New Year Resolution : आने वाले साल में सेल्फ ग्रोथ पर देना है ध्यान, तो इन 12 चीजों को आज ही से छोड़ दें
नया साल शुरू होने से पहले हम खुद से कई वादे करने लगते हैं। जीवन को बेहतर मुकाम तक पहुंचाने के लिए बहुत से संकल्प भी ले लेते हैं। मगर ये सभी वादे और संकल्प पहले महीने में ही धराशायी हो जाते हैं। चलिए इस साल क्यों न अपने आप से कुछ ऐसे प्रॉमिस कर लें, जो न केवल आसान हो, बल्कि दूसरों के लिए भी मार्गदर्शक साबित हों। व्यक्तित्व के विकास के लिए कुछ खास बातों पर फोकस करना आवश्यक है। उदाहरण के तौर पर अपनी गलतियों को स्वीकार करना सीखें और कुछ नया सीखने से न कतराएं। जानते हैं वो 12 आदतें, जो नए साल में प्रवेश करने से पहले व्यक्तिगत विकास को बढ़ावा देने में मददगार साबित हो सकती हैं (things to avoid for personal growth)।
पर्सनल ग्रोथ पर फोकस करके न केवल आप अपने स्किलस को बेहतर बना सकते हैं बल्कि खुद की इच्छाओं को समझना भी आसान हो जाता है। इसकी मदद से आप इस को जान पाते हैं कि आपको जीनव में क्या चाहिए और आप क्या छोड़ना चाहते हैं। इस बारे में बातचीत करते हुए मनोचिकित्सक डॉ ज्योति कपूर ने कुछ ऐसी चीजों के बारे में जनकारी दी है, जिसकी मदद से आत्म.विकास की दिशा में आगे बढ़ा जा सकता है।
व्यक्तिगत विकास के लिए इन 12 चीजों को करने से बचें
1. काम को टालना
किसी भी काम को टालना व्यक्तिगत विकास के मार्ग पर एक बाधा के रूप में कम करता है। इस आदत पर काबू पाने के लिए जीवन में अनुशासन लेकर आएं। लक्ष्य निर्धारित करने के बाद काम को डिवाइड कर लें। इससे काम में होने वाली देरी से बचा जा सकता है। साथ ही काम समय पर निपट जाते हैं। ऐसा करने से आपके अंदर संतुष्टि की भावना बढ़ने लगेगी।
2. असफल होने से डरना
डॉ कपूर के अनुसार अगर आप किसी भी काम में असफल होने के डर से मुक्त हो जाते हैं, तो इससे आप नए प्रयासों या कोशिशों को करने से नहीं कतराते हैं। जब आप कुछ नया सीखते हैं, तो उसमें गलती की गुंजाइश बनी रहती है। दरअसल, विफलता सीखने की प्रक्रिया का एक हिस्सा है। अपनी गलतियों से सीखें और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें।
3. गलतियों को न स्वीकारना
सेल्फ अवेयरनेस को बढ़ाने से आप खुद को आसानी से पॉलिश कर सकते हैं। आप अपनी खामियों को समझने लगते हैं। इस बात को भी जान पाते हैं कि किन क्षेत्रों में आपका सुधार की ज़रूरत है और वो कौन सी चीजें हैं, जिन्हें सीखकर आप आगे बढ़ने में सक्षम साबित हो सकते हैं।
4. देर से जागना
अपनी वर्क प्रोडक्टिविटी को बढ़ने के लिए जल्दी जागना बेहद ज़रूरी है। अधिकतर लोग जो देर तक सोते हैं। उसका असर उनकी दिनचर्या और काम के घंटों पर दिखने लगता है। सुबह जल्दी उठने से योजनाबद्ध तरीके से अपने दिन को प्लान कर सकते हैं।
5. कंफर्ट जोन में रहना
