Dear Beginners, वर्कआउट शुरू करने पर नॉर्मल है इन 4 चीजों का होना, न लें टेंशन
सुबह उठकर वर्कआउट के लिए निकलना और घंटों तक जिम में पसीना बहाना आसान नहीं है। मगर फिटनेस के लिए इस तरह का सेक्रिफाइज़ करना ज़रूरी है। मगर वर्कआउट से लौटने के बाद आप थकान से भर जाते हैं। इसके अलावा मसल्स में होने वाला पेन भी कई बार असहनीय हो जाता है। ऐसे में उचित मील के साथ कुछ देर का आराम करना तो बनता है। मगर क्या ये उचित है। जानते हैं एक्सपर्ट ये ऐसी ही 4 चीजें जिन्हें वर्कआउट(Workout effects) के बाद करना पूरी तरह से है नॉर्मल।
वर्कआउट को लेकर लोगों के मन में कई भ्रांतियां घर कर जाती है। वकआउट के बाद खाना न खाएं, सोएं नहीं बॉडी को स्ट्रेच न करें और न जाने क्या क्या इन सभी सवालों के जवाब के लिए इस लेख को अवश्य पढ़ें। इस बारे में हेल्थ एंड फिटनेस एक्सपर्ट वनीता रंधाना का कहना है कि व्यायाम के बाद कुछ देर आराम करना किसी भी प्रकार से गलत नहीं है। इसके अलावा एनर्जी को रिस्टोर करने के लिए पोस्ट वर्कआउट मील्स अवश्य लें। इससे मांसपेशियों की मज़बूती बढ़ेगी और शरीर में रक्त प्रवाह नियमित होने लगता है। दरअसल, सभी लोगों का शरीर एक दूसरे से अलग होता है। ऐसे में हर व्यक्ति के शरीर के अनुसार उन्हें एक्टिविटीज़ सूट करती हैं।
इस बारे में बातचीत करते हुए स्क्वैट्अप फिटनेस सेंटर के फाउंडर रोहित बोडा का कहना है कि हेल्दी वर्कआउट रूटीन अच्छे स्वास्थ्य के लिए बेहद आवश्यक है। ऐसे में वर्कआउट के बाद होने वाली थकान और कमज़ोरी को दूर करने के लिए कार्ब्स का सेवन फायदेमंद साबित होता है। इससे शरीर में ग्लाइकोजन लेवल सामान्य बना रहता है। इसके लिए डाइट में फल, सब्जियां और होल ग्रेन को एड कर सकते हैं। वर्कआउट के बाद अगर कुछ खाने की चाहत हो रही है, तो खुद को खाने से न रोकें। इसका प्रभाव मेटाबॉलिज्म पर दिखने लगता है। वहीं वर्कआउट के बाद शावर अवश्य लें। इससे स्किन संबधी समस्याओं और स्वैटिंग से शरीर में बढ़ने वाले बैक्टीरिया से राहत मिल जाती है। मसल्स हेल्दी और फिट बने रहते हैं। साथ ही शरीर में ताज़गी बरकरार रहती है।
जानें वो 4 चीजें, जो वर्कआउट के बाद हैं पूरी तरह से नॉर्मल
1. थकान या नींद महसूस होना
मेडिलाइन प्लस के अनुसार एक्सरसाइज के बाद थकान होना सामान्य है। देर तक वर्कआउट करने से आप मानसिक और शारीरिक तौर पर थक जाते है। दरअसल, व्यायाम से मसल कान्टरेक्शन बढ़ने लगते हैं। जो शरीर में आलस्य का कारण बन जाते हैं। ऐसे में कुछ देर का आराम आपके बॉडी एनर्जी को रिस्टोर करने में मदद करती है। इससे मेंटल एलर्टनेस बढ़ जाती है और आप बेहतर प्रदर्शन कर पाते है। थोड़ी देर की नेप से मसल रिकवरी होने लगती है।
2. भूख का बढ़ना
अगर आप भी ऐसा सोचती हैं कि वर्कआउट के बाद कुछ खाने से वज़न बढ़ने लगता है। तो ये पूरी तरह से गलत है। कुछ देर की एक्सरसाइज से शरीर से पसीना बहने लगता है। ऐसे में शरीर को दोबारा से ऊर्जावान बनाने और मसल्स को हेल्दी रखने के लिए मील्स लेना गलत नहीं हैं। प्रशिक्षक की सलाह से हेल्दी डाइट लें और फ्राइंड फूड खाने से बचें। एक्सपर्ट के अनुसार व्यायाम के बाद 1 घण्टे के भीतर खाना अवश्य खाएं। इससे शरीर में कमज़ोरी की समस्या का समाधान आसानी से होने लगता है।
3. मसल क्रैंप्स होना
कुछ देर एक्सरसाइज़ करने के बाद शरीर में की मांसपेशियों में खि्चाव आने लगता है। पूरी बॉडी के स्ट्रेच होने से बाजूओं से लेकर टांगों तक पूरे शरीर में दर्द का अनुभव होने लगता है। इससे शरीर खुद को कमज़ोर और थकान से भरा महसूस करने लगता है। अगर आपने बतौर फ्रैशर वर्कआउट शुरू किया है, तो ये दर्द कई दिनों तक शरीर में बना रह सकता है। एक्सरसाइज़ से मसल्स में होने वाली ऐंठन पूरी तरह से सामान्य है।
4. ज्यादा प्यास लगना
शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए पानी अवश्य पीएं। इससे शरीर में होने वाली पानी की कमी को दूर किया जा सकता है। दरआल, वर्कआउट के समय पसीना बहने से गला सूखने लगता है। पानी पीने के बाद शरीर में दोबारा ये एनर्जी महसूस होती है। कुछ लोग वॉटर रिटेंशन के डर से वर्कआउट के बाद पानी पीने से कतराते हैं, जो पूरी तरह से गलत है।
ये भी पढ़ें- नॉक नीज़ ने तकलीफदेह बना दिया है डेली रुटीन, तो इन एक्सरसाइज़ से करें दिन की शुरुआत