Constipation Home Remedies : कब्ज से छुटकारा पाने में मददगार हो सकते हैं ये 5 घरेलू नुस्खे
ठीक से खाना न खाना, कुछ भी अंट-शंट खा लेना या बहुत जल्दी में खाना खाना। ज्यादातर नौकरीपेशा लोगों की खानपान की आदतें अमूमन ऐसी ही होती जा रही हैं। खानपान की ये गलत आदतें न केवल आपका वजन बढ़ाने में योगदान करती हैं, बल्कि पाचन संबंधी समस्याएं भी देती हैं। ऐसी ही एक सबसे आम पाचन संबंधी समस्या (Most common digestive problem) है कब्ज (Constipation)। अगर आपको सुबह मल त्याग में दिक्कत होती है या पेट ठीक से साफ नहीं हो पाता, तो इसे कब्ज कहा जा सकता है। कब्ज के उपचार के रूप में जहां आपको अपनी खानपान की आदतें ठीक करनी होंगी, वहीं कुछ घरेलू नुस्खे (Constipation home remedies) भी हैं, जो इससे काफी हद तक आराम दिला सकते हैं।
कब्ज से नुकसान (Constipation side effects)
अगर आपका पेट साफ नहीं है, तो आपको कई गंभीर समस्याएं होने का खतरा हो सकता है। साथ ही यह आपकी दैनिक गतिविधियों में भी परेशानी खड़ी कर सकता है। मल त्याग न होने से आपको भूख न लगना, बैचेनी महसूस होना, कमजोरी या थकावट, पेट में दर्द और उल्टी लगने जैसे लक्षण हो सकते हैं। जो आपके पूरे दिन को प्रभावित कर सकता है।
लेकिन सबसे पहले जानतें हैं इस समस्या के मुख्य कारण (Causes of constipation)
रिसर्च के मुताबिक पर्याप्त रूप से पानी न पीना और डाइट में फाइबर की कमी कब्ज का मुख्य कारण होती है। इसके अलावा शारीरिक गतिविधि की कमी और पेट से जुड़ी समस्याएं होने पर भी कब्ज की समस्या हो सकती है।
क्लीवलेंड क्लीनिक की रिसर्च के मुताबिक प्रेगनेंट महिलाएं या बच्चें के जन्म के बाद भी महिलाओं को कब्ज हो सकता है। इसके कारणों में हार्मोन में बदलाव आना और बच्चे के कारण स्टूल डाउन की प्रक्रिया धीमा होना हो सकता है।
जानिए कब्ज की समस्या में राहत दिलाने वाले 5 घरेलू नुस्खे (5 Home remedies for constipation)
1. गर्म दूध में घी (Ghee in lukewarm milk)
कब्ज से निजात पाने का सबसे प्रभावी घरेलू नुस्खा (Constipation home remedies) है गर्म दूध घी मिलाकर पीना। इस नुस्खे के 15 मिनट के अंदर मल त्याग हो जाता है। इसके लिए आपको गुनगुने या गर्म दूध में एक चम्मच घी मिलाकर पीना है। घी मल को नमी देकर नरम करने में मदद करेगा। साथ ही गर्म दूध का सेवन पेट को तेजी से साफ करने में मदद करेगा।
2. जीरा और अजवाइन (Jeera and Ajwain)
जीरा और अजवाइन का सेवन पेट की समस्याओं में फायदेमंद माना गया है। इसे आप कब्ज से राहत पाने के लिए घरेलू नुस्खे (Constipation home remedies) के तौर पर भी कर सकते हैं। इससे पेट साफ होने के साथ एसिडिटी, उल्टी आना, पेट दर्द, पेट में मरोड़ आदि सभी समस्याओं से जल्द राहत मिलती है।
इस नुस्खे के लिए आपको दो चम्मच अजवाइन के साथ दो चम्मच जीरा भूनकर पीस लेना है। साथ ही इसमें आधा चम्मच काला नमक भी मिलाएं। इस मिक्सच की थोड़ी सी मात्रा लेकर गर्म पानी से साथ सेवन करें।
जीरा और अजवाइन दोनों को ही पेट से जुड़ी समस्याओं के लिए असरदार माना गया है। साथ ही काला नमक का सेवन पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है।
3. मुनक्के का सेवन (Soaked Munakka)
कब्ज की समस्या में तुरंत राहत पाने के लिए मुनक्के सबसे ज्यादा नुस्खा है। इसके लिए आपको 8 से 10 मुनक्के पानी में भिगोकर रख देने हैं। सुबह इसके बीज निकालकर गर्म दूध के साथ सेवन करें।
आयुर्वेद के अनुसार मुनक्के का सेवन पेट की समस्याओं में जल्द राहत देता है। साथ ही थकावट और कमजोरी दूर करने के लिए भी यह नुस्खा असरदार है।
यह भी पढ़े – हार्ट हेल्थ और हेयर दोनों के लिए फायदेमंद है पपीता, पर क्या आप जानती हैं इसे खाने का सही तरीका?
4. आयुर्वेदिक मसाज (Hot oil massage)
आयुर्वेद में गर्म तेल की मसाज को भी असरदार माना गया है। इसके लिए आपको गुनगुने तेल में अजवाइन मिलाकर पेट के निचले हिस्से में मसाज करनी है। इससे आपको पेट दर्द, कब्ज और एसिडिटी की समस्या से जल्द राहत मिलेगी।
गर्म तेल की मसाज मसल्स को रिलेक्स करके पेट की मरोड़ को ठीक करने में मदद करेगी।
5. त्रिफला चूर्ण (Triphala Churna)
त्रिफला चूर्ण पेट की समस्याओं को दूर करके पाचन को दुरुस्त बनाने में मदद करेगा। इस नुस्खे के लिए आपको अजवाइन, त्रिफला और सेंधा नमक को बराबर मात्रा में मिलाकर रखना है। रोज दिन में दो बार इस चूर्ण के सेवन से सालों पुरानी कब्ज की समस्या भी ठीक हो जाएगी।
यह भी पढ़े – मेनोपॉज के बाद वजन होने लगा है आउट ऑफ कंट्रोल, तो इन 4 तरीकों से कम करें वेट लॉस
डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।