लॉग इन

शिल्पा शेट्टी ने सुपर टोंड एब्स पाने के लिए चुना पद संचालनासन, आप भी कर सकती हैं ट्राई

आपने कई सेलेब्स को शेप में रहने के लिए एनिमल फ्लो करते देखा होगा। लेकिन इस बार सुपर टोन्ड एब्स के लिए शिल्पा शेट्टी से जानिये अद्भुत योग साइकिल फ्लो।
आप शिल्‍पा से एक पद संचालनासन भी सीख सकते हैं। चित्र : Insta/Shilpashetty
टीम हेल्‍थ शॉट्स Published: 27 Apr 2021, 09:00 am IST
ऐप खोलें

अभी कुछ दिन पहले ही हमने शिल्पा शेट्टी को ईस्टर मनाते हुए देखा। आप सभी ने सोचा होगा कि कैसे वह पूरी तरह से सुडौल है, तब भी जब वे खूब मिठाई का आनंद लेती है। लेडीज उन्होंने इंस्टाग्राम पर आपके इस सवाल का जवाब दिया है।

शिल्पा ने अपने फीड पर एक साइकिल योग फ्लो उर्फ एक पद संचालनासन साझा किया। जब आप देखेंगे कि यह कैसे किया जाता है और इसमें क्या-क्या है, तो आपको पता चल जाएगा कि वे इसकी एक बहुत बड़ी फैन क्यों हैं।

यहां आप सभी के लिए शिल्पा का मोटिवेशन मैसेज है

“अपनी दिनचर्या में कुछ सक्रियता लाने के लिए, हम बहुत से ऐसे व्यायाम करते हैं जो करने में आसान लगते हैं और शरीर पर अच्छा प्रभाव डालते हैं। हालांकि, फिटनेस के लिए समय निकालना महत्वपूर्ण है। मगर पूरी तरह से प्रभावी होने के लिए तकनीक और प्रत्येक व्यायाम के प्रवाह को समझना भी बहुत महत्वपूर्ण है।

मैंने बहुत से लोगों को देखा है कि वे कोर स्ट्रेंथ और एब्स बनाने के लिए साइकिलिंग योगा फ्लो, या एक पद संचालनासन को चुनते हैं। लेकिन, वे शायद ही कभी इसे सही तरीके से करते हैं।

इसलिए, आज जब मैंने इस प्रवाह का अभ्यास किया, तो मैंने गलत और सही रूपों का प्रदर्शन करने का निर्णय लिया! यह आसन पेट और पीठ के निचले हिस्से की मांसपेशियों को मजबूत करता है। यह कूल्हे और जोड़ों के लिए अच्छा है। यह पाचन तंत्र को भी उत्तेजित करता है और पाचन संबंधी परेशानियों को ठीक करने में मदद करता है।

जब सही तरह किया जाता है, तो यह साधारण दिखने वाला आसन काफी लाभ देता है। हैव अ ग्रेट मंडे!”

आइये जानते हैं कि साइकिलिंग योगा फ्लो, या पद संचालनासन कैसे किया जाता है

हमें पता है कि आप इस पोज़ को करने के लिए उतावले हैं, लेकिन ध्यान रहें कि ये बिल्कुल पर्फेक्ट्ली होना चाहिए। जिससे कि यह प्रभावी हो, तो आइये जानते हैं इसे कैसे करना है:

1. अपनी पीठ पर लेट जाएं, अपनी हथेलियों को अपने कूल्हों के नीचे रखें, और अपने पैरों को पूरी तरह से बाहर फैलाएं।

2. अब जैसे आप साइकिल चलाते हैं, वैसे ही अपने पैरों को हवा में घुमाएं। इसलिए, अपने पैरों को ऊपर उठाएं, उन्हें बाहर खींचें, फिर उन्हें (अपनी गट की ओर) लाएं, उन्हें ऊपर उठाएं (अपने ऊपरी शरीर के साथ 90 डिग्री का कोण बनाते हुए), और फिर उन्हें फिर से सामने की ओर खींचें।

वजन बढ़ने से होने वाली समस्याओं से सतर्क रहने के लिए

बीएमआई चेक करें

अब इसे दोहराएं।

आप इस मुद्रा के पांच चक्र 30 सेकंड तक कर सकते हैं। आप अपनी सुविधानुसार समय और चक्र को बदल सकते हैं।

हालांकि, शिल्पा ने वीडियो में बताया है कि आपको सही तरीके से स्ट्रेच करना होगा और अगर आप वास्तव में लाभ प्राप्त करना चाहती हैं, तो इस मुद्रा के साथ धीमी गति से चलें। लेकिन कुछ और चीजें हैं जो आपको पीठ दर्द से बचने के लिए ध्यान में रखने की जरूरत है:

1. एक अधिकतम संकुचन प्राप्त करने के लिए अपने कोर कॉन्ट्रैक्ट करें

2. अपना समय लें और जल्दबाजी में ऐसा न करें

3. अपने कूल्हों को सपोर्ट करने के लिए इसे एक चटाई पर करें।

4. अपनी हथेलियों को अपने बट्स के नीचे रखें ताकि उन्हें सहारा मिले और प्रवाह को बेहतर और लंबे समय तक पकड़ सकें।

5. भूलकर भी सांस लेना और छोड़ना न भूलें। सांस छोड़ते हुए पैरों को अपनी छाती के करीब लाएं और सामने लाते समय श्वास लें।

तो, इस मुद्रा को आजमाएं और शिल्पा शेट्टी को फ्लैट और सुडौल पेट के लिए धन्यवाद दें।

यह भी पढ़ें – व्‍यस्‍तता के बीच मुश्किल हो रहा है एक्‍सरसाइज करना, तो यहां हैं फि‍टनेस बनाए रखने के 6 प्रैक्टिकल टिप्स

टीम हेल्‍थ शॉट्स

ये हेल्‍थ शॉट्स के विविध लेखकों का समूह हैं, जो आपकी सेहत, सौंदर्य और तंदुरुस्ती के लिए हर बार कुछ खास लेकर आते हैं। ...और पढ़ें

अगला लेख