लॉग इन

शॉर्ट ड्रेसेस पहननी हैं, इन काल्फ मसल एक्सरसाइज से बनाएं अपनी टांगों को सुडौल

बाॅडी पॉजीटिविटी के लिए हम कहते हैं कि जिस तरह भी आप खुद को कम्फर्टेबल महसूस करें, वह आपके लिए सही है। पर अपनी फिटनेस का ख्याल रखना और लेग्स को टोंड रखना भी एक अच्छी आदत हो सकती है।
जानते हैं वो एक्सरसाइज़ जिनकी मदद से काल्फ मसल्स पर जमा फैट्स होंगे दूर चित्र अडोबी स्टॉक
ज्योति सोही Updated: 18 Oct 2023, 10:15 am IST
ऐप खोलें

बहुत सी महिलाएं ऐसी है, जिनके काल्फ मसल्स पर जमा फैट्स उनके लिए परेशानी का कारण बन जाते हैं। इसके चलते वो स्कर्टस और मिनीज़ व मिडीज़ को अवॉइड करने लगती है। दरअसल, टांगों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए काल्फ मसल्स पर जमा अतिरिक्त फैट को बर्न करना बेहद ज़रूरी है। स्लिम लेग्स के माध्यम से अतिरिक्त फैट्स (Tips to lose calf fat) को दूर करके उन्हें मज़बूत बनाया जा सकता है। जानते हैं वो एक्सरसाइज़ जो हमारी इस समस्या को सुलझा सकती हैं।

जानते हैं वो एक्सरसाइज़ जिनकी मदद से काल्फ मसल्स पर जमा फैट्स होंगे दूर

1. जंप स्क्वैट्स (Jump squats)

इस एक्सरसाइज़ से आपकी टांगों से लेकर कंधों तक सभी अंगों में मौजूद ऐंठन दूर होने लगती है। साथ ही बॉडी भी टोन्ड हो जाती है। जंप स्क्वैटस को करने से शरीर का स्टेमिना बिल्ड होता है। इससे आप थकान और बेचैनी महसूस करने की समस्या से भी दूर रहती है। साथ ही आपकी शरीर भी फुर्तीला रहता है।

हेल्दी और फिट रहना चाहती हैं, तो स्क्वाट्स समेत बताई गई अन्य एक्सरसाइज़ अपने रुटीन में ज़रूर शामिल करें। चित्र अडोबी स्टॉक

इसे करने के लिए इन स्टेप्स को करें फॉलो

इसे करने के लिए सीधे खड़े हो जाएं। उसके बाद दो हाथों को एक दूयरे में कस लें। टांगों को बैन्ड करें और चेयर पोज़ में झुकें।

उसके बाद दो हाथों को माथे के उपर ले जाएं और दोनों पैरों से जंप करें। इस प्रक्रिया को 8 से 10 बार दोहराएं। इससे पूरा वज़न पैरों पर आने लगता है।

दिनभर में 10 स्क्वैट्स के 3 सेट्स को करें। इससे काल्फ मसल्स को मज़बूती मिलती है और शरीर भी हेल्दी बनता है।

2. सिंगल लेग स्क्वैट्स (Single leg squats)

ये एक्सरसाइज़ हमारी टांगों में दर्द और ऐंठन को दूर करती है। इससे शरीर में लचीलापन बढ़ने लगता है। शरीर हेल्दी और मज़बूत बनता है। इसे करने के लिए अपनी टांगों को मज़बूती से ज़मीन पर टिकाएं रखना आवश्यक है। टांगों पर जमा अतिरिक्त फैट्स (Extra fats) को दूर करने का ये एक आसान उपाय है।

इसे करने के लिए इन स्टेप्स को करें फॉलो

इसे करने के लिए मैट पर सीधे खड़े हो जाएं। दोनों टांगों को घुटनों से मोड़ लें। इस बात का ख्याल रखें कि दोनों टांगों के मध्य दूरी बनाए रखें।

दोनों बाजूओं को आगे की ओर ले आएं। बाजूओं को एक दम सीधा रखें, ताकि आपकी बॉडी का बैलेंस मेंटेन रहे। इस दौरान दोनों घुटनों को मोड़े रखें।

