटलॉस में सहायक

एनसीबीआई के मुताबिक मिनरल्स और फाइबर से भरपूर अजवाइन (ajwain) में थायमोल असेंशियल ऑयल पाया जाता है। जो मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है और शरीर को एसिडिटी से बचाता है। इसका रोज़ाना सेवन करने से वेटलॉस में फायदा मिलता है। रोज़ाना सुबह खाली पेट अजवाइन का पानी पीने से शरीर हेल्दी व फिट रहता है। इससे शरीर में जमा होने वाली कैलोरीज़ से भी बचा जा सकता है।

एसिडिटी से बचने के लिए अजवाइन लें। चित्र शटर स्टॉक

2. पाचनतंत्र को सुधारे

एंटी बैक्टीरियल और एंटी फंगल प्रापर्टीज से भरपूर अजवाइन के बारीक दाने पाचनतंत्र में सुधार लाते हैं। इसमें मौजूद एक्टिव एंजाइम्स ब्लोटिंग की परेशानी दूर करते हैं। साथ ही गैस्ट्रिक जूस प्रोडयूस करते हैं। इससे खाने को पचाने में मदद मिलती है। डाइजेशन सिस्टम को इंप्रूव करने के लिए रेसिपीज़ में अजवाइन का इस्तेमाल फायदेमंद साबित होता है। इससे बॉडी में मौजूद टॉक्सिक पदार्थ डिटॉक्स हो जाते हैं। शरीर में बनने वाली हार्म फुल बैक्टीरिया के पनपने का खतरा कम हो जाता है।

3. कोलेस्ट्रॉल को करे नियंत्रित

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के अनुसार अजवाइन के बीज कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड के स्तर को कम करने में मदद करते हैं। दरअसल, हाई कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड का लेवल शरीर में हृदय रोग के जोखिम को बढ़ाता हैं। अजवाइन को आप दानों और पाउडर दोनों प्रकार से खा सकते हैं। इसके सेवन से शरीर में एलडीएल कोलेस्ट्रॉल कम होने लगता है और एचडीढल यानि गुड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ जाता है।

4. ब्लड शुगर लेवल को बढ़ने से रोके

अजवाइन में एंटी डायबिटीक गुण मौजूद हैं। जो ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। इसका सेवन करने से शरीर में आयरन, पोटेशियम और एंटीऑसीडेंटस की कमी पूरी होती है। अजवाइन में पाए जाने वाले एंटी इंफलामेटरी गुणों के कारण शारीरिक अंगों में होने वाली सूजन से भी राहत मिलती है।

5.हाइपरटेंशन से बचाए

हाई ब्लड प्रेशर से हार्ट संबधी समस्याओं का खतरा बढ़ने लगता है। इसका सेवन करने से ब्लड प्रेशर नॉर्मल रहता है। इसके अलावा मूड सि्ंवग की समस्या से भी बचा जा सकता है। इसमें मौजूद एंजाइम तन और मन को तरोताज़ा रखने में मदद करते हैं।

अजवाइन के घरेलू नुस्खे

1. चेहरे की त्वचा को निखारे

एंटी बैक्टीरियल गुणों से भरपूर अजवाइन चेहरे पर जमा गंदगी को दूर करने में मदद करती है। इसमें पाया जाने वाला गामा.टेरपीन चेहरे पर बार बार होने वाले एक्ने की समस्या से राहत प्रदान करता है। अजवाइन को आवरनाइट सोक करने के बाद उसे छानकर पीस लें। अब उस पेस्ट को एलोवेरा जेल में मिलाकर चेहरे पर लगाएं। इससे चेहरे पर होने वाली मुहांसों की समस्या हल होगी। साथ ही स्किन पर होने वाली झुर्रियों से भी बचा जा सकता है।

2. सर्दी खांसी से राहत

इसके लिए आधा कटोरी सरसों के तेल को गर्म कर लें। अब उसमें 1 चम्मच अजवाइन डाल दें। इसमें 1 से 2 लहसुन की फांके भी डालें। अब तेल को कुछ देर पकाने के बाद गैस बंद कर दें। अब तेल को ठण्डा करने के बाद एक बॉटल में भरकर रख लें। अगर आप नाक बंद या खांसी से ग्रस्त हैं, तो इसे गर्दन, पीठ और चेस्ट पर मसाज करें। इससे राहत मिलती हैं।

एंटी बैक्टिरियल गुणों से भरपूर अजवाइन सर्दी खांसी के लिए भी एक कारगर उपाय है। चित्र शटर स्टॉक

3. पेट दर्द के लिए फायदेमंद

पेट दर्द की समस्या को दूर करने के लिए 1 चम्म्च अजवाइन में चुटकी भर नमक डालकर मिला लें। वहीं एक गिलास में गुनगुना पानी लें। अब अजवाइन को चबाकर खाने या निगलने के बाद गुनगुना पानी पी लें। इससे शरीर में मौजूद टॉक्सिक पदार्थ रिलीज़ हो जाते हैं।

4. ब्लोटिंग से राहत

एम चम्मच अजवाइन को 1 कप पानी में डालकर उबालें। जब पानी आधा रह जा, तो उस पानी में 1 चुटकी नमक की मिलाकर पी जाएं। खाना खाने से 1 घण्टा पहले इसका सेवन करें। इससे खाना खाने के बाद ब्लोटिंग की समस्या से राहत मिल जाती है।

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

ये भी पढ़ें-

ज्योति सोही

लंबे समय तक प्रिंट और टीवी के लिए काम कर चुकी ज्योति सोही अब डिजिटल कंटेंट राइटिंग में सक्रिय हैं। ब्यूटी, फूड्स, वेलनेस और रिलेशनशिप उनके पसंदीदा ज़ोनर हैं। ...और पढ़ें

अगला लेख