लॉग इन

अपने बढ़ते बच्चों को हर रोज़ करवाएं ये 5 आसन, पॉश्चर में सुधार कर लंबा दिखने में करेंगे मदद

योग से भला क्या संभव नहीं है। मोटापा कम करने से लेकर तनाव कंट्रोल करने तक। सबसे खास बात, ये आपके पॉश्चर में सुधार कर आपको लंबा दिखाने में भी मदद कर सकता है।
योग आसन से दिन भर एनर्जेटिक फील किया जा सकता है। चित्र शटरस्टॉक
निशा कपूर Updated: 20 Oct 2023, 09:27 am IST
ऐप खोलें

ऐसा माना जाता है और कहा भी जाता है कि योग में (Yoga) हर परेशानी का हल छिपा है। ऐसा ही कुछ लम्बाई के संबंध में भी है। कुछ लोग ऐसे होते हैं, जिनकी पोषण की कमी या फिर किसी अन्य वजह से लम्बाई कम रह जाती है। जबकि कुछ लोग लंबे होने के बावजूद अपने कद से छोटे दिखते हैं। इसकी वजह है उनका झुककर चलना या खराब पॉश्चर। यहां हम उन योगासनों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपके पॉश्चर में सुधार कर आपको लंबा दिखाने (Yoga to increase height) में मदद करेंगे। साथ ही अगर आप अपने बढ़ते बच्चों को नियमित इन योगासनों का अभ्यास करवाएं , तो उनका कद बढ़ भी सकता है।

‘ओशो’ कहते हैं, “योग को धर्म, आस्था और अंधविश्वास के दायरे में बांधना सही नहीं है। योग विज्ञान है, जो जीवन जीने की कला है। साथ ही यह पूर्ण चिकित्सा पद्धति है। जहां धर्म हमें खूंटे से बांधता है, वहीं योग सभी तरह के बंधनों से मुक्ति का मार्ग है।”

आपके बच्चो की अच्छी हाइट के ज़रूरी हैं यह फूड्स। चित्र : शटरस्टॉक

लम्बाई बढ़ाने में योग कैसे सहायता करता है?

योग करने वाले व्यक्ति को ही इसके शारीरिक और मानसिक लाभ के बारे में पूरी जानकारी होती है। रोजाना योगाभ्यास करने से लंबाई बढ़ाने वाले हार्मोन (ह्यूमन ग्रोथ हार्मोन) उत्तेजित और एक्टिव हो सकते हैं, जिससे हाइट बढ़ने में सहायता मिल सकती है।

आपके पॉश्चर में सुधार कर लम्बाई बढ़ाने में मददगार हैं ये योग

शरीर को स्वस्थ रखने के साथ लम्बाई बढ़ाने के लिए भी विभिन्न योगासन का अभ्यास किया जा सकता है। लेकिन ध्यान रहे कि योग का लाभ तभी मिलता है, जब आप इसे किसी योग्य योग प्रशिक्षक की देखरेख में करते हैं।

1 सुखासन

लम्बाई बढ़ाने के लिए सुखासन किया जा सकता है। असल में, यह आसन कमर, गर्दन व पैर के साथ-साथ हाथों में खिंचाव पैदा करता है, जिससे हाइट बढ़ने में सहायता मिल सकती है। फिलहाल, इस तथ्य की पुष्टि के लिए कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण उपलब्ध नहीं हैं।

सुखासन करने से अस्थमा में काफी फायदा होता है। चित्र : शटरस्टॉक

सुखासन करने का तरीका-

  • सुखासन करने के लिए सबसे पहले मैट बिछाएं।
  • अब मैट पर पालथी मारकर बैठ जाएं और कमर व गर्दन को सीधा रखें।
  • दोनों हथेलियों को ज्ञान मुद्रा में घुटनों पर रखें।
  • अब दोनों आंखे बंद कर धीरे-धीरे सांस लें और छोड़ें।
  • जितनी देर हो सके इस मुद्रा में बने रहिए।

2 पश्चिमोत्तानासन

पश्चिमोत्तानासन का निरंतर अभ्यास करने से शरीर में लचीलापन उत्पन्न हो सकता है। शरीर के लचीलापन होने की वजह से लंबाई बढ़ने में सहायता मिल सकती है। इसलिए, लंबाई बढ़ाने के लिए योग में पश्चिमोत्तानासन का भी सहारा लिया जा सकता है।

पश्चिमोत्तानासन करने का तरीका-

  • इसके लिए मैट बिछाकर दोनों पैरों को सामने की तरफ फैलाकर बैठ जाएं।
    ध्यान रहे कि पैरों के बीच में अधिक दूरी न हो।
  • इस स्थिति में गर्दन, सिर और रीढ़ की हड्डी एक सीध में ही होनी चाहिए।
  • अब अपने हाथों को ऊपर की तरफ उठाते हुए और सांस छोड़ते हुए आगे की तरफ झुकें। जितना संभव हो उतना झुकें और हाथ को आगे कर पैरों की उंगलियों को पकड़ने की कोशिश करें। साथ ही माथे से घुटने को छूने का प्रयास करें।
  • कुछ सेकंड इसी स्थिति में रहें और नियमित रूप से सांस लेते रहें।
  • अब धीरे-धीरे अपनी प्रारंभिक अवस्था में आ जाएं।
  • इस योगासन के चक्र को तीन से पांच बार किया जा सकता है।

