लॉग इन

सी-सेक्शन के बाद भी कम की जा सकती है पेट की चर्बी, बस याद रखें ये 6 जरूरी टिप्स

प्रसव के बाद एक मां की जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है। उसका खानपान, डेली रुटीन और चिंताएं भी सब बेबी पर ही फोकस होती हैं। पर इसके साथ-साथ आप अपनी फिटनेस का भी ध्यान रख सकती हैं।
डिलीवरी के बाद पूरी तरह स्वस्थ शरीर के बाद ही परफेक्मेंट शेप में लौटने की तैयारी करें
शालिनी पाण्डेय Updated: 24 May 2022, 13:52 pm IST
ऐप खोलें

मां बनना एक यादगार अनुभव ही नहीं एक नई ज़िम्मेदारी का आगाज़ है। ब्रेस्ट फीडिंग के दौरान अक्सर नई मांएं गर्भावस्था के दौरान बढ़े वजन से परेशान रहती हैं। ब्रेस्ट फीडिंग के दौरान भी यह वजन बढ़ता चला जाता है। जिसे बेबी के साथ कम करना उनके लिए मुश्किल हो जाता है। अपनी पहले वाली शेप में आने के लिए वे भरपूर कोशिश करती हैं। हालांकि, सी-सेक्शन के बाद मां के शरीर को पहले जैसा होने के लिए समय चाहिए। इसलिए आप किसी तरह की ऐक्सरसाइज या डाइटिंग का बोझ अपने शरीर पर डालना भी अन्याय होगा। इससे अनावश्यक जटिलताएं हो सकती हैं। इस लेख में, हम आपको सी-सेक्शन डिलीवरी के बाद अपने पेट को कम करने (How to burn belly fat after c- Section ) के कुछ प्रभावी और सुरक्षित तरीके बताएंगे।

डिलीवरी के कितने समय बाद शुरू करना चाहिए व्यायाम और क्यों?

किसी भी व्यायाम को शुरू करने से पहले 6-8 सप्ताह तक प्रतीक्षा करने की सलाह दी जाती है। आपके शरीर के पूरी तरह से ठीक होने की प्रतीक्षा न करने के परिणाम नुकसानदेह हो सकते हैं जैसे:

भारी रक्तस्राव , मांसपेशियों और जोड़ों (joints) की चोटें,  सर्जिकल स्टिचेज़ को नुकसान पहुंचना। इसलिए दोबारा जिम जाने से पहले अपने डॉक्टर से राय जरूर लें।

सी-सेक्शन के बाद बेली फैट कम करने के टिप्स

अपने पेट की चर्बी को कम करना कठिन लग सकता है, लेकिन हम आपको विश्वास दिलाते हैं कि इन तरीकों के साथ आप आसानी से अपने पेट की चर्बी कम कर सकती हैं। 

1. मालिश करवाएं

प्रसव के दो सप्ताह बाद, आप सुरक्षित रूप से गर्भावस्था के बाद की मालिश करवा सकती हैं। ये मालिश पेट की चर्बी को तोड़ती है और लिम्फ नोड्स से तरल पदार्थ को कम करने में मदद करती है। जिससे आपकी कमर कम हो जाती है। हालांकि, शुरुआती दिनों में पेट पर मालिश करवाने से बचें। इस समय केवल पीठ, हाथों और पैरों पर ध्यान दें। प्रसव के चार सप्ताह बाद, जब निशान बनने लगते हैं, तो पेट पर बिना दर्द के मालिश की जा सकती है।

बॉडी मसाज करवाना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।।चित्र: शटरस्टॉक

2. धीरे-धीरे टहलना शुरू करें 

सी-सेक्शन आपके पेट की कुछ मांसपेशियों को काट देता है, जिसके परिणामस्वरूप आपके पेट पर वसा की एक थैली बन जाती है। इससे आपके पेट की मांसपेशियों और पेल्विक फ्लोर पर दबाव पड़ता है। इसलिए, भारी व्यायाम करने से पहले 6-8 सप्ताह तक प्रतीक्षा करना महत्वपूर्ण है।
चलना या टहलना एक ऐसा व्यायाम है, जो कैलोरी को सेफली बर्न करता है। सप्ताह में कम से कम तीन बार अपने बच्चे के साथ टहलने जाएं।

3. हेल्दी डाइट लें 

सभी नई माताओं को स्तनपान कराते समय बहुत अधिक ऊर्जा की आवश्यकता होती है। सुनिश्चित करें कि आपका आहार कार्बोहाइड्रेट में समृद्ध है, वसा में कम है और पर्याप्त विटामिन और खनिजों से भरा हुआ है। ऐसी मिठाई और वस्तुओं से बचें जिनमें संतृप्त वसा (saturated fat) होती है – जैसे घी, तला हुआ भोजन और मक्खन। अधिक फल, सब्जियां और लीन प्रोटीन खाएं। एक फ़ूड लॉग रखें और एक दिन में आपके द्वारा खाए जाने वाले खाद्य पदार्थों और उसकी कैलोरी काउंट को रिकॉर्ड करें। यह आपको अपने मनचाहे आकार मेंबने रहने में मदद करेगा।

4. अपने पेट को बांधें

स्टिचेस पूरी तरह से ठीक हो जाने के बाद आप टमी बाइंडिंग कर सकती हैं। इसमें पेट को मलमल के कपड़े से बांधा जाता है, जो पट्टी जैसा दिखता है। माना जाता है कि टमी बाइंडिंग पेट को अंदर धकेलती है और आपके पेट के लटकने से बढ़ने वाली चर्बी से बचाती है। 

5. स्तनपान करवाएं 

यह पेट की चर्बी कम करने के सबसे आसान तरीकों में से एक है। सी-सेक्शन के बाद 6 महीने तक अपने बच्चे को स्तनपान कराएं। स्तनपान न केवल एक दिन में लगभग 500 अतिरिक्त कैलोरी बर्न करता है, बल्कि यह ऑक्सीटोसिन हार्मोन भी छोड़ता है, जो गर्भाशय के संकुचन को उत्तेजित करता है। यह आपके गर्भाशय को गर्भावस्था से पहले के आकार में वापस लाने में मदद करता है।

ब्रेस्टफीड करवाने से भी वेटलॉस होता है। चित्र: शटरस्टॉक

6. ढेर सारा पानी और तरल पदार्थ पिएं

प्रसव के बाद खूब पानी पिएं। यह न केवल आपके शरीर में लिक्विड बैलेंस को बनाए रखने में मदद करेगा, बल्कि आपकी कमर के आसपास की अतिरिक्त चर्बी को भी बर्न करेगा। नींबू पानी डिटॉक्स करने और आपके वजन को कम करने का एक अच्छा घरेलू उपाय है। आप गुनगुने पानी में नींबू का रस और शहद मिलाकर दिन में एक बार, बेहतर होगा कि सुबह के समय पी सकती हैं। मगर ये सभी को सूट नहीं करता। इसलिए इसे शुरू करने से पहले डॉक्टर से परामर्श जरूर कर लें। 

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

यह भी पढ़ें – मुश्किल नहीं है हैवी बट को शेप में लाना, हम बता रहे हैं इसे कम करने का तरीका

शालिनी पाण्डेय

...और पढ़ें

अगला लेख