लॉग इन

वेट लॉस के लिए एक्सरसाइज और डाइट से भी ज्यादा जरूरी है इन 4 मिथ को तोड़ना 

वेट लॉस के लिए हम बिना जाने-समझे किसी फैड डाइट या मिथ को फॉलो करने लगते हैं। जबकि इनकी वास्तविकता की जांच कर सही दृष्टिकोण अपनाने से ही हम अपनी वजन घटाने की यात्रा में कामयाब हो सकते हैं।
अपने वजन को नियंत्रित रखने के लिए आप बाजरा को अपनी डाइट में शामिल कर सकती हैं। चित्र: शटरस्टॉक
टीम हेल्‍थ शॉट्स Published: 8 Sep 2022, 08:00 am IST
ऐप खोलें

अक्सर लोग वजन कम करने का संकल्प लेते हैं। इस पर वे बहुत अधिक मेहनत भी करते हैं। आपने ज्यादातर लोगों से सुना होगा कि वजन कम करना वजन बढ़ाने की तरह ही एक लड़ाई है। यदि मोटापा बहुत अधिक है, तो वजन घटाना हमेशा दूर की कौड़ी जैसा लगता है। कई बार सीमित आहार का पालन करने से लेकर लगभग हर चीज से खुद को भूखा रखने तक, आजमाने के बावजूद वजन कुछ किलो ही घट पाते हैं। हालांकि वजन कम करने की इस लड़ाई में लोग वजन घटाने के कुछ मिथकों के जाल में फंस जाते हैं। वजन घटाने संबंधी कुछ मिथकों (myths about weight loss) को दूर करने के लिए हेल्थ शॉट्स ने न्यूट्रीशन एक्सपर्ट कविता देवगन से बात की।

यहां हैं वजन घटाने के मिथ और उनके फैक्ट

  1. मिथ : फैड डाइट वजन कम करने में मदद करती है

फैक्ट : जल्दी वजन कम करना कौन नहीं चाहता? पर इसे एक दिन या एक रात में संपन्न नहीं किया जा सकता है। यह एक धीमी और सुंदर यात्रा है। यदि आप अपने वजन में महत्वपूर्ण बदलाव देखना चाहती हैं, तो आपको इसकी सही जानकारी होनी चाहिए। साथ ही लगातार प्रयास करना होगा। यह भी जानना चाहिए कि मोटापा घटाने वाली प्रचलित डाइट हर किसी के लिए उपयुक्त नहीं होती है।

कविता देवगन के शब्दों में, “फ़ैड डाइट का पालन करने से आपको कभी भी स्वस्थ तरीके से वजन कम करने में मदद नहीं मिलती है। इसकी बजाय, खुद को सही जानकाी से लैस करें। वजन घटाना विज्ञान है। आपको इसका पालन करने के साथ-साथ इसे व्यवहार में भी शामिल करना होगा। सिर्फ अफवाहों पर भरोसा न करें। कुछ साहित्य पढ़ें। कुछ साइट खोलें। कुछ न्यूट्रीशनिस्ट से बात करें। 

आप महसूस करेंगी कि आपके प्रश्नों के बहुत सरल उत्तर हैं। आपकी भ्रांतियों और भ्रमों के जाल भी साफ हो गए हैं। यह आपको बढ़े हुए वजन यानी फ्लैब के खिलाफ अपनी लड़ाई को सफल बनाने में एक लंबा रास्ता तय करेगा।”

  1. मिथ :  लो फैट यानी स्वस्थ आहार

फैक्ट : देवगन कहती हैं, यदि किसी आहार पर लेबल “लो फैट” का लगा होता है, तो हम इसे अपनी डाइट में शामिल करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। यह सोचते हुए कि यह वजन कम रखने का एक सही तरीका है। लेकिन कम वसा का मतलब कम कैलोरी नहीं है। लो फैट होने के बावजूद भोजन कार्ब्स और चीनी से भरा हुआ हो सकता है। यह कैलोरी में भी उच्च हो सकता है। लेबल को थोड़ा और विस्तार से पढ़ें।

  1. मिथ: आहार से कार्ब्स को हटाने से तेजी से वजन कम होता है

फैक्ट: तेजी से वेट लॉस करने वाले अपने आहार से कार्ब्स को हटा देते हैं। पर यह वास्तव में काम नहीं कर सकता है। हमारे शरीर को हमेशा कार्ब्स की सख्त जरूरत होती है। इसलिए अपने शरीर को काब्र्स जरूर दें।

वेट लॉस के लिए फैड डाइट की बजाय पोर्शन पर ध्यान देना चाहिए। चित्र: शटरस्टॉक

यह भी सुनिश्चित करें कि आप सही कार्बोहाइड्रेट का चयन कर रही हैं। अपने पोर्शन को नियंत्रण में रखें। उन्हें पूरी तरह से खत्म करने से आप केवल उनके लिए और अधिक तरसेंगी। कभी-कभी आप अपने शरीर की ज़रूरत से ज्यादा खिला देती हैं।

4  मिथ: सप्लीमेंट लेने से वजन घटाने में तेजी आ सकती है

फैक्ट: बाजार वजन घटाने की खुराक से भरा हुआ है। ये बड़े पैमाने पर परिणाम दिखाने का दावा करते हैं। वास्तव में ये सभी खुराक सभी के लिए काम नहीं करते। कुछ लोगों के लिए उनके काम करने का एकमात्र कारण प्लेसीबो प्रभाव है। लोग स्मार्ट मार्केटिंग रणनीति के शिकार हो जाते हैं। वे सप्लीमेंट डाइट की आवश्यकता महसूस करना शुरू कर देते हैं। इससे वे स्वाभाविक रूप से खाने के बारे में अधिक जागरूक हो जाते हैं।

फैड डाइट की बजाय हेल्दी डाइट के साथ एक्सरसाइज भी जरूरी है। चित्र: शटरस्टाॅक

अंत में बात यह है कि अपने-आप को भोजन, शरीर और वजन के बीच के जटिल संबंधों से अवगत कराना चाहिए। मिथकों या सनक के पीछे आंख मूंद कर विश्वास करने की बजाय, साक्ष्य-आधारित दृष्टिकोण का पालन करने का प्रयास करना चाहिए। 

यह भी पढ़ें:-वेट लॉस को सनक न बनाएं, रेपिड वेट लॉस आपको दे सकता है ये 5 समस्याएं 

वजन बढ़ने से होने वाली समस्याओं से सतर्क रहने के लिए

बीएमआई चेक करें

टीम हेल्‍थ शॉट्स

ये हेल्‍थ शॉट्स के विविध लेखकों का समूह हैं, जो आपकी सेहत, सौंदर्य और तंदुरुस्ती के लिए हर बार कुछ खास लेकर आते हैं। ...और पढ़ें

अगला लेख