जब तक आप कंफर्ट जोन से बाहर नहीं निकलेंगे, जीवन में तरक्की करना मुश्किल होगा। जीवन में आने वाली चुनौतियों को स्वीकार करने के लिए आपके अपने कंफर्ट जोन ये बाहर नए चैलेंज एक्सेप्ट करने चाहिए। इससे व्यक्तिगत विकास को बढ़ावा मिलता है।
6. निगेटिव सेल्फ टॉक करना
अपने गोल्स को अचाव करने के लिए सबसे पहले खुद को बूस्ट करना शुरू करें। किसी भी प्रकार की निगेटिव सेल्फ टॉक से बचें। इस बारे में डॉ ज्योति कपूर कहती हैं कि अपने आप को नए कार्यों के लिए प्रोत्साहित करना बेहद ज़रूरी है। इससे शरीर में एनजी बढ़ती है और मेंटल हेल्थ में भी सुधार आने लगता है।
7. एक्सरसाइज़ न करना
नियमित वर्कआउट से मेंटल हेल्थ बेस्ट होती है। दिन की हेल्दी शुष्आत के लिए कुछ वक्त एक्सरसाइज़ के लिए अवश्य निकालें। इससे मानसिक तनाव से मुक्ति मिल जाती है और शरीर में एनर्जी का स्तर भी बढ़ने लगता है। स्टेमिला को बूस्ट करने वाली एक्सरसाइज कुछ सीखने की इच्छा पैदा करती है।
8. अनहेल्दी रिलेशनशिप में रहना
डॉ कपूर के अनुसार वे लोग जो एक टॉक्सिक रिलेशनशिप में रहते हैं। उसका असर उनके रिश्तों के अलावा वर्क प्रोडक्टिविटी पर भी दिखने लगता है। खुद को ऐसे लोगों के बीच रखें, जो आपको प्रात्साहित कर सके और आगे बढ़ने में आपका साथ भी दें।
अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें
कस्टमाइज़ करें9. परफेक्शनइज़्म को ढ़ूढ़ना
हर काम में परफेक्शन की तलाश विकास के मार्ग में बाधा बनने लगती है। इससे न तो आप कार्यों को समय से कर पाते हैं और अपने गोल्स अचीव करना भी संभव नहीं हो पाता है। कार्यों में परफेक्शन ढूढ़ने की जगह गलतियों से सीखने का प्रयास करें और उपलब्धियों को भी हासिल करें।
10. रिग्रेट की फीलिंग को मन में दबाए रखना
मन में किसी न किसी बात का रिग्रेट रखने से आप पास्ट में ही जीवन जीने लगते हैं, जो आपको आगे बढ़ने से रोकने लगता है। अपने बैड एक्सपीरिएंस का दुख मनाने की जगह उनसे कुछ सीखने की कोशिश करें। जो आपके उज्जवल भविष्य की ओर कदम बढ़ाने जैसा होगा।
11. किसी की बात न सुनना
अगर आप भी बैड लिसनर है, तो इस बात को समझ लें कि ये आपकी प्रोफेशनल ग्रोथ के रास्ते में रूकावट पैदा कर सकता है। लोगों से एक्सपीरिएंस शेयर करने और उनके अनुभवों से सीखने के लिए उन्हें सुनना आवश्यक है। इससे आपको जीवन में नई राह मिल पाती है और आगे बढ़ने में भी मदद मिलती है।
12. सोशल मीडिया पर समय बिताना
सोशल मीडिया कई प्रकार से आपके जीवन को लाभ पहुंचाता है। इसकी मदद से आप जीवन में कई नई चीजों को खोज पाते हैं। दिनभर पर सोशल मीडिया पर स्क्रॉलिंग को छोड़कर कुछ देर के लिए सोशल मीडिया से दूरी भी बनाकर रखें। इससे आपके अधूरे कार्य समय पर होने लगेंगे।
ये भी पढ़ें- Fake friendship: फेक फ्रेंड्स में होते हैं ये 5 लक्षण, ऐसे लोगों से बचकर रहना है जरूरी