लॉग इन

आपके घर में भी मौजूद हैं दांतों को मजबूत बनाने वाले ये 6 आयुर्वेदिक नुस्खे, जानिए कैसे करना है इस्तेमाल

दांतों में होने वाले दर्द, कैविटी और दुर्गंध से मुक्ति पाने के लिए दांतों की नियमित सफाई और उनका ख्याल रखना बेहद ज़रूरी है। दांतों को मजबूत बनाए रखने के लिए जानते हैं कुछ आसान नुस्खे।
शरीर के बाकी अंगों के समान अगर आप अपने दांतों को हेल्दी रखना चाहते हैं, तो इन आसान नुस्खों को अपनाएं।चित्र- अडोबी स्टॉक
ज्योति सोही Updated: 6 Jun 2023, 18:31 pm IST
ऐप खोलें

दांत हमारे शरीर का महत्वपूर्ण अंग है। दांतों की मज़बूती के लिए रेगुलर चेकअप बेहद ज़रूरी है। अक्सर बहुत से लोग दांतों की हेल्थ को लेकर लापरवाह हो जाते हैं। इसके चलते धीरे धीरे दांतों में दर्द, टूटना और कैविटी जैसे समस्याएं पनपने लगती है। अगर आपके दांत स्वस्थ होंगे, तो आप आसानी से खाना चबा पाएंगे। इसके अलावा दांतों संबधी समस्याओं से बचे रहेंगे। शरीर के बाकी अंगों के समान अगर आप अपने दांतों को हेल्दी रखना चाहते हैं (how to make teeth strong), तो इन आसान नुस्खों को अपनाएं।

दांतों की मज़बूती बनाए रखने के लिए ये नुस्खे अपनाएं

1. व्हीट ग्रास वॉटर

दांत में लगने वाली कैविटीज़ से बचने के लिए व्हीट ग्रास वॉटर का सेवन करें। इसमें मौजूद एंटी आक्सीडेंटस और क्लोराफिल दांतों की सेहत को फायदा पहुंचाती है। इसमें पाए जाने वाले गुण दांतों में पनपने वाले बैक्टीरिया की ग्रोथ को रोकने में सक्षम होते हैं।

गेहूं के ज्वारे से बना यह जूस पोषक तत्वों का खजाना है। चित्र शटरस्टॉक

2. दातुन का इस्तेमाल

सदियों से दांतों की सफाई के लिए दातुन का इस्तेमाल किया जाता है। लोग अक्सर नीम, बेर और बबूल की दातुल का प्रयोग करते हैं। इससे माउथ बैक्टीरिया से राहत मिलती है। इसके अलावा वे लोग जो सांसों की दुर्गंध से परेशान रहते है, उन्हें भी राहत मिल जाती है। एक नेचुरल माउथफ्रेशनर के तौर पर प्रयोग की जाने वाली दातुल मसूड़ों को भी मज़बूत करने में कारगर होती है।

3. हल्दी, नमक और मसटर्ड ऑयल

सरसों का तेल खाना पकाने से लेकर हेयर मसाज तक हर जगह प्रयोग किया जाता है। एंटी माइक्रोबियल गुणों से भरपूर ये तेल बैक्टीरिया को दूर करता है। माउथ इंफैक्शन और दांतों की सड़न को दूर करनें के लिए हल्दी, नमक और मसटर्ड ऑयल को मिलाकर एक घोल तैयार करें और दिन में एक दफा इसे सभी दांतों पर अप्लाई। आप इसे मंजन के समान दांतों पर लगा सकते है। इससे दांतों का पीलापन दूर होने लगेगा और दर्द व सूजन भी दूर होगी।

4. नमक का पानी

हल्के गुनगुने पानी में नमक मिलाकर कुल्ला करने से दांतों में मौजूद सेंसेशन की समस्या दूर होती है। खाना खाते समय गर्म और ठंडा लगने की समस्या दूर होती है। रूटीन में अगर आप नमक वाले पानी से दो बार कुल्ला करती हैं, तो दांतों की सभी परेशानियां दूर होने लगती है।

5. अमरूद के पत्ते

अमरूद के पत्तों में एंटी इंफलामेंटरी और एंटी माइक्रेबियल गुण मौजूद होते हैं। दांतों को सेहतमंद रखने के अमरूद के पत्तों को धोकर चबाएं। इसके अलावा इनको पानी में उबालकर कुल्ला करने से भी दांतों को मज़बूती मिलती है। साथ ही दांतों की स्वच्छता बनी रहती है। दांतों पर जमने वाली सफेद परत अपने आप रिलीज़ होने लगती है।

पोषक तत्वों से भरपूर अमरूद और अमरूद की पत्तियां हर तरह से फायदेमंद हैं।चित्र: शटरस्टॉक

6. लौंग का तेल

एंटी इंफ्लामेंटरी गुणों से भरपूर अगर आप दांत के दर्द से परेशान हैं, तो कुछ बूंद लौंग तेल को कॉटन पैड पर लगाकर दांतों पर अप्लाई करें। इसके अलावा छोटे आकार की कॉटन बॉल को लौंग के तेल में डिप करके दांतों में कुछ देर के लिए फंसा लें। इससे दांत दर्द में तुरंत राहत मिल जाती है। इसके अलावा साबुत लौंग को भी दांतों में दबाकर रखने से भी दर्द दूर हो जाता है।

ये भी पढ़ें- आपकी उम्र और खूबसूरती दोनों को नुकसान पहुंचा रहे हैं जंक फूड, जानिए कैसे

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें
ज्योति सोही

लंबे समय तक प्रिंट और टीवी के लिए काम कर चुकी ज्योति सोही अब डिजिटल कंटेंट राइटिंग में सक्रिय हैं। ब्यूटी, फूड्स, वेलनेस और रिलेशनशिप उनके पसंदीदा ज़ोनर हैं। ...और पढ़ें

अगला लेख