3 कैट पोज़

लम्बाई बढ़ाने के लिए योग में मार्जरी आसन को भी शामिल किया जा सकता है। असल में, यह आसन स्पाइन के साथ-साथ शरीर के अन्य भागों को लचीला करने में सहायता कर सकता है। लचीलेपन की यह प्रक्रिया हाइट बढ़ाने में सहायक साबित हो सकती है।

कैट काउ पोज आपको बाजुओं की चर्बी से राहत दिलाता है। चित्र:शटरस्टॉक

कैट पोज करने का तरीका-

  • इसके लिए सबसे पहले योग मैट बिछाकर वज्रासन में बैठ जाएं।
  • फिर हाथों को आगे की तरफ फैलाकर जमीन पर रखें और हाथ व घुटनों के बल आ जाएं। इस अवस्था में आपके शरीर का आकार बिल्ली की तरह नज़र आएगा।
  • फिर सांस लेते हुए रीढ़ को नीचे की तरफ करें और गर्दन को ऊपर की ओर उठाएं। कुछ सेकंड इस स्थिति में बने रहें।
  • उसके बाद सांस छोड़ते हुए रीढ़ को ऊपर की ओर करें और गर्दन को नीचे की तरफ झुकाएं। कुछ सेकंड इसी स्थिति में बने रहें।
  • इसके बाद धीरे-धीरे वज्रासन में आ जाएं।
  • इस योगासन को आप 3-5 बार कर सकते हैं।

4 ताड़ासन

ताड़ासन को हाइट बढ़ाने के लिए योग में शामिल किया जा सकता है। ऐसा माना जाता है कि ताड़ासन को करने पर शरीर की मांसपेशियों को मजबूती मिलती है। साथ ही यह शरीर को लचीला करने में सहायता कर सकता है, जिससे लम्बाई बढ़ने में सहायता मिल सकती है। लेकिन योग प्रशिक्षक की सलाह पर ही इसे करना चाहिए।

ताड़ासन करने का तरीका-

  • इस योगासन को करने के लिए समतल स्थान पर सीधे खड़े हो जाएं। दोनों पैर एक सामान होने चाहिए। ध्यान रहे कि पैरों के बीच में अधिक दूरी न हो।
  • फिर अपने दोनों हाथों की उंगलियों को फंसाकर सिर के ऊपर ले जाएं। ध्यान रहे कि हथेलियों की दिशा आसमान की ओर होनी चाहिए।
  • फिर गहरी सांस लेते हुए शरीर को ऊपर की ओर खींचे। इस स्थिति के दौरान आपके शरीर का भार सिर्फ पंजों पर होना चाहिए।
  • कुछ सेकंड इस स्थिति में बने रहने का प्रयास करें और नियमित रूप से सांस लेते रहें। फिर सांस छोड़ते हुए प्रारंभिक अवस्था में आ जाएं।
  • शुरुआत में इस आसन के 3 से 5 चक्र किए जा सकते हैं।

5 वृक्षासन

हाइट बढ़ाने की योगा की लिस्ट में वृक्षासन को भी शामिल किया जा सकता है। असल से, इस आसन को करने के दौरान पैर, बांहों और पीठ पर खिंचाव पड़ता है, जिससे लम्बाई बढ़ने में सहायता मिल सकती है।

वजन बढ़ने से होने वाली समस्याओं से सतर्क रहने के लिए

बीएमआई चेक करें
ट्री पोज़ एक साधारण योगाभ्यास है जो इम्युनिटी को बहुत सारे लाभ देता है। चित्र शटरस्टॉक

वृक्षासन करने का तरीका-

  • इस के लिए सबसे पहले समतल जगह पर सीधे खड़े हो जाएं और अपने पैरों को जोड़ लें।
  • फिर हाथों की सहायता से बाएं तलवे को दाई जांघ पर टिका दें। ध्यान रहे शरीर का संतुलन बिगड़ना नहीं चाहिए।
  • उसके बाद हाथों को ऊपर उठाकर नमस्कार की अवस्था में आ जाएं।
  • कुछ सेकंड इस अवस्था में बने रहने का प्रयास करें और शरीर को संतुलित रखें।
  • फिर धीरे-धीरे शुरुआती अवस्था में आ जाएं।
  • इस प्रक्रिया को पैर के दूसरी ओर भी करें।
  • शुरुआत में आप इस योगासन के 2 से 4 चक्र तक कर सकते हैं।

यह भी पढ़े- पोषण की अच्छी आदतें भी दे सकती हैं आपको जवां और दमकती त्चचा, एक्सपर्ट बता रहे हैं कैसे

निशा कपूर

देसी फूड, देसी स्टाइल, प्रोग्रेसिव सोच, खूब घूमना और सफर में कुछ अच्छी किताबें पढ़ना, यही है निशा का स्वैग। ...और पढ़ें

अगला लेख