अब दाहिनी टांग को आगे की ओर लेकर जाएं और बाई टांग को अपनी जगह पर ही बने रहने दें। 10 सेकण्ड तक टांग को आगे हवा में कुछ देर उठाएं रखने के बाद टांग को वापिस ले आएं।

इसके बदले अब दूसरी टांग को इसी तरह से आगे की ओर बढाएं। ये एक्सरसाइज़ शरीर में लचीलापन लाने में मददगार साबित होती है।

वजन बढ़ने से होने वाली समस्याओं से सतर्क रहने के लिए

बीएमआई चेक करें

3. पाइल काल्फ रेज़िज़ (Pile calf raises)

इस एक्सरसाइज़ को अगर आप अपने वर्कआउट रूटीन में शामिल करती है, तो इससे काल्फ मसल्स के अलावा बाजूओं की मांसपेशियों को भी स्ट्रेथ (strength) मिलती है। शरीर हेल्दी और लचीला बना रहता है। इसके अलावा इस एक्सरसाइज़ को नियमित तौर पर करने से माइंड रिलैक्स रहता है।

इसे करने के लिए इन स्टेप्स को करें फॉलो

इसे करने के लिए मैट पर सीधे खड़े हो जाएं। अब दोनों टांगों को बाहर की ओर निकाल लें। घुटने बाहर की ओर स्ट्रेच करें। इसके बाद दो एड़ियों को उपर उठाएं।

अब दोनों हाथों को आपस में बंद कर लें और आगे की ओर स्ट्रेच करें। अपनी नज़र अपनी बाजूओं पर बनाए रखें। इसे करने से पूरे शरीर में एनर्जी का लेवल बढ़ने लगता है।

इस पोस्चर में 30 सेकण्ड तक बने रहें। इससे शरीर में अकड़ान का अनुभव होने लगता है। रोज़ाना इसे करने से ओवरऑल बॉडी (Overall body) के फैटस बर्न होने लगते हैं।

दिनभर में 10 स्क्वैट्स के 3 सेट्स को करें। इससे काल्फ मसल्स को मज़बूती मिलती है और शरीर भी हेल्दी बनता है। चित्र अडोबी स्टॉक

4. सूमो स्क्वैट्स (Sumo squats)

सूमो स्क्वैट्स हमारे शरीर में जमा फैट्स को दूर करने में सहायक साबित होते हैं। इस एक्सरसाइज़ को करने से पूरा वज़न काल्फस पर आता है। इससे जमा फैट्स अपेन आप बर्न होने लगते हैं। इससे पेट पर जमा चर्बी भी दूर होती है। साथ ही बॉडी में मज़बूती आने लगती है और शरीर फलैक्सिबल होता है।

इसे करने के लिए इन स्टेप्स को करें फॉलो

इसे करने के लिए मैट पर सीधे खड़े रहें और दोनों हाथों से डंबल (Dumbbell) को पकड़ लें। अब दोनों टांगों के मध्य दूरी बनाकर रखें।

अब दोनों घुटनों को मोड़ते हुए नीचे बैठें और फिर उपर उठें। पूरी प्रक्रिया में डंबल को हाथ में पकड़े रखें। डंबल को 10 से 15 बार लिफ्ट करें।

नीचे से उपर उठने के बाद कुछ देर तक पंजों के बल खड़े रहें। इससे काफ मसल्स को मज़बूती मिलती है और वे आसानी से टोन्ड होने लगते हैं।

ये भी पढ़ें- <a title="Arthritis in menopause : मेनोपॉज के साथ बढ़ सकती है अर्थराइटिस की जटिलताएं, जानिए इस स्थिति से निपटने के उपाय” href=”https://www.healthshots.com/hindi/preventive-care/what-is-the-cause-and-treatment-of-arthritis-in-menopause/”>Arthritis in menopause : मेनोपॉज के साथ बढ़ सकती है अर्थराइटिस की जटिलताएं, जानिए इस स्थिति से निपटने के उपाय

ज्योति सोही

लंबे समय तक प्रिंट और टीवी के लिए काम कर चुकी ज्योति सोही अब डिजिटल कंटेंट राइटिंग में सक्रिय हैं। ब्यूटी, फूड्स, वेलनेस और रिलेशनशिप उनके पसंदीदा ज़ोनर हैं। ...और पढ़ें

अगला लेख