लॉग इन

स्पाइसी और ऑयली फूड आपकी किडनी को कर देते हैं बीमार, जानिए कैसे इम्प्रूव करनी है किडनी हेल्थ

अगर कोई व्यक्ति किडनी के रोग से पीड़ित हो जाता है, तो इसका प्रभाव पूरे शरीर पर नज़र आने लगता है। जानते हैं वो सुपरफूड्स, जिनकी मदद से शरीर में किडनी रोग के जोखिम को कम किया जा सकता है।
किडनी रोग के जोखिम को कम किया जा सकता है। चित्र- अडोबी स्टॉक
ज्योति सोही Updated: 18 Jul 2023, 19:39 pm IST
ऐप खोलें

किडनी शरीर में कई बीमारियों को रोकने का काम करती हैं। शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स पदार्थों को डिटॉक्स करने के अलावा ब्लड को भी प्यूरीफाई करती है। खून में सोडियम और पोटेशियम के स्तर को बनाए रखने वाली किडनी के रोग की जानकारी ब्लड या यूरिन के टेस्ट से मिल पाती है। अगर कोई व्यक्ति किडनी के रोग से पीड़ित हो जाता है, तो इसका प्रभाव पूरे शरीर पर नज़र आने लगता है। हाई ब्लड प्रेशर के अलावा वो व्यक्ति पूर्ण आहार नहीं ले पाता है। जानते हैं वो कौन से सुपरफूड्स है, जिनकी मदद से शरीर में किडनी रोग (foods to boost kidney health) के जोखिम को कम किया जा सकता है।

इस बारे में बातचीत करते हुए सीके बिरला अस्पताल, गुरूग्राम में नेफ्रोलॉजी कंसलटेंट, डॉ मोहित खिरबत का कहना है कि ज्यादा स्पाइसी और ऑयली फूड खाने से ब्लड प्रेशर बढ़ने का जोखिम हर वक्त बना रहता है। साथ ही तीखा और मसालेदार खाना ,एसिडिटी प्रोबल्म को भी बढ़ा देता है। इससे यूरिया व क्रेटनाइन का स्तर नियंत्रित नहीं रहता है। इससे शरीर को भूख भी कम लगती है। ऐसे में आपका हल्का और हेल्दी खाना खाएं, जो आपके शरीर को पोषण प्रदान करें।

इन 6 फूड्स के साथ अपनी किडनी को रखें स्वस्थ

1. अनार है फायदेमंद

नेशनल इंस्टीटयूट ऑफ किडनी के मुताबिक अनार एक खट्टा मीठा फल है। इसमें एंटीऑक्सिडेंट की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। इससे हमारे शरीर में फाइबर, फोलेट, विटामिन के, विटामिन ई, विटामिन बी 6 और पोटेशियम की कमी पूरी होती हैं। रिसर्च के मुताबिक इस फल में ग्रीन टी के मुकाबले तीन गुना ज्यादा एंटीऑक्सिडेंट पाए जाते हैं।

2. तरबूज़ ज़रूर खाएं

तरबूज किडनी की हेल्थ के लिए एक सुपरफूड के तौर पर काम करता है। इसमें 93 फीसदी पानी पाया जाता है। 100 ग्राम तरबूज में केवल 20 कैलोरी पाई जाती है। एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होने के अलावा इसमें पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स भी पाए जाते हैं। इसे रोज़ाना खाने से शरीर निर्जलीकरण की समस्या से बचा रहता है। इसके अलावा शरीर को ज़रूरी पोषण भी मिलता है।

गर्मियों में खुद को रिफ्रेश और एनर्जेटिक रखने के लिए तरबूज का सेवन बेहद फायदेमंद साबित होता है।चित्र: शटरस्टॉक

3. लहसुन रोज़ाना खाएं

लहसुन खाने के स्वाद को बढाने के अलावा शरीर को पोषण भी प्रदान करता है। इसमें मैंगनीज और विटामिन बी 6 पाए जाते हैं। नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के मुताबिक लहसुन हमारे शरीर के इम्यून सिस्टम को मज़बूत बनाता है। एंटी इंफ्लामेंटरी गुणों के चलते ये शरीर को मज़बूत और किडनी को हेल्दी बनाए रखने में सक्षम है। इसके अलावा लहसुन की तीन कलियों का दिनभर में सेवन करने से शरीर को 1ण्5 मिलीग्राम सोडियम, 36 मिलीग्राम पोटेशियम, 14 मिलीग्राम फासफोरस और 0ण्5 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है।

4. प्याज का सेवन

प्याज क्वेरसेटिन समेत कई प्रकार के फ्लेवोनोइड्स से भरपूर है। एंटीऑक्सिडेंट की प्रचुर मात्रा पाई जाने के कारण मेटाबॉलिज्म को रेगुलेट करने में मदद मिलती है। इसके अलावा शरीर में मौजूद टॉक्सिक पदार्थ भी बाहर आ जाते हैं। इसमें विटामिन सी, मैगनीज़ और विटामिन बी व फोलेट एसिड पाए जाते हैं। इसके अलावा प्याज में मौजूद प्रीबायोटिक फाइबर पाचनतंत्र को भी मज़बूती प्रदान करते हैं। इसे खाने से शरीर में सोडियम और पोटेशियम की कमी पूरी हो जाती है।

5. फूलगोभी भी खाएं

अगर आप किडनी की समस्या से परेशान है, तो फूलगोभी आपके लिए फायदेमंद है। एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर फूलगोभी में विटामिन के, फोलेट और फाइबर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इससे हमारे शरीर को मज़बूती मिलती है। इसमें मौजूद एंटी इंफ्लामेंटरी गुण किडनी के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद साबित होते हैं। इसे खाने से शरीर में फायफोरस और प्रोटीन की कमी पूरी होती है और शरीर हेल्दी व फिट रहता है।

एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर फूलगोभी में विटामिन के, फोलेट और फाइबर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। चित्र शटरस्टॉक।

6. एवोकाडो को डाइट में करें शामिल

एवोकाडो में तकरीबन 20 प्रकार के विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं। इसमें अन्य खाद्य पदार्थों की तुलना में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा निम्न और फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है, जो हमारी इंटेस्टाइनस को फयदा पहुंचाती हैं। इससे शरीर में ब्लड शुगर नियंत्रित रहती है। ये गट हेल्थ का ख्याल रखता है, जिससे आपको लंबे वक्त तक भूख भी नहीं लगती है।

ये भी पढ़ें- Weight loss diet : वेटलॉस के बाद फिर से नहीं बढ़ने देना वजन, तो इन 5 हेल्दी फूड कॉम्बीनेशन्स को बनाएं डाइट का हिस्सा

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें
ज्योति सोही

लंबे समय तक प्रिंट और टीवी के लिए काम कर चुकी ज्योति सोही अब डिजिटल कंटेंट राइटिंग में सक्रिय हैं। ब्यूटी, फूड्स, वेलनेस और रिलेशनशिप उनके पसंदीदा ज़ोनर हैं। ...और पढ़ें

अगला लेख